छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” तथा “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी मानवीय, संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवादी भ्रमजाल में फँसे अनेक लोग अब हिंसा का मार्ग छोड़कर विकास और मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं। इसी क्रम में आज दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं 25 लाख के इनामी चैतू उर्फ श्याम दादा सहित कुल 65 लाख रुपए के इनाम वाले 10 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री ने इसे…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग के लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने वर्ष 2030 तक के लघु अवधि, 2035 तक के मध्य अवधि तथा दीर्घकालीन लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार कर त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत 2047 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, और इसी क्रम में ‘अंजोर विजन’ के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की…
नई दिल्ली:– अफगानिस्तान पाकिस्तान पर निर्भरता कम करने के लिए भारत के करीब आ रहा है। इसी वजह से भारत और अफगानिस्तान जल्द ही सीधी कार्गो फ्लाइट्स शुरू करने वाले हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लगातार झड़पों और बॉर्डर बंद होने से अफगान व्यापार को भारी नुकसान हुआ है। कई बार पाकिस्तान ने तोर्खम और चमन बॉर्डर बंद कर दिए, जिससे लाखों डॉलर का सामान खराब हो गया।अफगान वाणिज्य मंत्री नूरुद्दीन अजीजी की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने तय किया कि काबुल–दिल्ली और काबुल–अमृतसर के बीच सीधे कार्गो रूट शुरू किए जाएंगे। भारत ने अपनी तरफ से…
छत्तीसगढ़ :– राजधानी नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आयोजित डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी रात में स्पीकर निवास में ठहरेंगे और शनिवार से सम्मेलन के मुख्य सत्रों में शामिल होंगे। तीन दिन चलने वाली कॉन्फ्रेंस: प्रधानमंत्री छह सत्रों में होंगे शामिलआईआईएम में 3 दिवसीय कॉन्फ्रेंस में कुल 8 सत्र निर्धारित हैं। पहला दिन: 2 सत्र दूसरा दिन: 4 सत्र तीसरा दिन: 2 सत्र प्रधानमंत्री मोदी शनिवार…
नई दिल्ली:–– आज शनि देव की कृपा से कुछ राशियों की किस्मत तेज चलेगी, तो कुछ को थोड़ा संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। सुबह का समय शांत, दोपहर अवसरों से भरी और शाम मन को सुकून देने वाली होगी। आज किया गया हर काम आने वाले दिनों में बड़ा असर दिखा सकता है—इसलिए दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें। मेषदैनिक स्थिति: ऊर्जा बढ़ी हुई, निर्णय लेने का दिन करियर: नए काम की शुरुआत के संकेत, ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य: हल्का माइग्रेन या थकान महसूस हो सकती है। परिवार: घर में किसी मुद्दे पर…
नई दिल्ली:– BCCI ने एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। खास बात ये है कि वैभव सूर्यवंशी का इस टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है। वे स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। इस टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी। अंडर 19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने टीम की घोषणा की है। ये टूर्नामेंट दुबई में 12 दिसंबर से खेला जाएगा। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को इस टीम की कप्तानी दी गई है। वहीं विहान…
नई दिल्ली:– दवा लेने के बाद भी बीपी हाई बने रहने की स्थिति को मेडिकल भाषा में अनकंट्रोल्ड या रेसिस्टेंट हाइपरटेंशन के नाम से जाना जाता है। सीके बिड़ला अस्पताल की डॉ. मनीषा अरोड़ा से जानते हैं आखिर दवा दवा लेने के बावजूद इन 5 कारणों से बढ़ जाता है बीपी1- बीपी की दवा से जुड़ी ये गलतियां-दवा लेने के बावजूद बीपी बढ़ने का सबसे पहला कारण दवाओं को सही तरह से न लेना है। -बीपी की डोज मिस करना -रोज एक ही समय पर दवा न लेना -BP थोड़ा कम होते ही दवा बंद कर देनाकुछ लोगों को बीपी…
छत्तीसगढ़ :– रायपुर में आज 28 नवंबर से DGP-IGP कांफ्रेंस की शुरूआत हो रही है। इस कार्यक्रम शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। वही आज शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे और तीन दिन तक रायपुर में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री नए स्पीकर हाउस एम-1 रहेंगे, जबकि अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी आज शुक्रवार की शाम 7 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ से सीधे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे। पीएम डीजीपी- आईजीपी कांफ्रेंस के समापन सत्र में भी शामिल होंगे।…
छत्तीसगढ़:– केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने नितिन नवीन का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नन्दी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह उपस्थित थे।