Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अडानी ग्रुप के सामने आया एक और विदेशी संकट, रिश्वत देने के आरोप में की जा रही जांच…….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    अडानी ग्रुप के सामने आया एक और विदेशी संकट, रिश्वत देने के आरोप में की जा रही जांच…….

    By Tv 36 HindustanMarch 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मुंबई:-* दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी एक और विदेशी संकट में फंसते नजर आ रहे हैं. अडानी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में रिश्वत देने के आरोपों में जांच की जा रही है. इस जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गौतम अडानी या ग्रुप की किसी कंपनी ने एक एनर्जी प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी है या नहीं. हालांकि, अडानी ग्रुप ने कहा है कि उसे ऐसी किसी भी जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं है. पिछले साल आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप पर यह दूसरा विदेशी हमला है.*रिश्वत देने के आरोपों में की जा रही जांच*ब्लूमबर्ग न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अडानी ग्रुप के खिलाफ अमेरिका में रिश्वत देने के आरोपों में जांच की जा रही है. सूत्रों के हवाले से आई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अभियोजक इस मामले की जांच कर रहे हैं. यह जांच न्यूयॉर्क अटॉर्नी ऑफिस और वाशिंगटन के जस्टिस डिपार्टमेंट की फ्रॉड यूनिट द्वारा की जा रही है. अडानी ग्रुप के अलावा इस जांच के दायरे में भारत की रेन्यूएबल एनर्जी कंपनी अजूर पावर ग्लोबल भी आई है. *पिछले साल टूटा था हिंडनबर्ग रिपोर्ट का कहर*पिछले साल अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट कहर बनकर टूटी थी. रिपोर्ट में ग्रुप की कंपनियों पर गलत तौर तरीके आजमाने और स्टॉक में हेरफेर के आरोप लगाए गए थे. इस रिपोर्ट के चलते अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर बुरी तरह से गिरे थे. इनका संयुक्त मार्केट कैप लगभग 150 अरब डॉलर तक कम हुआ था. साथ ही कंपनी को अडानी इंटरप्राइजेज का 20 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ भी वापस लेना पड़ा था।

    Post Views: 0

    *Another foreign crisis faced by Adani Group chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के लिए बने कितने मतदान केंद्र, जानें
    Next Article जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक निर्वाचन कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका SSC में 700+ स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती हुई शुरू…

    April 26, 2026

    देश की तस्वीरों में धड़कता इतिहास थम गया, दिग्गज फोटोग्राफर का 83 वर्ष की उम्र में निधन…

    April 26, 2026

    वॉशिंगटन डीसी फायरिंग की खबरों के बीच ट्रंप का बयान, बोले- यह अप्रत्याशित हमला था, इस सर्विस ने बचाई जान…

    April 26, 2026

    गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री पार, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, बस्तर में बारिश के आसार…

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका SSC में 700+ स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती हुई शुरू…
    • देश की तस्वीरों में धड़कता इतिहास थम गया, दिग्गज फोटोग्राफर का 83 वर्ष की उम्र में निधन…
    • वॉशिंगटन डीसी फायरिंग की खबरों के बीच ट्रंप का बयान, बोले- यह अप्रत्याशित हमला था, इस सर्विस ने बचाई जान…
    • गर्मी का कहर, पारा 45 डिग्री पार, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट, बस्तर में बारिश के आसार…
    • मुख्यमंत्री से सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने की शिष्टाचार सौजन्य मुलाकात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?