नई दिल्ली:– अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इमीग्रेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस पर हुए हमले के बाद, ट्रंप ने “थर्ड वर्ल्ड” कहे जाने वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए एक नई और सख्त नीति का ऐलान किया है। उन्होंने मौजूदा इमीग्रेशन नीतियों को अमेरिका की प्रगति के लिए कमजोर बताया है। इस घोषणा के बाद, इन देशों के नागरिकों के लिए अमेरिका में प्रवेश एक सपना जैसा हो सकता है। ट्रंप की नई इमीग्रेशन पॉलिसी, ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों पर गाजअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाली घोषणा की…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी होता है। बदलते मौसम के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो जाती है। अगर आप दैनिक जीवन में योगासन को शामिल कर लेते है। योग करने से सेहत को अंदरूनी तौर पर फायदा मिलता है। इन योगासनों में से एक है गोमुखासन। इस आसन को लेकर मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने फायदेमंद बताया है। इन योगाभ्यास को करने से बड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। इसके अलावा इस गोमुखासन का नियमित अभ्यास करने से कंधों, छाती,…
छत्तीसगढ़ :– राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय 60वीं DG-IG कॉन्फ्रेंस की शुरुआत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने इस कॉन्फ्रेंस को देश की आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के समाधान का एक प्रभावी मंच बना दिया है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन केवल चिंतन का नहीं, बल्कि सुरक्षा नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बन चुका है। अमित शाह ने नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछले सात…
छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर के IIM में आयोजित 60वें अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक पीएम मोदी की मौजूदगी में सुबह से जारी है। बैठक की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी इस बैठक में मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक आज दूसरे दिन के कॉन्फ्रेंस में चार सत्र निर्धारित हैं, जिनमें विभिन्न राज्यों के DGP अपनी-अपनी प्रेजेंटेशन देंगे। बैठक का मुख्य फोकस राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियां और पिछली सिफारिशों के अमल की समीक्षा पर है। बैठक…
छत्तीसगढ़ :– सभी राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी काम की खबर है, अगर आपके अपने राशन कार्ड का EKYC नहीं कराया है तो आपका कार्ड रद्द हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में प्रचलित कुल 222996 राशनकार्डों में कुल 674767 हितग्राही है। जिला खाद्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें से कुल 49 हजार हितग्राहियों का ईकेवायसी किया जाना शेष है। इस संबंध में समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से ईकेवायसी किया जाना है। 5 दिसंबर तक करें ईकेवायसीअतः जिले के समस्त राशनकार्ड हितग्राहियों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी शासकीय…
छत्तीसगढ़:– लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आखिरकार अपने जिला अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को जारी सूची में कुल 41 जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। राजधानी रायपुर में शहर जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीकुमार शंकर मेनन का चयन किया गया है, जबकि राजेंद्र (पप्पू) बंजारे को रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिलासपुर में सिधांशु मिश्रा और महेंद्र गंगोत्री को मिली कमानकांग्रेस द्वारा जारी सूची में बिलासपुर शहर जिला अध्यक्ष के रूप में सिधांशु मिश्रा और ग्रामीण क्षेत्र के लिए महेंद्र गंगोत्री के नाम को मंजूरी दी गई है। वहीं,…
रायपुर: – धान खरीदी के संबंध में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान शासन द्वारा एग्री स्टेक पोर्टल में किया गया है। जिसके तहत एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत एक से अधिक खसरे वाले ऐसे किसान जिनके सभी खसरों में से कुछ खसरे पोर्टल में उनके एग्रीस्टेक आईडी में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं या लिंक होना शेष रह गए हैं, ऐसे खसरों की पहचान कर समितिवार सूची बनाई गई है, तथा उसे समितियों के बाहर चस्पा किया गया है। किसानों से आग्रह किया जाता है कि वे समितियों में जाकर अपने छूटे हुए खसरों का मिलान कर उसे पोर्टल में…
नई दिल्ली:– 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक रायपुर में शुरू हो गई है। आज चार सत्र रखे गए हैं, जिनमें राज्यों के डीजीपी अपने प्रेजेंटेशन देंगे। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, उभरती चुनौतियों और पिछली सिफारिशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारी शामिल हैं। पीएम मोदी सुबह 8:15 बजे रायपुर के IIM पहुंचे। स्वागत कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे तक लगातार बैठकें होंगी। करीब 12 घंटे तक देश…
छत्तीसगढ़:– केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के 28 नवंबर को रायपुर में तीन दिवसीय 60वीं DGsP/IGsP कॉफ्रेंस का उद्घाटन किया। अपने सम्बोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में DGP/IGP कॉफ्रेंस समस्याओं के समाधान, चुनौतियों और रणनीतियों से नीति निर्धारण तक, देश की आंतरिक सुरक्षा के समाधान का फोरम बन कर उभरी है।गृह मंत्री ने नक्सलवाद के समूल नाश के खिलाफ उठाए गए मोदी सरकार के एक्शनेबल प्वाइंट का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने विगत 7 वर्षों में 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन बनाकर…
कोरबा:– भाजपा नेता पर बीएलओ को धमका काम रुकवाने का आरोप लगा हैं। आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं की उन्होंने पिछले कई दिनों से बीएलओ पर दबाव बनाकर घर-घर जाकर सर्वे करने से रोक रखा था, धमकियाँ दे ठसक दिखा रहा था। बताया जा रहा हैं की खबर मिलते ही एसडीएम सरोज महिलांगे ने मौके पर ही उसकी अकड़ निकाल दी। जानकारी के अनुसार बीएलओ द्वारा शिकायत करने पर तत्काल जब एसडीएम सरोज महिलांगे मौके पर पहुँचे, तब भी वह अकड़ दिखा काम में दखल, ऊँची आवाज़ में रौब दिखाते हंगामा कर रहा था। उन्होंने निरीक्षण में पाया…