Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 12 को बेमेतरा में विजय मशाल रैली का आगमन -कलेक्टर
    छत्तीसगढ

    12 को बेमेतरा में विजय मशाल रैली का आगमन -कलेक्टर

    By Tv 36 HindustanOctober 5, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कलेक्टर ने की विभागीय काम-काज की समीक्षा
        

    बेमेतरा: कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने आज मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समय सीमा के तहत विभागीय कार्याे की काम काज की समीक्षा किए। इस दौरान विभागवार लंबित आवेदनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि आप सभी आवेदन जो आम जनता के द्वारा मुख्यमंत्री जन चौपाल, कलेक्टर शिकायत शाखा, केन्द्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निवारण प्रणाली (सीपी ग्राम्स), जन शिकायत पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। उनका निराकरण कर जिला कार्यालय को शीघ्र सूचित करें। सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर ही हो जाना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि 12 अक्टूबर को बेमेतरा में विजय मशाल रैली का आगमन होगा। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा को इसकी आवश्यक तैयारी करने की निर्देश दिए। कलेक्टर ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए है। जिला पंचायत सीईओ को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अंतर्गत हमर धरोहर, हमर गौरव, पुरखा के सुरता, मेरा गांव, मेरा धरोहर, हमर संस्कृति हमर विरासत, आजादी के पुरोधा, स्मृति वाटिका के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जायेगा।
     उन्होंने आज विशेषकर राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना, आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल निर्माण की प्रगति, गोधन न्याय योजना, वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं विक्रय, चारागाह विकास, धान उठाव, बारदाना की उपलब्धता, जैव विविधता बोर्ड हेतु जानकारी, श्रम विभाग के द्वारा प्रवासी मजदूरों की ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज की जाने वाली जानकारी सहित जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में रनिग जल कनेक्शन स्थिति की समीक्षा की। बैठक में बैठक मंे जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मण्डावी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेमेतरा दुर्गेश कुमार वर्मा, बेरला संदीप ठाकुर, नवागढ़ विश्वास राव मस्के, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति सिंह, डिप्टी कलेक्टर हीरा गवर्ना, विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी, जनपद पंचायत के सीईओ एवं नगरीय निकाय के सीएमओ उपस्थित थे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ सरकार को केंद्र सरकार अपना राज्यांश दे रही है – केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
    Next Article विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कवर्धा में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर आरंग तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    E-KYC अधूरी तो अब नहीं बुक होगा सिलेंडर, रायपुर में 60 हजार कनेक्शन हुए प्रभावित…

    October 4, 2026

    इस नेता का बड़ा बयान- छत्तीसगढ़ में बनेगी LJP की राज्य इकाई, चुनाव में उतरेगी ये पार्टी…

    October 4, 2026

    देशभर के 7 शहरों में गूंजेगी दिलजीत की आवाज, दिल्ली, लखनऊ समेत इन शहरों में परफॉर्म करेंगे सिंगर

    October 4, 2026

    सेना के लिए बनाएं सॉफ्टवेयर, पाएं ₹75,000 इन छात्रों के लिए निकली इंटर्नशिप; 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • E-KYC अधूरी तो अब नहीं बुक होगा सिलेंडर, रायपुर में 60 हजार कनेक्शन हुए प्रभावित…
    • इस नेता का बड़ा बयान- छत्तीसगढ़ में बनेगी LJP की राज्य इकाई, चुनाव में उतरेगी ये पार्टी…
    • देशभर के 7 शहरों में गूंजेगी दिलजीत की आवाज, दिल्ली, लखनऊ समेत इन शहरों में परफॉर्म करेंगे सिंगर
    • सेना के लिए बनाएं सॉफ्टवेयर, पाएं ₹75,000 इन छात्रों के लिए निकली इंटर्नशिप; 15 अक्टूबर तक करें अप्लाई
    • गोत्र सिर्फ एक पहचान नहीं, जन्म से लेकर शादी तक इन धार्मिक विधियों में होता है इसका इस्तेमाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?