Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र में 13 नए जिलों का किया शुभारंभ
    राष्ट्रीय

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र में 13 नए जिलों का किया शुभारंभ

    By Tv 36 HindustanApril 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    विजयवाड़ा, 4 अप्रैल। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को वर्चुअल रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के 13 नए जिलों का शुभारंभ किया।
    श्री रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी सरकार ने 13 जिलों को पुनर्गठित करके 13 नए जिले बनाए हैं।
    इसके साथ ही राज्य में अब 26 जिले और राजस्व संभाग 72 हो गए हैं।
    नव निर्मित जिलों में पार्वतीपुरम मान्यम, अल्लूरी सीताराम राजू, अनाकापल्ली, काकीनाडा, कोनसीमा, एलुरु, एनटीआर, पलनाडु, बापटला, नंदयाला, श्री सत्य साई, तिरुपति और अन्नामय्या शामिल हैं।
    राज्य सरकार ने शनिवार को नए जिलों के निर्माण और आईएएस तथा आईपीएस अधिकारियों के फेरबदल को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। नए जिलों के लिए जिला कलेक्टर कार्यालय और अधिकारियों को तैयार कर लिया गया है।
    सरकार ने जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों, संभागीय राजस्व अधिकारियों, आरडीओ और अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया है।
    नवसृजित 13 जिलों के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना प्रदान की जा रही है।
    गौरतलब है कि सरकार ने नए जिलों में से एक का नाम अल्लूरी सीताराम राजू रखा जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। सरकार ने एक अन्य जिले का नाम एनटीआर जिला (तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव) भी रखा।
    अंतिम बार राज्य में 1979 में संयुक्त आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के रूप में एक नया जिला बनाया गया था।
    मुख्यमंत्री ने नए जिलों का शुभारंभ करने के बाद कहा कि प्रशासन को उदार और आसान बनाने के लिए 13 जिलों को पुनर्गठित करके 13 नए जिले बनाए गए हैं।
    उन्होंने कहा कि 13 जिलों के बनने से राज्य में अब 26 जिले हो गए हैं जो लोगों की बेहतर तरीके से सेवा करने और उन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचने में मदद करेंगे।
    उन्होंने कहा,“हमारी नीति एक कुशल और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना है और शहरों और गांवों में भी प्रशासन का विकेंद्रीकरण करना है ताकि लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकें और पारदर्शी तरीके से काम कर सकें।”
    उन्होंने कहा,“हमने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक जिले में छह से आठ विधानसभा क्षेत्र हों और प्रत्येक जिले की आबादी 18 लाख तक हो। हमने नए जिले बनाने में लोगों की भावनाओं और आशंकाओं को लिया है और उन्हें संबोधित किया है।”
    उन्होंने कुप्पम राजस्व मंडल के निर्माण पर दिलचस्प टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि कुप्पम तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू का निर्वाचन क्षेत्र है जहां से उन्होंने सात बार जीत हासिल की है।उन्होंने कहा,“हालांकि चंद्रबाबू नायडू कई बार कुप्पम से विधानसभा के लिए चुने गए, लेकिन उन्होंने कुप्पम राजस्व प्रभाग नहीं बनाया। उनके (श्री नायडू के) अनुरोध पर, हमने कुप्पम राजस्व मंडल बनाया है।”
    इस अवसर पर मुख्य सचिव समीर शर्मा और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पर्नी वेंकटरमैया भी मौजूद थे।

    Views: 0
    #CG #ChiefMinister #BhupeshBaghel #Foreignexchange #covid #followers #covid19 #raipur #culture #districtpresident #fashion #importance #love #india #media #memorandum #collector #pfizer #madonna' #coronavaccine #BJP #social #Socialmedia Andhra Andhra Pradesh Chief Minister Health Health Coin Jagan Mohan Reddy Jagdalpur launches 13 new districts Raigarh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleअमर सदाना एवं जमील खान बने जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष
    Next Article ’फ़ूड प्रोसेसिंग की दिशा में मजबूती से कदम आगे बढ़ा रही महिलाएं, समूह कर रहे खाद्य तेल, पंचरत्न आटा, मसाले आदि का निर्माण और पैकेजिंग’
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया इस पार्क का लोकार्पण…

    November 3, 2026

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू

    November 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया इस पार्क का लोकार्पण…
    • बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक
    • राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू
    • राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई योजनाओं की प्रदर्शनी झांकियों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?