* कोरबा/पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सभी थाना एवं चौकिया को निर्देशित किया गया था कि उनके थाना/चौकी में काफी संख्या में लावारिस वाहन खड़े है जिनका निराकरण किया जाना है।जिस संबंध में 25/11/2024 को कटघोरा अनुभाग के थानों के वाहनों कीकी नीलामी की जानी है। सूचित किया जाता है कि जिला पुलिस कोरबा के अधीन थाना-कटघोरा-138, बांकीमोंगरा-32, कुसमुण्डा-50, दीपका-193 एवं थाना दर्री-41 में कुल 454 नग लावारिस घोषित दो पहिया / चार पहिया वाहन जो थाना/चौकी/पुसके परिसरों में रखा गया है। उक्तानुसार वाहनों की खुली नीलामी नियम एवं शर्तों के तहत् संबंधित थाना प्रभारी-थाना बांकीमोंगरा, कुसमुण्डा,दीपका एवं थाना दर्री परिसर एवं थाना कटघोरा परिसर में दोपहर 1 बजे,जिला-कोरबा में की जावेगी,जिसमें इच्छुक व्यक्ति लावारिस वाहनों की खुली नीलामी हेतु थाना प्रभारी से संपर्क कर भाग ले सकते हैं।
