Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना क्रोधित हो जाएंगे लंबोदर…
    News

    गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना क्रोधित हो जाएंगे लंबोदर…

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- रायपुर सहित पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व बड़े धूमधाम और उत्साह से मनाया जाएगा. गणेश चतुर्थी का यह पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाएगा.इस बार ये तिथि 7 सितंबर को आएगी.इस दिन लोग अपने घरों में चौक चौराहों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करके 11 दिनों तक विधि विधान से पूजा करते हैं. 11 दिनों के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है.

    कब शुरु हुआ गणपति पूजन ? : ज्योतिष एवं वास्तुविद् पंडित प्रिया शरण त्रिपाठी ने बताया कि “गणेश जी के जन्म दिवस को ही गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. गणेश चतुर्थी मनाने की परंपरा स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी हुई है. उस दौरान अंग्रेजों ने धारा 144 लगाई हुई थी. कांग्रेसियों ने उत्सव मनाने की सोची और गणेश चतुर्थी की शुरुआत हुई. गणेश चतुर्थी भाद्रपद महीने की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. क्योंकि चतुर्थी के दिन ही भगवान गणेश का जन्म हुआ था.

    गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त : 7 सितंबर को शाम को 5 बजकर 38 मिनट तक चतुर्थी तिथि है. विधिवत्त भद्रा समाप्ति के बाद गणेश चतुर्थी मनाई जा सकती है. भद्रा की निवृत्ति शाम 5:38 के बाद होगी. उदयातिथि के मुताबिक संपूर्ण दिन चतुर्थी मानी जाएगी. 7 सितंबर को ही गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी. गणेश की स्थापना भी की जाएगी. गणेश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त अमृत बेला में शाम 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 40 शाम तक रहेगा. शुभ की बेला रात को 9 बजकर 07 मिनट से रात 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगा.

    ”चतुर्थी के दिन गणपति का पूजन करते हैं और यह सिलसिला अनंत चतुर्दशी तक चलता है. चंद्रमा को अर्ध्य देकर ही चतुर्थी का चांद देखा जा सकता है. चतुर्थी का चांद देखने से अपयश होता है. वहीं दूसरी बात जब चंद्रमा उदित होता है तो गणपति की स्थापना होती है. इसलिए भगवान गणपति की पूजा सभी प्रकार के कष्टों और दुखों को दूर करने के लिए होती है. इसलिए गणेश के व्रत को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं.”- पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी, ज्योतिष एवं वास्तुविद्

    कैसे करें गणपति की स्थापना ?: गणेश चतुर्थी की शुरुआत 6 सितंबर को दोपहर में 3:01 से शुरू होगी और उसके बाद 7 सितंबर को शाम 5:37 पर समाप्त होगी. उदयातिथि के मुताबिक गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर को मनाया जाएगा. इस दिन आप अपने घर और चौक चौराहा में गणेश जी की स्थापना कर सकते हैं. गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक रोजाना भगवान गणेश की पूजा आराधना करें. भगवान गणपति पार्थिव क्यों पूजे जाते हैं इसके पीछे कारण यह है कि माता पार्वती ने पहली बार अपने मैल से गणपति की स्थापना की थी. ऐसे में गणेश चतुर्थी के दिन व्रत उपवास रखकर भगवान गणेश की स्थापना करें.

    गणपति स्थापना में ना करें ये गलती : गणपति की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप अपने घर पर गणेश जी की स्थापना किए हैं तो पूजा के कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है. गणेश जी की मूर्ति के सामने रोजाना सुबह शाम दीपक जलाएं और पूजा करें. गणेश जी जितने दिन आपके घर में या चौक चौराहों पर रखते हैं तो कम से कम दिन में तीन बार भोग लगाना चाहिए. गणेश जी की स्थापना के बाद गणपति बप्पा को आप अपने घर में स्थापना करते हैं तो सात्विक भोजन करना चाहिए. गणेश चतुर्थी के दिन पूजा करें और व्रत करें. भगवान गणेश को मोदक का भोग जरूर लगाए. गणेश जी की मूर्ति सही दिशा देखकर स्थापित करें और रोजाना उसे स्थान को गंगाजल से पवित्र करें. इसके साथ ही गणेश जी की पूजा में साफ सफाई और पवित्रता का खास ध्यान रखें.

    Post Views: 1,250

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleश्री महाकाल धाम में निशुल्क होगा तर्पण, जानिए कब और कैसे लें सेवा का लाभ…
    Next Article टीकाकरण के बाद दो मासूम की गई जान, उच्च स्तरीय जांच की मांग…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चिया वॉटर या चिया योगर्ट जानिए चिया सीड्स खाने का ये सबसे असरदार तरीका…

    July 27, 2026

    CJP के बाद EJP E20 जनता पार्टी का निर्माण, जानिए किसने बनाई पार्टी, क्या है मांग, पूरी जानकारी…

    July 27, 2026

    वित्त मंत्री ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन…

    July 27, 2026

    संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसाल पक्षाघात से पीडि़त दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा, मुख्यमंत्री साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा…

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चिया वॉटर या चिया योगर्ट जानिए चिया सीड्स खाने का ये सबसे असरदार तरीका…
    • CJP के बाद EJP E20 जनता पार्टी का निर्माण, जानिए किसने बनाई पार्टी, क्या है मांग, पूरी जानकारी…
    • वित्त मंत्री ने भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया सादर नमन…
    • संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसाल पक्षाघात से पीडि़त दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा, मुख्यमंत्री साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा…
    • अगर आप भी मोबाइल हैंग होने से हैं परेशान अपनाएं ये आसान तरीके, मिनटों में बढ़ेगी स्पीड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?