छत्तीसगढ़:– अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और खुशहाल बचपन प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल श्रम बच्चों के अधिकारों का हनन है, जो उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के अवसरों को छीन लेता है।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके हाथों में किताबें, खेल और रचनात्मक अवसर होने चाहिए, न कि श्रम का बोझ। किसी भी बच्चे से मजदूरी कराना उसके सपनों और संभावनाओं को सीमित करने के समान है। बाल श्रम केवल…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में शुक्रवार को बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। यह विमान करीब 180 यात्रियों को लेकर सुबह 10:45 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन रवाना होने से ठीक पहले चालक दल को बम की धमकी की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाइट को एप्रन पर ही रोक दिया गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दल मौके पर पहुंच गए और फ्लाइट की गहन तलाशी शुरू की गई। शुरुआती जांच में धमकी झूठी प्रतीत हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी सुरक्षा…
नई दिल्ली,:– भारतीय खेल जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव के अनुसार, जसपाल राणा ने गुरुवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राणा भारतीय शूटिंग के सबसे सफल खिलाड़ियों और कोचों में गिने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते और बाद में कोच के रूप में नई पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार किया।…
नई दिल्ली:– आज 12 जून को अधिक मास का अंतिम शुक्र प्रदोष व्रत रखा जा रहा हैं। शिव पुराण में प्रदोष व्रत की महिमा का उल्लेख मिलता है। इस उपवास को शिव कृपा प्राप्ति का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमों के साथ किए गए प्रदोष व्रत से महादेव प्रसन्न होते हैं। जबकि, इस दिन कुछ उपाय करने से शिव की असीम कृपा बरसती हैं। आइए जानते है प्रदोष व्रत के दिन की जाने वाले अचूक उपायों के बारे में-…
नई दिल्ली:– भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की सुबह बड़ी तदाद में इंदिरा भवन में एक जरूरी बैठक बुलाई गई। इस मीटिंग का असली मकसद NEET, CBSE महंगाई,बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे होने वाले मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ रणनीति बनाना था। इस मीटिंग में सभी महासचिव, राज्य प्रभारी और कांग्रेस कमिटीके अध्यक्ष भी शामिल हुए थे। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की, जिसमें राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। मोदी ने मरवा दिया’बैठक के दौरान राहुल गांधी की एक टिप्पणी ‘मोदी ने मरवा दिया’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। सूत्रों के अनुसार,…
नई दिल्ली:– भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के एक बड़े हिस्से के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज यानी 12 जून 2026 को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 15 राज्यों में कुदरत का कहर देखने को मिल सकता है। अगले 10 घंटों के भीतर इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ-साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के…
नई दिल्ली:– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि यदि ईरान के साथ प्रस्तावित शांति समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाता है, तो दुनिया भर में तेल की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट आ सकती है। ट्रंप के अनुसार, मध्य पूर्व में बढ़ती स्थिरता और समुद्री व्यापार मार्गों के फिर से खुलने से वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर दबाव काफी कम हो जाएगा। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि इस संभावित समझौते की खबर का असर शेयर बाजारों पर पहले ही दिखने लगा है, जहां बाजार में 1000…
मध्यप्रदेश:–नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक विकसित भारत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम मीटिंग नवाचार के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा देश का हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जून को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में सम्मिलित हुए। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में सभी वर्गों के विकास के लिए किए जा रहे विशेष प्रयत्नों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि काउंसिल की बैठक…
कोरबा :–नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) के अंतर्गत भारत-ईजराईल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया गया है। जिसके तहत् ईजराईल में होम बेस्ड केयर गिवर के लिए विदेश में रोजगार के अवसर छ0ग0 शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पदों की कुल संख्या – 3500 है, वेतन प्रतिमाह लगभग 200000/- है। यह अनुबंध दो वर्ष के लिए किया गया है जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है।पद के लिए आवश्यक मापदंड -आयु 25 से 45 वर्ष, न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण, इंटरमीडिएट स्तर पर अंग्रेजी विषय, न्यूनतम 3 वर्ष का वैध पासपोर्ट, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ,…
छत्तीसगढ़ :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई तस्वीर देश के सामने रखी। उन्होंने कहा कि दशकों तक हिंसा की मार झेलने वाला बस्तर अब आर्थिक पुनरुत्थान, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और कृषि आधारित विकास का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में बस्तर के आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, दुग्ध क्रांति लाने, 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, पर्यटन को बड़े उद्योग के रूप में विकसित करने तथा एआई और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में निवेश…