Author: Tv36 Hindustan

नई दिल्ली:– अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति पर बड़ा झटका देने के बाद दुनिया भर में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अमेरिका में जज चुने कैसे जाते हैं। अमेरिका में भारत की तरह सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की व्यवस्था है, लेकिन जजों की नियुक्ति का तरीका पूरी तरह अलग है। अमेरिका में दो प्रमुख स्तर की अदालतें होती हैं—फेडरल कोर्ट (सुप्रीम कोर्ट सहित) और स्टेट कोर्ट। फेडरल जजों की नियुक्ति अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। राष्ट्रपति उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित करते हैं, जिसके बाद सीनेट ज्यूडिशियरी कमेटी उसकी योग्यता और रिकॉर्ड की…

Read More

नई दिल्ली:– भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत के छत्तीसगढ़ आगमन पर राजधानी रायपुर में गरिमामय वातावरण में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्य न्यायाधीश का अभिनंदन किया और उन्हें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय गमछा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया, साथ ही विश्वविख्यात बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम और माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भेंट की। इन प्रतीकों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को…

Read More

नई दिल्ली:– अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का दिव्य प्रतीक’होलिका दहन’ इस बार 3 मार्च को मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि, इस दिन भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा हुई और होलिका अग्नि में भस्म हो गई। इसलिए होलिका की अग्नि को नकारात्मकता को दूर करने वाली शक्ति के रूप में देखा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में कुछ लोगों को जलती हुई होलिका को देखने के लिए मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नियमों की अनदेखी…

Read More

उत्तर प्रदेश :– बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के तमाम दावों की हवा निकलती नजर आ रही है। पल्हना स्थित मां शारदा इंटर कॉलेज में एक ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने पूरी परीक्षा प्रणाली को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।यहां 12 मार्च को होने वाली इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा का प्रश्नपत्र अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों ने शुक्रवार को ही खोल दिया। हद तो तब हो गई, जब मामले को दबाने के लिए केंद्र ने रिपोर्ट भेज दी कि परीक्षा में कोई छात्र ही उपस्थित नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही यह सच सामने आया, शिक्षा विभाग के…

Read More

उत्तर प्रदेश :– क्रांतिधरा मेरठ आज एक बार फिर ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां न केवल 12,930 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, बल्कि मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली-मेरठ के सफर को केवल 55 मिनटों में समेट दिया। लेकिन इस विकास उत्सव के बीच पीएम मोदी का एक अलग ही रौद्र रूप देखने को मिला, जब उन्होंने दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला।एआई समिट में यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली:– महाराष्ट्र से चेन्नई घूमने गए छात्रों के एक दल के लिए पिकनिक का आनंद उस समय मातम में बदल गया, जब समुद्र की लहरों ने उनके दो साथियों को अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार को चेन्नई के गोल्डन बीच पर हुई इस हृदयविदारक घटना में महाराष्ट्र की एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई है, जबकि एक अन्य छात्र अब भी लापता बताया जा रहा है। कैसे हुआ हादसा ?जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से 26 छात्रों का एक समूह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के दौरे पर गया था। शनिवार को यह समूह समुद्र…

Read More

छत्तीसगढ़ :– मौसम ड्राई बना हुआ है। दिन में गर्मी और सुबह-रात में ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं अगले 48 घंटों में सुबह और रात में हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर शनिवार को बादल छाए रहे। दुर्ग-भिलाई में धूप पूरी तरह नहीं खिल सकी। दिनभर हल्की गर्मी और उमस महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान राजधानी रायपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में…

Read More

नई दिल्ली:– एकादशी व्रत हिंदू धर्म में सबसे पवित्र तिथियों में से एक मानी जाती है। यह तिथि हर महीने दो बार आती हैं, जो भगवान विष्णु को समर्पित हैं। कहा जाता है कि जो भी भक्त इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें सुख-शांति की प्राप्ति होती है।रंगभरी एकादशी का संबंध शिव और माता पार्वती से हैरंगभरी एकादशी एकमात्र ऐसी एकादशी है, जिसका संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन बाबा विश्वनाथ माता पार्वती का गौना कराकर अपनी नगरी काशी लाए थे। उनके स्वागत में पूरी काशी नगरी ने अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशियां…

Read More

नई दिल्ली:– आजकल फिट दिखने की होड़ में जीरो-फैट का कॉन्सेप्ट तेजी से पॉपुलर हो रहा है। वजन घटाने की जंग में लोगों ने घी और तेल को अपनी डाइट से पूरी तरह बाहर कर दिया है। लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों चेतावनी देते हैं कि फैट-फ्री लाइफस्टाइल सेहत नहीं बल्कि बीमारियों का घर है।आज की सुस्त जीवनशैली में खुद को फिट रखने के लिए लोग अक्सर शॉर्टकट अपनाते हैं। इसी का नतीजा है दुनियाभर में फैला जीरो-फैट का भ्रम। लोग अनजाने में तेल और घी को अपना दुश्मन मान बैठे हैं जबकि हकीकत यह है कि स्वस्थ वसा के…

Read More

नई दिल्ली :– आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के सफल समापन के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तुलना करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नेहरू के दौर को ‘नागिन डांस’ का युग बताकर नई बहस छेड़ दी है।बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि जहाँ कांग्रेस के प्रधानमंत्री नेहरू दुनिया को ‘नागिन डांस’ दिखाते थे, वहीं प्रधानमंत्री…

Read More