Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नेता के तौर पर तो नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में अपनी अलग इमेज क्रिएट कर ली….
    शीर्ष आलेख

    नेता के तौर पर तो नरेंद्र मोदी ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में अपनी अलग इमेज क्रिएट कर ली….

    By Tv 36 HindustanJuly 18, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: PM Modi Fashion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने खास अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं. फिर चाहे उनके बोलने की कला हो या फिर कपड़े पहनने का स्टाइल. चश्मे से लेकर हर चीज में पीएम मोदी अपनी एक अलग छाप छोड़ जाते हैं. दुनिया उन्हें वैश्विक नेता के तौर पर जानती है और पसंद भी करती है. यही वजह है कि जब भी पीएम मोदी किसी विदेशी टूर पर जाते हैं तो उनके दौरे पर पूरी दुनिया की नजर होती है. लेकिन हम यहां पीएम मोदी की राजनीतिक गुणों या फिर उनकी कूटनीतिक चालों की जिक्र नहीं कर रहे हैं.

    ना हम उनके शानदार भाषणों पर फोकस कर रहे हैं. बल्कि हम बात कर रहे हैं पीएम मोदी के फैशन की. एक वैश्विक नेता के तौर पर तेजी से उभर रहे पीएम मोदी का अंदाज निराला है. उन्होंने जब भी अपने फैशन में कुछ बदलाव किया उनके फॉलोअर्स इसके पीछे भागते दिखे. फिर चाहे वो मोदी कुर्ता हो या फिर मोदी जैकेट. देश और दुनिया में इनकी खास डिमांड है. चश्मे और जूतों तक पीएम मोदी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

    पीएम मोदी के जैकेट और कुर्तों के कॉम्बिनेशन भी उनके समर्थकों से लेकर दूसरे नेताओं के लिए किसी सेलिब्रिटी स्टाइल से कम नहीं है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में पीएम मोदी ने अपने फैशन में कुछ बदलाव किया है. ये बदलाव है उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर. दरअसल पीएम मोदी ने अपने कुर्ते के स्टाइल में एक नए कट को शामिल किया है. आमतौर पर ये कट शर्ट या शॉर्ट कुर्तों में इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन अब पीएम मोदी ने इसे अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बनाया है. पीएम मोदी के कुर्ते का बदला कटअगर आप पीएम मोदी को फॉलो करते हैं या फिर उनके समर्थक हैं तो आपकी नजर उनके बदले स्टाइल या फैशन पर जरूर गई है.

    अगर नहीं गई है तो हम आपको इस नए बदलाव से रूबरू करवाते हैं. पीएम मोदी ने हालिया विदेश दौरे पर अपने कुर्ते के कट में कुछ चेंजेस किए हैं. ये कुर्तों के रंगों में तो नए कलर्स एड हुए ही हैं साथ ही इनमें अम्रेला कट को भी शामिल किया गया है. पीएम मोदी के बीते कुछ विदेशी दौरे इसके गवाह हैं. फिर चाहे वे अमेरिका दौरा हो या फिर फ्रांस की यात्रा या फिर कोई देश का दौर. हर विजिट में पीएम मोदी के फैशन ने भी सभी को अपनी ओर अट्रैक्ट किया है. परंपरागत ड्रेस में स्टाइल का तड़कापीएम मोदी विदेशी दौरों पर भी भारती परंपरागत तरीकों को नहीं छोड़ते हैं.

    फिर वो बात सुपरपावर कहे जाने वाले अमेरिकी दौरे की हो या फिर फ्रांस जैसे देश का दौरा. हर विजिट में पीएम मोदी कुर्ता और चूड़ीदार ही पहना. साथ में जैकेट भी कैरी किया. हालांकि कुर्ता, चूड़ीदार और जैकेट उनका ऑल टाइम आउटफिट है लेकिन इसी के साथ वो कुछ एक्सपेरिमेंट भी करते हैं. इसी का नतीजा अम्रेला कट है. अमेरिकी दौरे पर भी दिखा ये अंदाजपीएम मोदी का ये अमेरिकी दौरा अब तक के सभी दौरों से अलग था. क्योंकि इस बार अमेरिका उन्हेंने सर्वोच्च सम्मान से नवाज रहा था.

