छत्तीसगढ़ :– राजधानी रायपुर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु महादेवघाट स्थित खारून नदी के तट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर दीपदान व पूजन-अर्चना की। पूरा क्षेत्र धार्मिक रंग में रंगा दिखाई दिया, जहां हर ओर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंज रहे थे। महादेवघाट में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगमहाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ सुबह से ही उमड़ने लगी।दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाम होते ही खारून नदी का तट हजारों दीपों से जगमगाने…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली :– कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने शुरुआत में गुरु नानक देव जी को नमन करते हुए कहा कि वे उनके और करोड़ों भारतीयों के लिए “प्रेरणा और सत्य के प्रतीक” हैं।राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा चुनाव से संबंधित उन्हें कई शिकायतें मिली थीं। पार्टी की जांच में भारी वोटिंग अनियमितताएं सामने आईं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर संकेत हैं। राहुल गांधी का दावा— “25 लाख से ज्यादा वोट संदिग्ध”राहुल गांधी ने कहा कि जांच…
नई दिल्ली:– मानसून का इस साल का सीज़न हर बार से शानदार रहा और देशभर में जमकर बादल बरसे। कई राज्यों में तो रिकॉर्डतोड़ भारी बारिश (Heavy Rain) हुई। इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। हालांकि मानसून के जाने से कई राज्यों में बारिश का सिलसिला रुका, लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में इसका असर बना हुआ है, जिससे बारिश का दौर भी थमा नहीं है। इसी बीच देश में मौसम ने एक बार फिर पलटी मार ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में देश के कुछ राज्यों के लिए बारिश का…
छत्तीसगढ़:– जिले के पास मंगलवार को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या 11 तक पहुंच गई है। मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के डिरेलमेंट के कारण हुई इस दुर्घटना में 20 यात्री घायल हुए हैं। रेल प्रशासन ने सभी घायलों के नामों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है और राहत-बचाव कार्य जारी है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गयारेल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मिलकर राहत अभियान तेज़ी से शुरू किया। सभी घायलों को पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक लगातार घायलों का इलाज कर रहे हैं, और रेल…
छत्तीसगढ़:–राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिलमंत्री श्री नेताम ने तैयारियों की समीक्षा कीभगवान बिरसा मुण्डा का जन्म दिन 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 19 और 20 नवम्बर को अम्बिकापुर के पीजी मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 20 नवम्बर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शामिल होगी। छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव श्री सोनमणि…
छत्तीसगढ़ :– बन रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर – मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ के युवा नवाचार से रच रहे तकनीकी भविष्य – मुख्यमंत्री ने किया आइडियाथॉन विजेताओं का सम्मानमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘टेक स्टार्ट’ का यह आयोजन राज्य में नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर उन्होंने ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया और छत्तीसगढ़ शासन के साथ पार्टनरशिप एक्सचेंज करने वाली इकाइयों को…
छत्तीसगढ़:– वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा आज नवा रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025’ का सफल आयोजन किया गया। यह राज्य में नवाचार, उद्यमिता और निवेश को जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक मंच साबित हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आईटी, आईटीईएस, डिजिटल इंडस्ट्रीज और नवाचार आधारित उद्यमों का नया केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ “नवाचार से संचालित विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।” उन्होंने कहा कि “टेकस्टार्ट के माध्यम से हम विचारों और निवेशों के बीच एक सेतु का निर्माण कर रहे हैं, जिससे युवाओं को…
छत्तीसगढ़:– CM विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उपराष्ट्रपति CP राधाकृष्णन का आजछत्तीसगढ़ दौरा है. छत्तीसगढ़ में 5 दिवसीय राज्योत्सव का आज समापन होगा. CM साय कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल : CM विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस कड़ी में सबसे पहले वह 10:10 पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने राजभवन जाएंगे, जिसके बाद CM साय 11 बजे सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो देखने जाएंगे, और फिर 12: 30 बजे राजनांदगांव रवाना होंगे. वहीं दोपहर 2 बजे वह यहां पर एक आई केयर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ करेंगे. जिसके बाद 02:35 पर लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल…
छत्तीसगढ़:– सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर की घटना पर गहरा दुःख जताया है और पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है। बंदर ने पिल्ला चुरा लिया—कारण सुनकर दंग रह जाएंगे! अग्रवाल ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। ट्रेन हादसे में यात्रियों की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने की खबर से मन व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।सांसद अग्रवाल ने रेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि, घायलों को…
छत्तीसगढ़:– उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिलेगा। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन 5 नवम्बर को राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त…