नई दिल्ली:– देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर से सुलग उठा है। पांच जनवरी 2020 को कैंपस में हुई हिंसा की छठी बरसी के मौके पर हुए प्रदर्शन ने अब एक बड़े सियासी बखेड़े का रूप ले लिया है। साबरमती हॉस्टल के बाहर लगे नारों की गूंज अब राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंच गई है, जहां कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग तीखी हो गई है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद कैंपस में भारी हंगामा हुआ। जेएनयू छात्र संघ और…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– देश की सबसे बड़ी अदालत आजकल एक अजीब स्थिति से गुजर रही है। यहां इंसानों से जुड़े मुकदमों से ज्यादा शोर ‘आवारा कुत्तों’ को लेकर मचा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस पर हैरानी जताई है। सुनवाई के दौरान जजों ने टिप्पणी की कि आजकल कुत्तों के मामलों में जितनी अर्जियां आ रही हैं, उतनी तो आमतौर पर इंसानों के लिए भी नहीं आतीं। आखिर ऐसा क्या हो गया कि कोर्ट को यह कहना पड़ा? यह दिलचस्प वाकया तब हुआ जब जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच सुनवाई कर रही थी। वकीलों ने जैसे…
छत्तीसगढ़:– कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और विश्व-प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश-विदेश में विख्यात है। इसी कड़ी में अब कांगेर घाटी में एक और अनोखी प्राकृतिक स्थलाकृति सामने आई है, जिसे “ग्रीन केव” (ग्रीन गुफा) नाम दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा पर्यटन और वन्य धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। वन मंत्री श्री कश्यप ने स्पष्ट किया है कि ग्रीन गुफा के पर्यटन मानचित्र में शामिल होने…
नई दिल्ली:– देश के बड़े हिस्से इस समय भीषण ठंड, शीतलहर और घने से बहुत घने कोहरे की चपेट में हैं. भारत मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए अगले 4–5 दिनों तक गंभीर मौसम की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 राज्यों में बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, जबकि 17 राज्यों में घने कोहरे का येलो अलर्ट लागू किया गया है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. जबकि असम और मेघालय,…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। अब अगली किस्त पाने के लिए केवल ई-केवाईसी (e-KYC) पर्याप्त नहीं होगी; सरकार ने ‘फार्मर आईडी’ (Farmer ID) को अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। यदि आपके पास यह डिजिटल पहचान पत्र नहीं है, तो आपकी ₹2000 की अगली किस्त अटक सकती है। क्या है फार्मर आईडी और क्यों है जरूरी?फार्मर आईडी किसानों की एक डिजिटल पहचान है, जिसे ‘एग्रीस्टैक’ (AgriStack) पहल के तहत तैयार किया जा रहा है। यह आईडी न केवल किसान की पहचान सुनिश्चित करेगी,…
नई दिल्ली:– क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्कों से तहलका मचाने वाले शिखर धवन अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। टीम इंडिया के ‘गब्बर’ दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिकेट के बाद बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके धवन की वेडिंग को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं, कौन हैं सोफी शाइन और कब-कहां होगी शिखर धवन की शादी।रिपोर्ट के अनुसार, शिखर धवन और सोफी…
नई दिल्ली:– तीन राज्यों की सीमा से लगे बलरामपुर जिले में पड़ोसी प्रांतों का धान रोकने प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार की रात प्रशासनिक टीम ने 25 किमी पीछा कर धान से भरे ट्रक को पकड़ा। चालक ट्रक में सात सौ बोरी से अधिक धान लोड कर उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए ला रहा था। चालक से पूछताछ कर धान के अवैध परिवहन में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के नेतृत्व में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है, जिसके अंतर्गत अवैध धान…
नई दिल्ली:– इंदौर में दूषित जल पीने से कई लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के बीमार होने की घटना के बीच दिल्ली सरकार से भी लोगों को बोतलबंद पानी आपूर्ति की मांग की गई है। यह मांग किसी और ने नहीं खुद भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व विधायक सरदार आरपी सिंह की है। उन्होंने दिल्ली सरकार को शहरवासियों को बोतलबंद पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सीवर का पानी पाइपलाइन में मिल जाने की आशंका बनी रहती है। आरपी सिंह ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह…
छत्तीसगढ़ :– शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीते दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा सुधार और राजस्व व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उच्च शिक्षा बजट में ऐतिहासिक बढ़ोतरीमंत्री वर्मा ने बताया कि वर्ष 2023–24 में उच्च शिक्षा विभाग का बजट 1212.75 करोड़ रुपये था, जिसे बढ़ाकर 2025–26 में 1822.75 करोड़ रुपये कर दिया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करते हुए प्रदेश में…
छत्तीसगढ़:– कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 7 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान वे प्रदेशभर में मनरेगा को लेकर चल रहे आंदोलन की समीक्षा करेंगे और आंदोलन की आगे की दिशा पर चर्चा करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से करेंगे मुलाकातदौरे के दौरान सचिन पायलट हाल ही में नियुक्त किए गए जिलाध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, जिलाध्यक्षों की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठनात्मक गतिविधियों पर रहेगा फोकससूत्रों का कहना है कि पायलट संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने…