Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 3/5/2022 राशिफल : मेष, तुला और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल…
    राष्ट्रीय

    3/5/2022 राशिफल : मेष, तुला और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल…

    By Tv 36 HindustanMay 3, 2022Updated:May 3, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि
    आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। मेहनत और लगन देखकर आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मधुरता आएगी।

    वृष राशि

    आज कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आप अपने मेहनत के दम पर धन लाभ के नये रास्ते खोलेंगे। आपको जीवन में आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी चाहिए। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनको आज लाभ मिलेगा। महिलाओं को कोई उद्योग शुरू करने में घर वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि

    आज आप ऑफिस में दूसरों के सामने अपना मत रखने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज बिजनेस में आपको लाभ मिलेगा। आज किसी से भी मित्रता करने से पहले उसके व्यवहार को अच्छे से समझ लेना चाहिए। कुल मिलकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है।

    कर्क राशि
    आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आयेंगे। आज शाम को आप किसी फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से आपको बड़ा मुनाफा होगा। घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। आज कोई दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा।

    सिंह राशि
    आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे । राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगी । इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं ।

    कन्या राशि
    आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। कार्यों में आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि

    ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन शाम तक पूरा काम आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही काम पूरा करने में आपको किसी सहकर्मी की मदद भी मिलेगी। आपके करियर में अचानक बदलाव आयेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा। आज वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। माता का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपकी शादी के लिए बात करेंगे।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका आपका दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आज सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। साथ ही बॉस आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

    धनु राशि

    आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज आप किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जायेंगे। व्यापारी वर्ग को आज फायदा होगी ।स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। कुछ दिनों से चली आ रही समस्याओं का हल आज आसानी से निकल जाएगा । आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा।

    मकर राशि
    आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के कार्यों में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।

    कुंभ राशि

    आज आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आयेगा, जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। आज आप भविष्य के लिए योजनाएँ बनायेंगे। घर पर धार्मिक आयोजन करने का मन बनायेंगे। अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो सफलता आपके हाथ लगेगी।

    मीन राशि
    आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। परिवार के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। जो छात्र घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन लाने के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकपिल शर्मा को लड़की को इंप्रेस करना पड़ गया भारी,, ‘पत्नी’ के सामने पड़ा तमाचा
    Next Article तहसीलदार नायब तहसीलदारों के 10 सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान महाधिवेशन जून के अंतिम सप्ताह में होना हुआ तय
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में आखिर कितने दिनों का तेल-गैस बचा है मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह की हाई लेवल मीटिंग, बताया ये प्लान…

    May 11, 2026

    राजधानी पीएम के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव : सीएम साय

    May 11, 2026

    भारत दौरे पर आएंगे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, इस विषय संकट पर होगी बड़ी चर्चा…

    May 11, 2026

    एक विधायक के वोट की कितनी होती है वैल्यू जानिए राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा को ऐसा मिला बड़ा फायदा…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लाड़ली बहना योजना इस दिन जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये…
    • जल संकट से जूझ रहे यहां के नागरिकों को मिली वेदांता पावर की मदद लगभग 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
    • हिंदी पत्रकारिता के इतने वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”…
    • प्रदेश के विकास के लिए 29 हजार 540 करोड़ रुपये स्वीकृत, सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले…
    • आंजनेय यूनिवर्सिटी में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत आंजनेय यूनिवर्सिटी और गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?