नई दिल्ली :– हमारे समाज और फिल्मों में अक्सर ‘घर बसाने’ और ‘जीवनसाथी’ खोजने पर इतना जोर दिया जाता है कि 30 या 40 की उम्र तक सिंगल (Benefits Of Being Single) रहने वाले व्यक्ति को लोग सहानुभूति या कमी की नजर से देखने लगते हैं। हालांकि, आधुनिक विज्ञान और शोध एक अलग ही कहानी बयां करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘सिंगल’ रहना कोई मजबूरी नहीं, बल्कि एक सशक्त और खुशहाल जीवन जीने का चुनाव है। आइए जानते हैं विज्ञान के अनुसार सिंगल (Advantages Of Single Life) रहने के चार बड़े फायदे:
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– गणतंत्र दिवस 2026 भारत के लिए हर मायनों में ख़ास होने जा रहा है. चाहे कूटनीति हो या विश्व स्तर पर आर्थिक रिश्तों के लिहाज़ से. इस बार गणतंत्र दिवस 2026 में चीफ गेस्ट के तौर पर यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व को आमंत्रित किया गया है. यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा समारोह में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि जब ये दो शीर्ष नेता भारत आएंगे तो भारत-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते और शिखर सम्मेलन भी आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है, जहां दोनों पक्षों…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास द्वारा दिखाया गया सत्य, समानता और मानवता का मार्ग ही छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेकर समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री मुंगेली जिले के लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला समारोह में जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। लालपुर के विकास को मिली नई गतिइस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने लालपुर क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने यहां नवीन महाविद्यालय…
नई दिल्ली:– राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 31 दिसंबर को रायपुर आगमन प्रस्तावित है। वे अभनपुर स्थित सोनपैरी गांव में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन 31 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस सम्मेलन में राष्ट्रीय संत असंग देव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना…
न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ एवं मुख्य संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने अभिभाषण में इस बात पर विशेष बल दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालतें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39-क में निहित समान न्याय की परिकल्पना को साकार करने का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम बनकर उभरी हैं। उन्होंने व्यक्त किया कि विगत नौ राष्ट्रीय लोक अदालतों के दौरान कुल 2,27,18,454 मामलों का अभूतपूर्व निपटारा किया गया है तथा कुल प्रकरणों के निस्तारण के संदर्भ में छत्तीसगढ़ निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पाँच राज्यों में स्थान प्राप्त करता रहा है। उन्होंने इन उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़…
नई दिल्ली:– लंबे समय के निवेशक और इक्विटी ट्रेडर्स को वर्ष 2025 में मुश्किल समय का सामना करना पड़ा है। क्योंकि, पूरे साल मार्केट में कंसोलिडेशन देखने को मिला। भले ही बेंचमार्क इंडेक्स को लगातार रिटर्न देने में दिक्कत हुई, लेकिन सोना और चांदी चुपचाप सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एसेट क्लास बन गए। इन्वेस्टर्स अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि 2026 में उनके पोर्टफोलियो का क्या होगा। दूसरी ओर, बहुत ज्यादा अनिश्चितता के बावजूद मेटल्स मजबूत बने हुए हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स इस साल 20% से ज्यादा बढ़ा है और इन्वेस्टर्स सोच रहे हैं कि क्या इस…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 18 दिसंबर 2025, को ओमान के सुल्तान हसीम बिन तारिक अल सईद से मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा दी। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान भारत और ओमान के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। इस अवसर पर ओमान सरकार ने भारत-ओमान संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ सम्मान से नवाजा। FTA से भारत को मिलेगा क्या फायदा?भारत-ओमान फ्री ट्रेड समझौते से देश के श्रम-आधारित उद्योगों को बड़ा लाभ…
नई दिल्ली:– हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में दान को केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि मोक्ष प्राप्ति और मानवता की सेवा का सबसे बड़ा मार्ग माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, दान से न केवल पुण्य फल मिलता है, बल्कि यह जीवन के कष्टों और ग्रह दोषों से भी मुक्ति दिलाता है। मुख्य रूप से दान के चार सर्वश्रेष्ठ प्रकार बताए गए हैं। आहार दान (अन्न दान)भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ी सेवा है। अन्न दान को एक पुण्यकारी सेवा माना गया है क्योंकि यह तात्कालिक रूप से व्यक्ति को तृप्ति प्रदान करता है। इसे ‘जीवन दान’ के समान…
छत्तीसगढ़ :– पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) के एक जनरल कोच में बुधवार शाम आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना रायगढ़ स्टेशन से पहले भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर सेक्शन में हुई। इंजन से तीसरे जनरल कोच से अचानक धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए यात्रियों ने आनन-फानन में चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। पोल संख्या 599/21 के पास हुई इस घटना की जानकारी सबसे पहले ट्रेन में तैनात टीटीई चंचल कुमार ने कंट्रोल रूम को…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में 18 से 22 दिसंबर तक आयोजित 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का भव्य शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए अमन, चैन और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प हजारों लोगों के लिए स्वास्थ्य संजीवनी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन…