रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर है। सरकार ने त्योहार अग्रिम की सीमा बढ़ा दी है। सरकार का कहना है कि कर्मचारियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले के तहत अब राज्य के कर्मचारी त्योहारों के लिए वेतन से 10 हजार रुपए तक एडवांस राशि ले सकते है
पहले राज्य कर्मचारी त्योहार अग्रिम के तहत 8 हजार रुपये तक एडवांस राशि ले सकते थे। वित्त विभाग की ओर से त्योहार अग्रिम सीमा बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। यह प्रमुख त्योहारों, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, दशहरा, दीपावली, होली, रक्षा बंधन, ईद-उल-जुहा, ईद-उल-फितर और क्रिसमस पर ही मिलेगी।एडवांस रकम कर्मचारी को एक वर्ष में केवल एक बार ही दी जाएगी।
पुराने एडवांस की वसूली के बाद ही दूसरे एडवांस की पात्रता। रकम की कटौती उसी महीने के वेतन से शुरू हो जाएगी जिस महीने एडवांस दिया जाएगा।