Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्ट्रेस के कारण मानसिक रोगों के अलावा इम्युनिटी-हार्ट की भी हो सकती है समस्या, आप भी तो नहीं हैं शिकार
    स्वास्थ्य

    स्ट्रेस के कारण मानसिक रोगों के अलावा इम्युनिटी-हार्ट की भी हो सकती है समस्या, आप भी तो नहीं हैं शिकार

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : तनाव होना शरीर की कुछ स्थितियों में होने वाली सामान्य प्रतिक्रिया है, पर अगर आपको अक्सर ही तनाव की समस्या बनी रहती है तो इसको लेकर सावधान हो जाने की आवश्यकता है। बार-बार होने वाली स्ट्रेस की दिक्कत मानसिक स्वास्थ्य विकारों का कारण बन सकती है, पर क्या आप जानते हैं कि ये समस्या मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से समस्याकारक हो सकती है।

    तनाव को अगर कंट्रोल करने के उपाय न किए जाएं तो इसके कारण अवसाद जैसी गंभीर बीमारियों का भी जोखिम बढ़ जाता है।

    पर सावधान, तनाव सिर्फ मानसिक रोग ही नहीं शारीरिक बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। अगर आप भी अक्सर तनाव से परेशान शिकार रहते हैं तो ये समय के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता, ब्लड प्रेशर और हार्ट की भी दिक्कतों का कारण बन सकती है। यही कारण है कि तनाव को कंट्रोल में रखने के लिए सभी लोगों को निरंतर उपाय करते रहना चाहिए।

    मानसिक स्वास्थ्य की समस्या

    स्ट्रेस की स्थिति मानसिक रोगों के खतरे को बढ़ाने वाली मानी जाती है। यदि आप बहुत अधिक तनाव का अनुभव करते हैं तो इससे आपमें अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। तनाव की समस्या उन विकारों को भी ट्रिगर करने वाली मानी जाती है जो मनोरोगों का कारक हैं। कई प्रकार की विपरीत परिस्थितियां तनाव का प्रमुख कारक हो सकती हैं।

    आपको बना सकती है हृदय रोगों का शिकार

    तनाव की स्थिति, शरीर में कोर्टिसोल हार्मोंन के स्तर को बढ़ाने वाली मानी जाती है। इस हार्मोन की अधिकता के कारण आपके श्वसन और हृदय प्रणाली पर भी असर देखा जा सकता है। तनाव प्रतिक्रिया के दौरान शरीर का रक्तचाप बढ़ने लग जाता है, जिसे हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। यदि आपको पहले से ही अस्थमा जैसी सांस लेने की समस्या है, तो तनाव के कारण सांस लेना और भी कठिन हो सकता है।

    स्ट्रेस हार्मोन आपकी रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देती है जिससे रक्तचाप बढ़ने का भी खतरा हो सकता है।

    पाचन विकारों की भी हो सकती है दिक्कत

    तनाव में आपको पाचन विकारों की भी समस्या हो सकती है। तनाव के शिकार लोगों को पेट में एसिड बढ़ने, हार्ट बर्न, एसिड रिफ्लक्स होने का भी खतरा हो सकता है। इसके अलावा आपका लिवर, शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मात्रा में रक्त शर्करा का उत्पादन करने लगता है। यदि आप लंबे समय से तनाव के शिकार हैं तो ग्लूकोज की अधिकता के कारण मधुमेह विकसित होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

    इन शारीरिक समस्याओं पर भी ध्यान दें

    तनाव की स्थिति बनी रहने के कारण कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकती है।
    हृदय रोगों का खतरा- तनाव की समस्या के कारण उच्च रक्तचाप, हृदय गति में असमानता विकसित होने का खतरा हो सकता है।

    स्ट्रेस हार्मोंन की स्थिति मोटापा और खाने संबंधी अन्य विकारों का भी खतरा बढ़ा सकती है।
    मासिक धर्म संबंधी समस्याएं।

    त्वचा और बालों की समस्याएं जैसे मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा और स्थायी रूप से बालों के झड़ने का खतरा।

    Post Views: 0

    #Health #HealthMinistry a health test Apart from mental diseases Better health Hindi khabar Hindi news hindinews immunity-heart problems can also occur due to stress Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरोजगार मेला : एक लाख से अधिक युवाओं को बड़ी सौगात, आज पीएम मोदी वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article मध्यप्रदेश बजट 2024: मोहन सरकार आज पेश करेगी ‘अंतरिम बजट’, इन योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी…

    May 20, 2026

    इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय…

    May 20, 2026

    क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे ये अद्भुत बदलाव आज ही शुरू करें…

    May 20, 2026

    इस अभ्यारण में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी…
    • इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा जान लें सही तारीख और सूर्य के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय…
    • क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे ये अद्भुत बदलाव आज ही शुरू करें…
    • इस अभ्यारण में फिर बाघ की मौत, एक महीने में 6 बाघों की मौत से बढ़ी चिंता…
    • हाईकोर्ट की नई व्यवस्था, गर्मी की छुट्टियों ज्यादातर ऐसी होगी सुनवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?