छत्तीसगढ़:– छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे इंतजार के बाद राज्य सरकार ने शिक्षकों की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षकों की भर्ती के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह भर्ती पहले चरण के अंतर्गत की जाएगी, जबकि कुल 5,000 पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमलमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ महीने पहले सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। अब उसी घोषणा पर अमल करते हुए सरकार ने पहले चरण में 5,000 शिक्षकों की…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– स्मार्ट प्रीपेड मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ता लगातार सवाल उठा रहे हैं। कई उपभोक्ता टेस्ट मीटर लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई में देरी आम बात बन चुकी है। जो आवेदन स्वीकार भी हो रहे हैं, उनमें एक और अजीब स्थिति है टेस्ट मीटर लगाने का काम उन्हीं कंपनियों को दिया जा रहा है, जिन पर ही गड़बड़ी का शक है। यानी जिन मीटरों पर उपभोक्ता भरोसा नहीं कर पा रहे, उनकी जांच भी वही कंपनियां कर रही हैं। उत्तर प्रदेश में पावर कॉरपोरेशन पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रहा है। मीटरों…
बस्तर:– छत्तीसगढ़ के बस्तर की धरती, जो कभी गोलियों की आवाज से गूंजती थी, अब उम्मीदों और नए जीवन के गीत गा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील नीतियों और मानवीय दृष्टिकोण ने न केवल माओवाद की जड़ों को कमजोर किया है, बल्कि हिंसा की अंधेरी राह पर भटके युवाओं को जीवन की रोशनी दिखाने का काम भी किया है। आत्मसमर्पण से बदले हालात बीजापुर जिले में आज इतिहास दोहराया गया। सुरक्षाबलों और प्रशासन के संयुक्त अभियान “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन के तहत 51 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की। इन सभी पर कुल ₹66…
भोपाल:– CBSE ने बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार 10वीं की परीक्षा का पहला चरण 17 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होंगी। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। जिससे छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर सकते हैं। यह भी बताया गया कि 2026 में, सीबीएसई, एनईपी 2020 में की गई सिफारिशों के अनुसार, दसवीं कक्षा के लिए दो बोर्ड परीक्षाएँ आयोजित करेगा।…
मध्यप्रदेश:– बीते एक दशक में दिल की बीमारियां के मरीज काफी बढ़ गए हैं. जहां पहले ये बीमारी बुजुर्गों में अधिक देखी जाती थी वहां अब कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि उनके पास आने वाले हर चार हार्ट अटैक मरीजों में से एक की उम्र 40 साल से कम होती है. यह आंकड़ा बताता है कि युवाओं का दिलों कमज़ोर हो रहा है. इसका प्रमुख कारण बदलती लाइफस्टाइल, मानसिक दबाव और फिजिकल एक्टिविटी की कमी है. देशभर में बीते कुछ सालों के भीतर हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामलों…
नई दिल्ली:– प्रदूषण आज के समय की सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है. इससे न केवल सांस संबंधी दिक्कतें होती हैं, बल्कि हृदय, त्वचा और इम्यून सिस्टम पर भी इसका असर पड़ता है. इसलिए सिर्फ सरकार या नीतियों पर निर्भर रहने के बजाय हमें व्यक्तिगत स्तर पर भी सावधानी बरतनी चाहिए. यहां कुछ व्यावहारिक और असरदार उपाय बताए जा रहे हैं, जो प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं. शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के उपायपर्याप्त पानी पिएं: दिनभर में 8–10 गिलास पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद…
छत्तीसगढ़:– छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को सरगुजा में धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सख्त कानून पेश करेगी। मुख्यमंत्री साय सरगुजा में आयोजित बाबा कार्तिक उरांव के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर एक चौक का भूमिपूजन भी किया। सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर पहले से एक कानून मौजूद है, लेकिन अब सरकार इसे और सख्त बनाने जा रही है।…
मध्यप्रदेश:– नवंबर का महीना श्रद्धा, आस्था और भक्ति से ओतप्रोत रहने वाला है. यह महीना न केवल व्रत-त्योहारों की बहार लेकर आ रहा है, बल्कि इसी दौरान मार्गशीर्ष मास यानी अगहन माह की शुरुआत भी होगी, जिसे भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना कहा गया है. धर्मशास्त्रों के अनुसार, अगहन मास में स्नान, दान और विष्णु पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और घर में समृद्धि का वास होता है. नवंबर के प्रमुख व्रत और त्योहार 1 नवंबर शनिवार: प्रबोधन एकादशी देवउठनी एकादशी: भगवान विष्णु के जागरण का दिन, जब चार महीने बाद शुभ कार्यों की पुनः…
नई दिल्ली:– भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार का दिन निवेशकों के लिए रोमांच से भरा साबित हो सकता है. एक ऐसी स्मॉलकैप कंपनी जिसने पिछले पांच सालों में 864% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया, उसने अब एक बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है. यह कंपनी है जो अंडे से बने उत्पादों का निर्यात करती है और अपने इनोवेटिव बिजनेस मॉडल के कारण निवेशकों की पहली पसंद बन चुकी है. बुधवार को कंपनी के शेयर में 5% की जोरदार उछाल देखने को मिली और यह ₹386 प्रति शेयर पर बंद हुआ. बाजार के जानकारों का अनुमान है कि आज यानी गुरुवार…
यूपी:– बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए आज अपना घोषणा पत्र जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस घोषणा पत्र को जारी करेंगे। NDA का घोषणा पत्र बिहार चुनाव के लिए बेहद अहम माना जा रहा है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। बिहार के जनता को साधने के लिए कांग्रेस समर्थित दलों ने घोषण पत्र में कई बड़े ऐलान किए है ऐसे में ये माना जा रहा है की NDA के घोषणा पत्र में कई ऐसे बड़े ऐलान हो सकते है जो बिहार चुनाव का गणित बदल सकते है। एनडीए का यह…