Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 18 अगस्त 2022 राशिफल : को खुलेगा इन 5 राशियों की किस्मत का ताला, वहीं इन पर खुशियों की होगी बरसात
    राष्ट्रीय

    18 अगस्त 2022 राशिफल : को खुलेगा इन 5 राशियों की किस्मत का ताला, वहीं इन पर खुशियों की होगी बरसात

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

    मान्यताओं अनुसार, अगर भक्त प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत्त पूजा करते हैं और बताए गए उपाय अपनाते हैं, तो उनके सारे संकट दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं, उन पर मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) की कृपा बरसने से घर में धन की कोई कमी नहीं होती है। चलिए जानते है ज्योतिषाचार्य अरुणेश शर्मा के अनुसार, कैसा रहेगा राशि वालों का दिन।

    मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय में सुधार आएगा।

    वृष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। वाहन सुख मिलेगा। यात्रा के योग हैं।

    मिथुन राशि- कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम भी रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। वाहन सुख में कमी आएगी। मित्रों से भेंट होगी।

    कर्क राशि- मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी धर्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। संबंधों में मधुरता आएगी।

    सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। फिर भी मन अशान्त हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं अभी यथावत रहेंगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

    कन्या राशि– पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

    तुला राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। आमदनी में सुधार होगा, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरी में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों से मतभेद रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं

    वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग रहेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

    धनु राशि– मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

    मकर राशि- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। मन में अभी नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना हो सकता है। कारोबार में परेशानियों आ सकती है। आय में कमी से परेशान हो सकते हैं।

    कुंभ राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता में कमी आएगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

    मीन राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत हुई। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान हो सकता है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्व सहायता समूह की महिलाओं से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार संचालन हेतु बैंक से प्राप्त रकम में 3 लाख रूपए हुई थी ठगी
    Next Article क्या आप भी टॉयलेट में फ्री होने में 5 मिनट से ज्यादा का वक्त लगाते हैं? इस बड़ी बीमारी का हो सकते हैं शिकार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?