    ऐसे में उनके इस खास दौरे के लिए उनकी स्टाइलिंग में जो बदलाव दिखा वो था उनके नए कट वाले कुर्ते. व्हाइट हाउस में डिनर से लेकर अन्य प्रोग्रामों में शामिल होते वक्त पीएम मोदी ने इन्हीं अम्रेला कट वाले कुर्ते पहने, जबकि कुर्ते पर कॉलर भी नजर आई. इसके साथ ही वीनेक जैकेट भी इसमें शामिल रहे. एक तरह से ये कमीज स्टाइल के कुर्ते थे. यहां से पीएम मोदी इजिप्ट की यात्रा पर थे. वहां भी उन्होंने इसी कट वाले कुर्ते और जैकेट पहनी. जबकि इसके बाद वो फ्रांस विजिट पर गए. यहां भी पीएम मेंक्रों के साथ जब पीएम मोदी गर्मजोशी के साथ मिले उस दौरान उनका न्यू फैशन स्टाइल ही नजर आया.

    वहीं कॉलर और अम्रेला कट वाला कुर्ता और उसके ऊपर जैकेट. बता दें कि इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई पहुंचे तो यहां भी वे इसी तरह की आउटफिट्स में नजर आए. रंग और कॉम्बिनेशन भले ही अलग हों, लेकिन उनकी स्टाइल ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. 2014 में ट्रॉय कोस्टा थे पीएम मोदी के फैशन डिजाइनरबता दें कि जब 2014 में पीएम मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ली थी, जब उनके फैशन डिजाइनर थे ट्रॉय कोस्टा. उन्होंने ही पीएम मोदी के कुर्तों से लेकर उनके कोट और अन्य ड्रेसिंग सेंस में अपना अहम योगदान दिया.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचित्रकोट जलप्रपात से महिला का छलांग लगाते वीडियो वायरल…
    Next Article भैसमा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सशक्त लोकतंत्र निर्माण में मतदान की उपयोगिता के संबंध में विद्यार्थियों को दी गई जानकारी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    डील करो वरना फिर होगी बमबारी ट्रंप का फाइनल अल्टीमेटम…

    April 18, 2026

    अब जनता देगी जवाब, इस मुद्दे पर राजनीति बिल्कुल न करें, महिला सशक्तिकरण बिल पास ना होने पर कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री मोहन यादव…

    April 18, 2026

    केंद्रीय मंत्रीनितिन गडकरी ने लगाई लगाई एनएचएआई अधिकारियों को फटकार; पूछा- हाईवे सही नहीं तो टोल क्यों जाने…

    April 18, 2026

    छत्तीसगढ़ में कहां पर हैं सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां; यहां से जाने टॉप-5 शहरों के नाम और खासियत…

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • डील करो वरना फिर होगी बमबारी ट्रंप का फाइनल अल्टीमेटम…
    • अब जनता देगी जवाब, इस मुद्दे पर राजनीति बिल्कुल न करें, महिला सशक्तिकरण बिल पास ना होने पर कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री मोहन यादव…
    • केंद्रीय मंत्रीनितिन गडकरी ने लगाई लगाई एनएचएआई अधिकारियों को फटकार; पूछा- हाईवे सही नहीं तो टोल क्यों जाने…
    • छत्तीसगढ़ में कहां पर हैं सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां; यहां से जाने टॉप-5 शहरों के नाम और खासियत…
    • छत्तीसगढ़ में ‘आग’ उगल रहा आसमान; राजनांदगांव में पारा 44 के पार, 2 दिनों तक लू चलने का अलर्ट हुआ जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?