मुजफ्फरपुर

आपने प्रेम में धोखा के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में धोखा देने का अनोखा मामला सामने आया है। एक युवक ने एक लड़की से अरेंज मैरेज किया और फिर इसके ठीक चार दिन बाद अपनी प्रेमिका से भी लव मैरेज कर लिया। जब मामले का भंडाफोड़ हुआ तो युवक हवालात पहुंच गया। यह अनोखा मामला मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामुचक का है, जहां विकास कुमार (30) ने पिछले वर्ष 25 अप्रैल को सकरा थाना क्षेत्र की एक युवती से अरेंज मैरेज किया और 29 अप्रैल को ही उसने अपनी प्रेमिका से भी शादी रचा ली
बताया जाता है कि विकास के परिवार वालों को उसके प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी और प्रेमिका के परिजनों को भी विकास के चार दिन पहले हुई शादी की जानकारी नहीं लगी।
प्रेमिका से शादी के बाद विकास उसे अपने घर से दो किलोमीटर दूर अघोरिया बाजार के पास अलग किराए के मकान में ले गया और दोनों वहीं रहने लगे। विकास 15 दिन अपने घर में पहली पत्नी के साथ रहता था और फिर पटना काम के बहाने जाने को कहकर निकल जाता था
बीच पहली पत्नी को उस पर शक होने लगा। इसके बाद पहली पत्नी को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने थाने पहुंच कर पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर विकास को गिरफ्तार कर लिया।