छत्तीसगढ़:– प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची में बड़ा बदलाव सामने आया है। प्रदेश के 2 करोड़ 12 लाख से अधिक मतदाताओं में से 27 लाख 50 हजार 822 नाम कटने की तैयारी है। यानी लगभग हर आठवां मतदाता मतदाता सूची से बाहर हो सकता है। इन वजहों से कटे नाम नाम कटने के पीछे कारण सिर्फ मृत्यु नहीं हैं। शहरों के भीतर और बाहर तेजी से हुआ माइग्रेशन और बड़ी संख्या में मतदाताओं का सत्यापन के दौरान अनुपस्थित रहना भी इसकी बड़ी वजह बनी है। सत्यापन में सामने आया है कि 6,40,115 मतदाताओं की मृत्यु…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर गुरुवार (18 दिसंबर) की सुबह एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि ड्राइवर समेत 3 यात्री घायल हैं। घायलों में 1 महिला भी शामिल है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, टूरिस्ट बस दुर्ग से तिरुपति के लिए निकली थी। बस में दुर्ग-रायपुर के यात्री समेत करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। आज सुबह भानपुरी के नजदीक तारागांव के पास बस अनियंत्रित होकर…
नई दिल्ली:– 18 दिसंबर 2025 को लोकसभा में भारी राजनीतिक विरोध और शोर-शराबे के बीच भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल, जिसे जी राम जी (VB–G Ram G) कहा जा रहा है, पारित कर दिया गया। बिल के पास होते ही विपक्षी सांसदों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सदन में बिल से जुड़े कागज फाड़कर फेंक दिए। सदन का माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि लोकसभा अध्यक्ष को कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। बिल पर शिवराज सिंह चौहान का जवाबबिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह…
रायपुर :–शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कोंटा विधायक कवासी लखमा को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया। कोर्ट परिसर में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी, स्वास्थ्य और विधानसभा की कार्यवाही को लेकर खुलकर बात की। कहा कि जनवरी में जेल जाने के बाद आज पहली बार बाहर आया हूं। कई बार आग्रह करने के बाद पेशी के लिए बाहर आने का मौका मिला। EOW की चार्जशीट में खर्चों का खुलासा 2100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) द्वारा कवासी लखमा के खिलाफ पेश चार्जशीट में कई अहम खुलासे किए गए हैं। जांच…
कोरबा :– झुंड से बिछड़ा लोनर हाथी को आबादी से दूर रखने में कटघोरा वनमंडल अमले की नाकामी लोगों के लिए काल बन रही है। जटगा वन परिक्षेत्र के ग्राम बिंझरा चंदनपुर में नित्य क्रिया के लिए जा रही महिला का हाथी से सामना;हाथी उसके हाथ उखाड़कर जान ले ली ।हाथी के हमले से क्षेत्र में दूसरी मौत से हड़कम्प मचा हुआ है। ग्रामीणों में दहशत। मृतका की पहचान हिना निर्मलकर, पति रामकुमार के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार,सुबह मीना बाई रोज़ की तरह घर से बाड़ी की ओर नृत्यक्रिया के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में…
नई दिल्ली:– 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो चुका है, जो आगामी 14 जनवरी 2026 तक रहेगा। खरमास के दौरान सनातन मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य जैसे विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, नया व्यवसाय, वाहन या घर खरीदना आदि से परहेज किया जाता है। इसके अलावा, खानपान को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। विशेष रूप से उड़द की दाल और राई का सेवन इस अवधि में नहीं किया जाता। इसके पीछे धार्मिक ही नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक कारण भी बताए गए हैं। खरमास में खानपान क्यों बदला जाता हैमान्यता है कि…
नई दिल्ली:– सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के वृद्ध, विधवा और दिव्यांग नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। महंगाई के लगातार बढ़ते स्तर और दैनिक खर्चों को देखते हुए सरकार ने पेंशन राशि में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। इससे न केवल जरूरतमंद वर्ग को राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी प्राप्त होगा। यह योजना समाज के कमजोर तबकों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आई है। नई पेंशन व्यवस्था के तहत डिजिटल आवेदन प्रक्रिया, आधार से जुड़ा सत्यापन और DBT के माध्यम से सीधा बैंक खाते…
छत्तीसगढ़ :– सार्वजनिक उपक्रमों और स्मार्ट सिटी मिशन की कार्यप्रणाली पर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 16 दिसंबर को विधानसभा में पेश ऑडिट रिपोर्ट में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) सहित कई उपक्रमों में कमजोर गवर्नेंस, वित्तीय अनुशासन की कमी और परियोजनाओं में देरी उजागर हुई है। नवा रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर विशेष चिंता जताईकैग ने नवा रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर विशेष चिंता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधात्मक निविदा शर्तों के चलते प्रतिस्पर्धा सीमित रही और करीब 84 प्रतिशत कार्य एक ही ठेकेदार को…
छत्तीसगढ़ :– बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने जिले के 15 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जारी आदेश में 2 एएसआई, 5 हेड कांस्टेबल और 8 कांस्टेबल शामिल हैं, जिनका ट्रांसफर किया गया है।
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महान समाज सुधारक और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक बाबा गुरु घासीदास जी की 18 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने अपने दिव्य उपदेशों और आचरण से समाज को सत्य, अहिंसा, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर अग्रसर किया। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानवता को जोड़ने वाला ऐसा जीवन-दर्शन है, जो भेदभाव रहित, न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की मजबूत नींव रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु…