Author: Tv36 Hindustan

छत्तीसगढ़ :– ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है, लेकिन यहां सरकारी संग्रहण केंद्रों से ही करोड़ों का धान गायब हो रहा है। कवर्धा जिले के बाद अब महासमुंद जिले में करोड़ों रूपये के धान चूहे खा गये, ये दलील यहां के अधिकारियों की है। महासमुंद जिले के बागबाहरा धान संग्रहण केंद्र में खरीफ सत्र 2024-25 के दौरान करोड़ों की शॉर्टेज का मामला सामने आया है। किसानों का पसीना और सरकारी खजाना दोनों पर डाका डाला जा रहा है। महासमुंद जिले के बागबाहरा धान संग्रहण केंद्र में बड़ा घोटाला सामने आया है। सत्र 2024-25 में समितियों से कुल 12 लाख 63…

Read More

नई दिल्ली:– आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। मोबाइल, काम का प्रेशर, पढ़ाई की चिंता और लगातार भागौदड़ हमारी लाइफस्टाइल को इस कदर बिगाड़ देता है कि इसका सीधा असर हमारी सेहत पर दिखने लगता है। बीपी बढ़ने का कारणइन्हीं में से एक है हाई ब्लड प्रेशर जिसे अक्सर लोग उम्र से जोड़कर देखते हैं लेकिन अब यह समस्या युवाओं और कम उम्र के लोगों में भी तेजी से बढ़ रही है। ब्लड प्रेशर अचानक नहीं बढ़ता बल्कि रोज की छोटी-छोटी गलत आदतें धीरे-धीरे शरीर के अंदर ऐसा माहौल बना देती हैं…

Read More

बिहार:– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग को लेकर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसके बाद पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और अपने पिता लालू प्रसाद यादव को भी भारत रत्न देने की मांग की है। तेज प्रताप यादव ने शनिवार कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसा कहा जाता है कि हमारे पिता लालू यादव और नीतीश कुमार भाई-भाई की तरह रहे हैं। ऐसे में तो…

Read More

नई दिल्ली:– गुजरात के पावन सोमनाथ धाम में आस्था, राष्ट्रगौरव और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर सोमनाथ मंदिर परिसर से देश को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय सोमनाथ’ के जयघोष के साथ मंदिर परिसर को गूंजायमान कर दिया, जिससे श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत के करोड़ों-करोड़ नागरिकों की शाश्वत आस्था, साधना और अटूट संकल्प का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व सिर्फ एक आयोजन नहीं…

Read More

छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के हित में अहम घोषणा करते हुए कहा कि अब राज्य कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने ऐलान किया कि महंगाई भत्ता (DA) 55% से बढ़ाकर 58% किया जा रहा है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होने की संभावना है।

Read More

छत्तीसगढ़:– रायपुर प्रेस क्लब की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 01 जनवरी 2026 को किया गया था। मतदाता सूची पर दावा–आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2026 निर्धारित थी। इस अवधि में कुल 114 सदस्यों से दावा–आपत्ति प्राप्त हुई, जिनका विधिवत निराकरण कर दिनांक 05 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 06 जनवरी से 08 जनवरी 2026 तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों का विवरण इस प्रकार है :- अध्यक्ष पद हेतु – 06, उपाध्यक्ष…

Read More

नई दिल्ली:– भारतीय रेल ने वर्ष 2026 को बदलाव के ऐतिहासिक वर्ष के रूप में चुनने का संकल्प लिया है। रेल भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में तय हुआ कि ’52 Weeks, 52 Reforms’ के तहत हर सप्ताह एक ठोस सुधार जमीन पर उतारा जाएगा, जिससे सुरक्षा, तकनीक और यात्री अनुभव में आमूलचूल परिवर्तन आएगा। भारतीय रेलवे ने सुरक्षा के मोर्चे पर पिछले दशक में ऐतिहासिक प्रगति की है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014-15 में जहां 135 गंभीर ट्रेन दुर्घटनाएं हुई थीं, वहीं 2025-26 में यह संख्या घटकर महज 11 रह गई है, जो लगभग 90 प्रतिशत की कमी दर्शाती…

Read More

नई दिल्ली:– सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने भारतीय कानूनों और दिशानिर्देशों के पालन के मामले में अपनी गलती मान ली है। कंपनी ने भरोसा दिया है कि वह अब भारत के कानूनों के अनुरूप कार्य करेगी। एक्स ने अब तक लगभग 3,500 कंटेंट पोस्ट ब्लॉक किए और 600 खातों को डिलीट किया है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार के अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री को अनुमति नहीं दी जाएगी। यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) द्वारा जारी नोटिस के बाद हुई है। मंत्रालय ने एक्स को…

Read More

छत्तीसगढ़ :– बस्तर अंचल की बेटी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी महानगर की मोहताज नहीं होती। महज 14 वर्ष की उम्र में पंक्ति बेदरकर ने जूनियर मिस इंडिया 2026 जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस फोटोजेनिक’ का खिताब अपने नाम किया और प्रतियोगिता के टॉप-5 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया। सशक्त प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल: देशभर से आई 179 प्रतिभागियों के बीच पंक्ति की यह उपलब्धि किसी सपने से कम नहीं है। आत्मविश्वास, अनुशासन और मंच पर सशक्त प्रस्तुति के दम पर उन्होंने जजों और दर्शकों का…

Read More

नई दिल्ली:– टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज रविवार, 11 जनवरी 2026 से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गुजरात के वडोदरा स्थित कोटाम्बी (BCA) स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वही मुकाबले के शुरू होने के पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। चोट के चलते ऋषभ पंत वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए है। भारतीय टीम को वनडे सीरीज़ से पहले बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant Injury News) अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान…

Read More