नई दिल्ली। लद्दाख में एलएसी को लेकर भारत और चीन के बीच झड़पे और कई दौर की बातचीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। बुधवार को मोदी कैबिनेट की बैठक में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 7 नई बटालियन की स्थापना करने की मंजूरी दी गई है।
बता दें कि सीमा विवाद से जुड़े मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच 14 दौर की सैन्य स्तर की वार्ता हो चुकी है। ऐसे में कई जगहों को लेकर जमी हुई बर्फ भी पिछली है। इसके बावजूद कुछ इलाकों को लेकर अभी भी गतिरोध बना हुआ है।
पिछले साल 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच संघर्ष हुआ था। इस दौरान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने एलएसी को पार करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय जवानों की कार्रवाई ने पीएलए की योजना को विफल कर दिया। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 30 सैनिक घायल हुए थे।