राजधानी रायपुर में नवरात्रि में रास गरबा, डांडिया और भजन के आयोजन को लेकर रायपुर जिला प्रशासन ने इजाजत दे दी है। रायपुर जिला प्रशासन ने नवरात्रि के पहले दिन रास गरबा, डांडिया और भजन के आयोजन को लेकर आदेश कर दिया है। जिसके बाद रहेजा रेजीडेंसी, अवंती विहार में गरबा का कार्यक्रम रखा गया इस आयोजन में महिलाएं, बच्चें, पुरुष द्वारा धूम धाम से गरबा मनाया गया।क्या बच्चे, क्या युवतियां, क्या महिलाएं सभी गरवा की धुन में मग्न होकर नृत्य कर रही थीं। सभी मां की आराधना में लीन नजर आई। पंखिड़ा तू उड़ी जाजे पावागढ़ रे.., रंगीलो बाजे ढोलना.. जैसे गीत पर मां अंबे की आराधना कर रही थीं। सभी एक रंग की साड़ियों में शामिल हुईं और गरवा प्रस्तुत कीं।जहां 100 के करीब महिलाएं बच्चे पहुंचकर रहेजा रेजीडेंसी, गरबा किये। तृप्ति जैन ने मिडीया से बात करते हुए बताया कि कोरोना काल के बाद यह गढ़वा का कार्यक्रम रखा गया है जो काफी अच्छा लग रहा है। यह सबसे बड़ी खुशी है जो फिर एक बार खुशी की रौनक घर लौटी है