Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बेटे का आखिरी चेहरा भी नहीं देख पायेगा अतीक अहमद,आज सुपुर्द-ए-खाक होगा असद, कल हुआ था एनकाउंटर…
    समाचार

    बेटे का आखिरी चेहरा भी नहीं देख पायेगा अतीक अहमद,आज सुपुर्द-ए-खाक होगा असद, कल हुआ था एनकाउंटर…

    By Tv 36 HindustanApril 14, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज

    माफिया डॉन अतीक अहमद को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को बड़ा झटका दिया. उसने झांसी में उसके तीसरे नंबर के बेटे असद और उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुलाम को मार गिराया गया. 24 फरवरी को अतीक के इशारे पर ही उमेश पाल को प्रयागराज में दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था. हमले में उमेश पाल और उसके दोनों गनर मारे गए थे.

    अतीक पर इस तरह के संगीन जुर्म का ये इल्जाम पहला नहीं है, इससे पहले भी कई मामलों में उसके नाम का जिक्र आता रहा है. उस पर 44 साल में 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं लेकिन उमेश पाल किडनैपिंग केस में उसे पहली बार सजा सुनाई गई. उसे कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. अतीक के अलावा उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन पर 3, बेटे अली पर 4, बेटे उमर पर एक केस दर्ज हैं. अतीक के तीसरे बेटे असद पर हाल में ही केस दर्ज किया गया था.

    बता दे कि असद अहमद और गुलाम मोहम्‍मद का रात दो बजे डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम पूरा किया. आज असद के नाना और मौसा असद का शव झांसी से प्रयागराज लेकर आएंगे. कल देर रात अतीक और अतीक के भाई अशरफ़ से की पुलिस ने की पूछताछ. दोनों से उमेशपाल हत्याकांड को लेकर पूछताछ की गई. बता दें कि कोर्ट ने अतीक और अशरफ़ को गुरुवार को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था.

    नाना और मौसा करेंगे असद को सुपुर्दे खाक
    बुराई का अंत बुरा ही होता है. न जाने कितने ही लोगों को मौत की नींद सुलाने वाला कुख्‍यात माफिया अतीक अहमद के बेटे असद की कब्र को उसके बाप की तीन मुठ्टी मिटटी भी नहीं नसीब होगी. नैनी जेल में पुलिस रिमांड पर रखा गया अतीक अहमद अपने बेटे के अंतिम संस्‍कार में नहीं शामिल हो पायेगा. उत्‍तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा गुरुवार को झांसी में हुए एनकाउंटर में मारे गये अतीक के बेटे असद का शव लेने उसके नाना और मौसा जायेंगे. शुक्रवार को दोपहर बाद चकिया इलाके के करीब कसारी मसारी इलाके में असद को सुपुर्दे खाक किया जायेगा.

    अंबेडकर जयंती के चलते कोर्ट रहेगा बंद
    24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में दिन दहाड़े उमेश पाल की हत्‍या अतीक अहमद और उसके गुर्गों ने कर दी थी. पुलिस ने अतीक अहमद उसके बेट असद और भाई अशरफ सहित 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था. घटना के मुख्‍य आरोपियों में से अतीक और अशरफ नैनी जेल में पुलिस रिमाडं में है. अतीक के शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्‍मान और अरबाज को पहले ही पुलिस ने मार गिराया था और आज गुरुवार को असद और गुलाम भी एसटीएफ के शिकार हो गये. किसी अपराधी के उनकाउंटर के बाद शव को पुलिस अंतिम संस्‍कार के लिए माता-पिता को सौंपती है, लेकिन असद के मामले में ऐसा संभव नहीं हो पायेगा. क्‍योंकि शुक्रवार को अंबेडकर जंयती के चलते कोर्ट बंद रहेगा. अतीक के वकील विजय मिश्रा ने बताया कि बिना कोर्ट के आदेश के अतीक अहमद को अपने बेटे के अंतिम संस्‍कार में भी शामिल नहीं हो पायेगा. असद में नाना और मौसा रात में ही झांसी उसके शव को लेने जायेंगे और शुक्रवार को दोपहर के बाद असद का अंतिम संस्‍कार किया जायेगा. दूर के रिश्‍तेदार और परिजन अंतिम संस्‍कार में शामिल हो सकते हैं.

    शाइस्‍ता कर सकती है सरेंडर
    अतीक अहमद तो बेटे के अंतिम संस्‍कार में शामिल नहीं हो पायेगा, लेकिन असद की मां शाइस्‍ता अपने बेटे के अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए पुलिस के सामने सरेंडर कर सकती है. असद की मां शाइस्‍ता परवनी भी उमेश पाल हत्‍याकांड में आरोपी है और फरार है. पुलिस ने उसके ऊपर इनाम भी घोषित कर रखा है. कोर्ट बंद होने और प्रकिया के लंबे होने के चलते शाइस्‍ता परवीन के सीधे पुलिस के सामने सरेंडर की बातें सामने आ रही हैं.

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कानून के प्रविधानों की व्याख्या करते हुए एक रचनात्मक तथा उदार दृष्टिकोण अपनाना होगा
    Next Article गर्मियों में पसीने को निंयत्रित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लोकसभा के 262 विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल रंग लाई…

    August 3, 2026

    प्रदेश के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने पड़ोसी में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल…

    August 3, 2026

    नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल…

    August 3, 2026

    कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट…

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लोकसभा के 262 विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल रंग लाई…
    • प्रदेश के छोटे से गांव के बड़े सितारे, दो बेटों ने पड़ोसी में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल…
    • नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल…
    • कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट…
    • भू-राजस्व संहिता में सुधार सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?