Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग यहां देखें पूरा शेड्यूलइन…
    चुनाव

    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग यहां देखें पूरा शेड्यूलइन…

    By Tv36 HindustanMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

    सभी की निगाहें इस बार इस बात पर लगी हुई थीं कि पश्चिम बंगाल में कितने चरणों में चुनाव होने वाला है। क्योंकि 2021 में राज्य में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया गया था। लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने बंगाल में दो ही चरणों में चुनाव करवाने का फैसला किया है।

    असम-केरलम-पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग
    असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होने वाले हैं। राज्य में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगी। जबकि नतीजों का ऐलान 4 मई को किया जाएगा। केरलम की सभी 140 विधानसभा सीटों पर और पुडुचेरी की सभी 30 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

    पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान
    पश्चिम बंगाल में इस बार दो ही चरण में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। पहले चरण में राज्य की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को, जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि चुनाव नतीजों का ऐलान 4 मई को ही किया जाएगा।
    तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को चुनाव
    बात करें तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव की तारीखों की तो यहां की 234 विधानसभा सीटों पर पश्चिम बंगाल के पहले चरण यानी 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। चुनावों के नतीजे एक साथ ही 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
    पश्चिम बंगाल में एक मात्र दो चरण में चुनाव कराने का ऐलान करते हुए चुनाव आयोग ने इस बात के साफ संकेत दे दिए हैं कि वह समूचे देश में जो एक साथ चुनाव कराने यानी ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ की बात चल रही है, उसके लिए तैयार है। क्योंकि इसी पश्चिम बंगाल में पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे।

    Post Views: 265

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसूखे तुलसी के पौधे को दोबारा हरा-भरा ऐसे करे गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया फ्री का घरेलू तरीका, देखभाल के दिए टिप्स…
    Next Article ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’ 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बदला पूरा गेमप्लान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’ 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बदला पूरा गेमप्लान…

    March 15, 2026

    सूखे तुलसी के पौधे को दोबारा हरा-भरा ऐसे करे गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया फ्री का घरेलू तरीका, देखभाल के दिए टिप्स…

    March 15, 2026

    अब महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर…

    March 15, 2026

    प्रदेश में यहां चल रहा था धर्मांतरण का खेल! पुलिस की दबिश में कई संदिग्ध हिरासत में. ..

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ममता का नाम लिए बिना मोदी करेंगे ‘खेला’ 2021 की गलती नहीं दोहराएगी BJP, बदला पूरा गेमप्लान…
    • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कहां कितने चरण में होगी वोटिंग यहां देखें पूरा शेड्यूलइन…
    • सूखे तुलसी के पौधे को दोबारा हरा-भरा ऐसे करे गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया फ्री का घरेलू तरीका, देखभाल के दिए टिप्स…
    • अब महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर…
    • प्रदेश में यहां चल रहा था धर्मांतरण का खेल! पुलिस की दबिश में कई संदिग्ध हिरासत में. ..
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?