Author: admin

राजधानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 7 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसके कीमत 50 हजार रूपए है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।प्राप्त जानकरी के अनुसार 10 अक्टूबर मुखबिर के माध्यम से देवेंद्र नगर थाना में सूचना मिली कि बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा रहा है जो कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर के बताए हुलिए के व्यक्ति…

Read More

उज्जैन : महाकाल मंदिर परिसर में बाॅलीवुड के गाने पर डांस करते हुए विवादस्पद विडियो बनाकर वायरल करने के मामले में मंत्री ने चेतावनी दी है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस तरह डांस करने वालों को मैं आखिरी वॉर्निंग देता हूं, अब अगर कोई शिकायत आई तो बहुत ज्यादा सख्ती की जाएगी। वहीं इस मामले में मंत्री ने उज्जैन एसपी को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। मंत्री मिश्रा ने आगे कहा कि धार्मिक स्थल पर इस तारह डांस करना और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करना अच्छी बात नहीं। यह गंभीर विषय है। सरकार ने…

Read More

चंडीगढ़ : 10 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के करनाल में रविवार को लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में बार-बार बोले जाने से आक्रोशित 20 वर्षीय युवक ने पांच लोगों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि करनाल के निलोखड़ी में शुक्रवार को एक शादी थी और जब यह घटना हुई तो कुछ मेहमान एक घर के बाहर खड़े थे। आरोपी ने अपनी कार इन लोगों पर चढ़ा दी जिससे दो लोगों की मौत हो गयी और तीन घायल हो गए। बुटाना के एसएचओ कंवर सिंह…

Read More

मुंबई : 11 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट में इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में 20 वर्षीय एक युवती के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार रात हुई। आरोपी मुंबई आ रही ट्रेन में इगतपुरी स्टेशन से चढ़े। यह कथित अपराध तब हुआ जब ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी। पुलिस ने तब इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, इस मामले में अब सभी आठ…

Read More

नई दिल्लीः देश में झमाझम बारिश के बाद अब मानसुन लौटने लगा है। वापसी के दौरान कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी रहती है। मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि विभाग ने 14 अक्टूबर तक केरल-कर्नाटक -तेलंगाना के साथ रायलसीमा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय इलाकों में भी अगले चार दिन बारिश की संभावना…

Read More

जयपुर : राजस्थान में अब सभी दुकानें, शापिंग मॉल व व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात दस बजे तक खुल सकेंगे। राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर जारी त्रिस्तरीय जन अनुशासन दिशानिर्देश में यह व्यवस्था दी गई है। गृह विभाग द्वारा सोमवार को जारी इन दिशानिर्देशों के अनुसार सभी दुकानों, शॉपिंग मॉल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 10 बजे तक खुले रखने की अनुमति होगी। हालांकि इसमें प्रतिष्ठान संचालकों को बचाव के नियमों के पालन पर ध्यान रखना होगा। इसी तरह राज्य में पशु हाट मेलों व अन्य हाट मेलों का आयोजन भी जिला प्रशासन को पूर्व सूचना देकर तथा कोरोना संबंधी…

Read More

कोरबा/पसान– कटघोरा वनमंडलाधिकारी शमा फारुखी के निर्देशन उपवनमंडलाधिकारी ए. के.बंजारे के मार्गदर्शन वनपरिक्षेत्र अधिकारी धर्मेन्द्र चौहान के अगुवाई मे पसान वन विभाग ने दुर्गा प्रसाद निवासी गुरुद्वारी, मैकुराम बनखेत्ता, छत्रपाल सिंग बनखेत्ता, दिलसिंग बनखेत्ता por 14825/21 दिनांक 1.10.021 द्वारा प्राप्त वनोपज 51 नग भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (1/क 33 (1) ख 33 (1)ज धारा 52 एवं लोक संपति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 को न्यायिक रिमांड पर 10.10.021 को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत मे उपजेल कटघोरा दाखिल किया गया. उक्त कार्यवाही मे डिप्टी रेंजर मालिकराम पोर्ते, अरुण कुमार पाण्डेय, शारदा शर्मा, सुशीला विंध्यराज, ईश्वर…

Read More

राजधानी रायपुर में नवरात्रि में रास गरबा, डांडिया और भजन के आयोजन को लेकर रायपुर जिला प्रशासन ने इजाजत दे दी है। रायपुर जिला प्रशासन ने नवरात्रि के पहले दिन रास गरबा, डांडिया और भजन के आयोजन को लेकर आदेश कर दिया है। जिसके बाद रहेजा रेजीडेंसी, अवंती विहार में गरबा का कार्यक्रम रखा गया इस आयोजन में महिलाएं, बच्चें, पुरुष द्वारा धूम धाम से गरबा मनाया गया।क्या बच्चे, क्या युवतियां, क्या महिलाएं सभी गरवा की धुन में मग्न होकर नृत्य कर रही थीं। सभी मां की आराधना में लीन नजर आई। पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावागढ़ रे.., रंगीलो बाजे…

Read More

कोरबा/चैतमा-पाली :- वन विभाग में भ्रष्ट्राचार थमने का नाम ही नही ले रहा है। और अधिकारी जनता के पैसे का लूट मचाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। वनविभाग के नारंगी में पदस्थ वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस बार मुनारा निर्माण के नाम पर लाखों का वारा- न्यारा एवं बंदरबांट किया है। जहां करीब एक हजार मुनारा का नवनिर्माण कटघोरा वनमंडल के चैतमा एवं पाली रेंज में कराया जाना तो बताया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पुष्ट सूत्रों के अनुसार अधिकांश मुनारा का गुणवत्ताहीन निर्माण के कारण वे कुछ दिनों में…

Read More

सतेन्द्र कुमार झाँसी: ग्राम सिजारी में मूंगफली उखाड़ने के लिए मना करने पर 4 लोगों ने 2 लोगों के ऊपर धारदार हथियार से वार कर किया लहूलुहान, पुलिस से की शिकायत. जानकारी के अनुसार ग्राम सिजारी थाना लहचूरा निवासी राकेश अहिरवार पुत्र मथुरा ने थाना लहचूरा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आज रविवार की शाम 6 बजे गांव के 4 लोग आए और मेरे पिता मथुरा एवं चाचा सुन्ने अहिरवार से मजदूरी से मुगफली उखाड़ने के लिए कहने लगे। चाचा सुन्ने अहिरवार ने दूसरी जगह का काम लेने के कारण मना कर दिया तो उक्त चारों लोग…

Read More