छत्तीसगढ़:–:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है और किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– साउथ सिनेमा के चर्चित अभिनेता Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna ने शादी के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि नवविवाहित जोड़े ने प्रधानमंत्री से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आए। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस नवदंपति को शुभकामनाएं दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह एक सौजन्य भेंट थी, जिसमें प्रधानमंत्री ने दोनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान सिनेमा, युवा प्रेरणा और सामाजिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस की सुविधा की जानकारी ली। रजत जयंती वर्ष में विकास की नई उपलब्धि: मुख्यमंत्रीकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस दौरान प्रदेश ने विकास के कई नए आयाम…
नई दिल्ली:– अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न की तलाश में हैं, तो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आपके लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। SBI अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं पर आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है, जहाँ वरिष्ठ नागरिकों और अति वरिष्ठ नागरिकों को विशेष लाभ मिल रहा है। FD पर मिल रहा है 7.15% तक का ब्याजSBI वर्तमान में अपने ग्राहकों को विभिन्न अवधियों की FD पर 3.05 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। ग्राहक न्यूनतम 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल…
छत्तीसगढ़:– विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही कृषि योजनाओं और पशुधन संरक्षण से जुड़े अहम मुद्दों पर सदन में चर्चा देखने को मिली। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने योजनाओं के खर्च, क्रियान्वयन और जमीनी हालात को लेकर सरकार से जवाब मांगा। फसल उत्पादन कार्यक्रम में व्यय को लेकर सवालप्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक पुन्नुलाल मोहले ने फसल उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे व्यय का मुद्दा उठाया। उन्होंने खाद और बीज के वितरण की प्रक्रिया के साथ-साथ योजना के मूल्यांकन तंत्र को लेकर भी सवाल किए। कृषि मंत्री रामविचार नेताम का जवाबकृषि मंत्री रामविचार नेताम…
छत्तीसगढ़ :– 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को निर्देश जारी किए गए थे कि स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।उक्त निर्देशों के अनुरूप दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा तथा बलरामपुर-रामानुजगंज जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों का परीक्षण कर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समग्र परीक्षण…
नई दिल्ली:–:आजकल खूबसूरत और दमकती त्वचा पाने के लिए लोग पार्लर में महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद दो साधारण चीजें भी आपकी त्वचा को नेचुरल ग्लो दे सकती हैं? जी हां, कॉफी और दही का फेस पैक त्वचा के निखार को बढ़ाने में बेहद असरदार माना जाता है। किन चीजों की होगी जरूरत? 1 चम्मच कॉफी पाउडर2 चम्मच ताजा दही ऐसे बनाएं फेस पैक सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। उसमें 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 2 चम्मच दही डालें। दोनों चीजों को अच्छी तरह…
नई दिल्ली:– दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और के. कविता सहित सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि सीबीआई (CBI) द्वारा पेश की गई चार्जशीट में आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस या पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। अदालत ने कहा कि दोनों के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं किया जा सका। कोर्ट के मुताबिक सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों में दम नहीं है…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे के दूसरे दिन होलोकास्ट स्मारक पहुंचने के साथ इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद पीएम मोदी ने इजरायली पीएम के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने भारत-इजरायल साझेदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं। PM मोदी और इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मीटिंग हुई। भारत और इजरायल के बीच कई बड़े एग्रीमेंट साइन हुए हैं। इससे पहले, PM मोदी ने इजरायली प्रेसिडेंट से मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर…
नई दिल्ली:– क्या आप भी यह मान बैठे हैं कि गुलाबी सर्दी पूरी तरह विदा हो चुकी है? मौसम विभाग की नई चेतावनी आपको फिर से गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर सकती है। जहां उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है, वहीं आज देश के 6 राज्यों में बर्फबारी और बारिश का संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज यानी 27 फरवरी 2026 को देश के 6 राज्यों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…