कोरबा :–सेक्टर 5 बालको नगर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर इन दोनों भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सरावोर हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की जीवन गाथा पर आधारित श्री राम कथा के पावन अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक एवं पार्थिव पूजन में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पाड़ा।
मंदिर परिसर जय श्री राम के उद्घोष और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो रहा श्रद्धालु भाव विभोर होकर कथा श्रवण कर रहे हैं तथा अपने परिवार की सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ पूजन अर्चन में भाग ले रहे हैं।

आयोजित रुद्राभिषेक में विद्वान आचार्य पंडित संजय दुबे द्वारा विधि विधान से भगवान शिव का अभिषेक कराया गया वहीं पार्थिव पूजन में भक्तों ने मिट्टी के शिवलिंग बनाकर श्रद्धा अर्पित की पूरा वातावरण भक्ति में और आध्यात्मिक आभा से ओतप्रोत दिखाई दिया।

कथा स्थल पर महिलाओं एवं बुजुर्गों की भारी उपस्थिति ने इसे एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव का रूप दे दिया है आयुष को द्वारा शुभ व्यवस्थित व्यवस्थाओं के साथ भोग प्रसाद वितरण एवं सत्संग का भी आयोजन किया जा रहा है। पुजारी देव दुबे एवं दीपक पांडे ने क्षेत्र वासियों से मोक्षदायनी अंतिम दिनों की कथा श्रवण करने की अपील की है।

