रायपुर, 02 नवंबर 2025/छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य राज्योत्सव में आज बॉलीवुड के गीत-संगीत के साथ छत्तीसगढ़ की लोककला, संगीत और नृत्य की ऐसी रंगीन छटा बिखरी कि शाम सुरमई हो गई। सतरंगी छटा में गीतों की यूँ महफ़िल सजी की हर कोई गाते गुनगुनाते, थिरकते नजर आए। शाम ढलने के साथ गीत-संगीत के बढ़ते कारवाँ में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी सुर-ताल से दर्शक-श्रोता झूम उठे। प्रख्यात छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील तिवारी ने अपनी टीम के साथ लोकगीतों के स्वर से परंपरा और आधुनिकता के संगम से सजी इस सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों के दिलों में…
Author: Tv36 Hindustan
रायपुर, 02 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किए जा रहे राज्योत्सव 2025 में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी ने दर्शकों को लुभा रही है। प्रदर्शनी का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर केंद्रित है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। छाया चित्र प्रदर्शनी में एलईडी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे महतारी वंदन, नियद नेल्ला नार, कृषक उन्नति योजना, पीएम आवास, पीएम सूर्य घर, जल जीवन मिशन, पंडित दीनदयाल उपध्याय भूमिहीन मजदूर…
नई दिल्ली:– भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को डी.वाई. पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने 87 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दी, वहीं स्मृति मंधाना ने 62 रन बनाकर अहम…
नई दिल्ली:– कार्तिक मास के शुभ संयोग के बीच आज का दिन नए अवसर, सकारात्मक ऊर्जा और बदलाव लेकर आया है। जो लोग नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज का समय शुभ माना जा रहा है। वहीं कुछ राशियों को संयम और सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दी गई है। प्रकाश जोशी लेकर आए हैं आपका आज का सटीक राशिफल— मेष राशिमेहनत का फल मिलेगा, कार्यस्थल पर सराहना बढ़ेगी।शुभ रंग: लालशुभ अंक: 5क्या करें: बड़ों का आशीर्वाद लेंक्या न करें: जल्दबाज़ी में निर्णय न लेंउपाय: हनुमानजी को सिंदूर व तेल चढ़ाएं। वृषभ राशिआर्थिक स्थिति मजबूत होगी,…
बिहार :– चुनावी संग्राम छिड़ा हुआ है। राजनैतिक दलों का प्रचार जोर-शोर से जारी है। दूसरे राज्यों के दिग्गज नेताओं ने भी या तो बिहार में डेरा डाल दिया है या फिर यहां का रुख कर रहे हैं। रविवार को यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी बिहार पहुंचे। महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए दरभंगा पहुंचे अखिलेश यादव ने यहां कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर नीतीश कुमार की धड़कनें जरूर बढ़ गई होंगी। क्योंकि नीतीश कुमार को सीएम की कुर्सी के लिए साम-दाम दंड भेद सरीखे तरीके अपनाते हुए सभी ने देखा…
नई दिल्ली:– देशभर में नवंबर महीने की शुरुआत होते ही मौसम के रंग बदलने लगी है। कहीं आसमान काले बादलों से ढका है तो कहीं सुबह-सुबह धुंध की चादर छाई है। अगर बात धुंध की करें तो, नवंबर में धुंध छाने के मुख्य कारण वायु प्रदूषण और तापमान में गिरावट देखी जा रही है। जैसा कि आप जानते है कि, बदलते मौसम में प्रदूषण का प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि प्रदूषण केवल घर के बाहर ही है, लेकिन ऐसा नहीं हैं।हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पॉल्यूशन घर के अंदर भी होता हैं। घर के अंदर…
नई दिल्ली:– घर और परिवार की जिम्मेदारी उठाने के साथ ही महिलाएं कई बार कमजोर हो जाती है या थकान उन्हें घेरे रखती है। उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में हार्मोनल बदलाव, हड्डियों की कमजोरी की शिकायत रहती है। अगर हम अपनी सेहत को बेहतर रखना चाहते है तो, कुछ हेल्दी आदतों को अपना सकते है जो जरूरी है। आज हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में जानकारी दे रहे है जो हर महिला को अपने दैनिक जीवन में शामिल करनी चाहिए। इन आदतों को अपनाने से शरीर रहेगा हेल्दीमहिलाओं को अपने शरीर में मजबूती बनाए रखने के…
छत्तीसगढ़ :– उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के पदों पर भर्ती जारी की है। इन पदों के लिए HJJA25 लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। यह मौका सरकारी नौकरी पाने वालों के लिए महत्वपूर्ण है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रियाउम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अक्टूबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक है।महत्वपूर्ण तिथियांऑनलाइन…
छत्तीसगढ़:– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रामनामी समाज के बीच आत्मीय संवाद का एक वीडियो देश में तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इसे भावनात्मक और प्रेरणादायी पल बताया है । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के दौरान एक हृदयस्पर्शी दृश्य उस समय देखने को मिला, जब रामनाम में लीन जीवन जीने वाले रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री जी…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नया रायपुर में वी.वी.आई.पी. ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक फुलजेन्स पन्ना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय फुलजेन्स पन्ना की पुत्री अनामिका से दूरभाष पर बात कर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।