नई दिल्ली:– रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) और कांस्टेबल (कार्यकारी) पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए रेल मंत्रालय ने नए नियम लागू कर दिए हैं। रेल मंत्रालय की ओर से संशोधित नियम जारी कर दिए गए हैं जिसमें शारीरिक मानदंड, उम्र सीमा और एग्जाम पैटर्न जैसी जानकारी साझा की गई है। नए नियमों को आरपीएफ भर्ती प्रक्रियाओं में लागू किया जाएगा। उम्र सीमा और शारीरिक माप में आएगा बदलावइन महत्वपूर्ण बदलावों का उद्देश्य आरपीएफ भर्ती प्रक्रियाओं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) द्वारा अपनाए गए मानकों को पेश करना है। यह नियम भारत के राजपत्र में प्रकाशित होने…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कोटा दौरे पर आए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह निजी स्कूलों में बच्चों के स्कूल न जाने पर पेरेंट्स के मोबाइल पर मैसेज आता है, यह व्यवस्था अब सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों पर भी लागू होगी. राजस्थान सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग के पास सभी बच्चों का डाटा शाला दर्पण पोर्टल पर मौजूद है, जिसमें उनके पेरेंट्स के मोबाइल नंबर भी हैं. ऐसे में बच्चों के स्कूल न पहुंचने पर उनके मां-बाप को यह मैसेज भेजा जाएगा. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है…
छत्तीसगढ़ :– देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में धर्मनगरी डोंगरगढ़ की पवित्र धरती पर भी इस पर्व ने भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम रचा। प्राचीन महावीर तालाब के घाटों पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए, जहां व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। दीपों और गीतों से नहाया आस्था का माहौलशाम होते ही घाटों पर दीयों की लौ और छठ गीतों की मधुर गूंज ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हर ओर पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं सूप और दऊरा में…
छत्तीसगढ़:– प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। रायगढ़ जिला प्रशासन ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार अवैध धान खरीदी और अंतरराज्यीय तस्करी पर रोक लगाने के लिए 10 इंटरस्टेट बॉर्डर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इन चेकपोस्ट्स पर कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि किसानों से धान की खरीदी नगद व लिंकिंग दोनों माध्यमों से 15 नवंबर से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी। इस बार भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति…
छत्तीसगढ़:– सरकंडा थाना क्षेत्र से एक और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। सिटी पार्क कॉलोनी मोपका निवासी के. एल. नरसिम्हा राव के साथ क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 1 लाख 69 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आपको बता दे की 22 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:30 बजे के. एल. नरसिम्हा राव के व्हाट्सएप पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक लिंक भेजी और खुद को पंजाब नेशनल बैंक से जुड़ा बताकर क्रेडिट कार्ड आवेदन करने का झांसा दिया। प्रार्थी ने…
नई दिल्ली:– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र में ‘बैसाखियों’ की जरूरत नहीं है और वह अपनी ताकत पर चलेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाए। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि 2014 में भाजपा ने सम्मानजनक सीट बंटवारे की मांग की थी, लेकिन गठबंधन टूट गया। शाह ने कहा कि हमने लंबे समय के बाद अपने दम पर चुनाव लड़ा और देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है, और वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं की…
बिहार :– देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट होगी। चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन राज्यों में वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR 28 अक्टूबर से शुरू होगा और 7 फरवरी को खत्म होगा। भारतीय लोकतंत्र में आम जनता ही तंत्र की असली ताकत बनी रहे, इसके लिए चुनाव आयोग की ओर से शुरू की गई वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर ऐसा तूफान खड़ा हुआ कि मामला सड़कों तक पहुंच गया और सियासत गरमा गई। बिहार से शुरू हुई कवायद अब देश के…
नई दिल्ली:– आज का दिन मंगलवार है जो माता दुर्गा और बजरंगबली की आराधना के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही देशभर में दीपोत्सव का दौर भी चल रहा है। आज मंगलवार के दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी। मेष-व्यापार से संबंधित कार्यो में सफलता का योग है, वाणी पर संयम रखें, नौकरी…
कोरबा :–मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया।…