नई दिल्ली:–:फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा केवल कूटनीतिक बैठकों और समझौतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जाते-जाते उन्होंने इसे पूरी तरह फिल्मी अंदाज़ दे दिया। अपने आधिकारिक दौरे की समाप्ति पर मैक्रों ने सोशल मीडिया पर एक फेयरवेल वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो की सबसे खास बात रही इसका बैकग्राउंड म्यूजिक—डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का दमदार टाइटल ट्रैक। जैसे ही यह क्लिप सामने आई, लोगों का ध्यान गंभीर राजनीतिक चर्चाओं से हटकर इस बॉलीवुड स्वैग पर टिक गया और एक साधारण ‘थैंक यू’ पल भर में ट्रेंडिंग मोमेंट…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– सरकारी दफ्तरों की बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 1 अप्रैल 2026 से सभी सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड बिजली प्रणाली लागू होगी। इसके तहत अब बिजली उपयोग के लिए पहले रिचार्ज करना अनिवार्य होगा, ठीक मोबाइल फोन की तरह। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद जैसे ही तय बैलेंस समाप्त होगा, वैसे ही बिजली सप्लाई अपने आप बंद हो जाएगी। सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से वर्षों से लंबित बिजली बिलों की समस्या खत्म होगी और सरकारी दफ्तरों में बिजली के अनावश्यक उपयोग पर भी…
नई दिल्ली:– कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को खेले गए भारत-पाकिस्तान महामुकाबले ने न केवल मैदान पर टीम इंडिया का दबदबा साबित किया, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी व्यूअरशिप के सारे पुराने कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए। आधिकारिक प्रसारण पार्टनर जिओस्टार (JioStar) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस मैच ने वैश्विक स्तर पर क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी डिजिटल पहुंच हासिल की है।डिजिटल व्यूअरशिप का ‘विराट’ रिकॉर्डटी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मैच अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मुकाबला बन गया है। इस मैच ने व्यूअरशिप के मामले में भारत और दक्षिण अफ्रीका के…
नई दिल्ली:– रंगों का त्योहार होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है, जो कि इस बार 24 फरवरी से हो रहा है जिसका समापन 3 मार्च 2026 को होगा। हिंदू धर्म में होलाष्टक को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि होलाष्टक के दौरान नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती है।होलाष्टक में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करने से इसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। यही वजह है कि होलाष्टक में कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जानते है इस साल होलाष्टक कब से शुरू हो रहे हैं…
नई दिल्ली:– एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। कैसे हुआ प्रदर्शन?दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, करीब 10 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शोर मचाते हुए भारत मंडपम के एक पवेलियन में पहुंच गए। बताया गया कि सभी कार्यकर्ता QR कोड के जरिए एंट्री लेकर अंदर…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की संयुक्त अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में “जल संचय-जन भागीदारी 2.0” अभियान के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल इस बैठक में वर्चुअली शामिल हुए और बैठक को संबोधित किया। इस दौरान बिलासपुर, दुर्ग और सूरजपुर जिले के कलेक्टरों ने अपने-अपने जिलों में अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जल संकट 21वीं सदी की केवल गंभीर पर्यावरणीय ही नहीं,…
नई दिल्ली:– एआई इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अहम सुझाव दिया — 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध। फ्रांस में ऐसे कानून की तैयारी चल रही है और स्पेन भी इस पहल के साथ है। मैक्रों का मानना है कि बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर G7 देशों को प्राथमिकता देनी चाहिए और भारत जैसे बड़े लोकतंत्र को भी इसमें शामिल होना चाहिए। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या भारत इस मॉडल को अपनाएगा? बैन के पक्ष में तर्कआज सोशल…
नई दिल्ली:– सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार उछाल दर्ज किया।ADVERTISING वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेत और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी साफ दिखाई दे रहा है। निवेशकों की सक्रियता के चलते चांदी में बड़ी छलांग देखने को मिली, जबकि सोना भी मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आया। एमसीएक्स पर चांदी में जबरदस्त उछालएमसीएक्स पर 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,41,393…
छत्तीसगढ़:– राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का भुगतान होली पर्व से पूर्व एकमुश्त किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए इस निर्णय से प्रदेश भर के किसानों में उत्साह और हर्ष व्याप्त है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस किसान हितैषी निर्णय का स्वागत करते हुए सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम कोसंगा के किसान श्री पहरूराम ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने लगभग 72 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा है, जिसकी…
नई दिल्ली:– भारत अब अमेरिका के पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल हो गया है। हाल ही में, भारत ने AI इम्पैक्ट समिट में एक समारोह के दौरान इस गठबंधन में शामिल होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित थे। अमेरिका, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और वैश्विक खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित और विविध बनाने के लिए इंडो-पैसिफिक देशों के साथ गहरे सहयोग की तलाश में है, और भारत इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भारत के शामिल होने के साथ अब…