
झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोना लुहारी की पुलिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर मौत हो गईजानकारी के अनुसार मृतक के पुत्र डालचंद अहिरवार निवासी ग्राम लुहारी ने बताया मेरे पिता गिरधारी सायँ काल लगभग 6:00 बजे खेत से पैदल घर आ रहे थे जब वह थोना लुहारी की पुलिया के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थाना सकरार पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया
झाँसी से सतेंद्र कुमार की रिपोर्ट