
आरंग/छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा प्रस्तुत बजट 2022 को आरंग नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर ने विकास की अपार संभावना वाला बजट बताते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सर्वजन हिताय सरकार है एवं बजट 2022 में इसकी झलक स्पष्ट देखी जा सकती है।यह बजट ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ को चरितार्थ करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली की घोषणा से पूरे राज्य के कर्मचारियों में खुशी और उत्साह की लहर है, साथ ही प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हिंदी माध्यम के 32 आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे हैं एवं मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से 1 लाख 72000 बच्चे कुपोषण से बाहर आ चुके हैं।छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएससी और व्यापम में राज्य के प्रतिभागियों को परीक्षा फीस से मुक्त कर दिया है जिससे मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता दिखाई देती है। कृषि क्षेत्र में 3.88 फीस दी, औद्योगिक क्षेत्र में 15.44 फ़ीसदी, एवं सेवा क्षेत्र में 8.54 फ़ीसदी वृद्धि का अनुमान है तथा रोजगार मिशन की शुरुआत के लिए दो करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, साथ ही अनुसूचित क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी पुजारी,बैगा,गुनिया,मांझी आदि को राजीव गांधी न्याय योजना से लाभान्वित किया जा रहा है, 2020-21 की तुलना में चालू वर्ष के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.54 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है और मेडिकल क्षेत्र में भी विकास की दिशा में सकारात्मक पहल की घोषणा है, मोर जमीन, मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी, योजना के लिए 450 करोड़ के प्रावधान से विकास की दिशा स्पष्ट है एवं गौठानो को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किए जाने की योजना से पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा, यदि नगरीय निकायों की बात की जाए तो नगरीय निकाय संपत्ति के आफ सेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा एवं जल आवर्धन योजना हेतु 380 करोड़ रुपए का प्रावधान तथा प्रत्येक नगरीय निकाय क्षेत्र में सी मार्ट की स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान अत्यंत ही सराहनीय पहल है।उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना लागू करने हेतु 50 करोड़ का प्रावधान है, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश के मुखिया छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री है जिसके कारण सरकार की हर योजना का लाभ प्रदेश के एक एक व्यक्ति को हो रहा है उन्होंने
आगे कहा कि इतने सुंदर सुव्यवस्थित तथा प्रगति एवं विकास की असीम संभावनाओं से भरे हुए बजट 2022 के लिए वे मुख्यमंत्री महोदय भूपेश बघेल जी एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग यशस्वी कैबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त करते हैं ,साथ ही छत्तीसगढ़ की जनता के लिए विकास की सुंदर परिकल्पना भी करते हैं ।बजट पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष नरसिंग साहू ,पार्षद धनेश्वरी खिलावन निषाद , राम मोहन लोधी , दीक्षा सूरज सोनकर , समीर गोरी , गौरीबाई देवांगन , ममता जितेंद्र शर्मा , दीपक चंद्राकर , शरद जीतू गुप्ता ,एल्डरमैन मंगल मूर्ति अग्रवाल , गणेश बांधे , राजेश्वरी साहू , भरत लोधी , उपेंद्र साहू प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
नमनश्री वर्मा आरंग