नई दिल्लीः इंडियन रेलवे यात्रियों के लिए नए-नए दिशा-निर्देश जारी करता रहता है, जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ने वाला है। इस बीच दिल्ली रेवले स्टेशन को लेकर एक बड़ा आदेश जारी किया गया है, जिसे जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है। आप राजधानी दिल्ली स्टेशन पहुंचकर टिकट बुक करना चाहते हैं तो संभल जाएं, क्योंकि अब 8 अक्टूबर सुबह सवा चार बजे तक ऐसा नहीं होने वाला है।आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है तो यह सब जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ठीक से पढ़ने की जरूरत होगी, जिससे आपको किसी तरह की दिक्कत ना हो। दरअसल, दिल्ली रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर या यात्री रिजर्वेशन सिस्टम्स की सेवा कुछ घंटों के लिए बंद करने का फरमान जारी किया गया है।
इसके लिए उत्तर रेलवे ने एक प्रेस रिलीज के जरिए यह सब जानकारी मुहैया कराई है।
जानिए सेवाएं कब तक रहेंगी बंदउत्तर रेवले के मुताबिक, दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम की सभी सेवाएं बंद करने का आदेश दिया गया है। ये सभी सेवाएं 7 अक्टूबर 2023 की रात्रि को 11.45 बजे से लेकर 8 अक्टूबर 2023 को तड़के सुबह 4.15 बजे तक नहीं मिल सकेंगी। इसके साथ ही पूरे 4.30 घंटे तक दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सभी सेवा ठप रखी जाएगी, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।इसलिए आप दिल्ली स्टेशन से टिकट लेने की सोच रहे हैं तो प्लीज ऑनलाइन बुक कर सकते हैं, जिससे किसी तरह की प्रॉब्लम्स नहीं होगी।
आपके दिमाग में बात चल रही होगी कि यह सेवाएं ठप करने का निर्णय क्यों लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर रेलवे के स्टेटिक और डायनामिक डेटाबेस के कंप्रेशन की एक्टिविटी को देखते हुए रिजर्वेशन काउंटर सर्विसेज को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। आप टिक बुक या कैंसिल कैसे कर सकेंगे, यह हम नीचे बताने जा रहे हैं।जानिए कैसे टिकट होंगे बुक या कैंसिलअगर आप टिकट की बुकिंग और कैंसिल कराना चाहते हैं तो इसके लिए भी आसन तरीका तैयार किया गया है।
आईआरसीटीसी के पोर्टल पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन, इंक्वायरी जैसी सर्विसेज पहले की तरह चलती मिलती रहेंगी। पोर्टल पर मध्यरात्रि को 45 मिनट के लिए टिकट बुकिंग की सेवा स्थगित रहती है। इसका समय रात के 11.45 बजे से लेकर 12.30 तक रहता है।
