छत्तीसगढ़:– केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठ द्वारा सितंबर 2025 में जारी औषधि गुणवत्ता रिपोर्ट ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, 112 दवाओं के नमूने क्वालिटी टेस्ट में फेल हुए हैं, जबकि एक दवा नकली पाई गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि नकली पाई गई यह दवा छत्तीसगढ़ से संबंधित है। राज्य में कुल 10 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतर सके हैं। CDSCO और राज्य औषधि प्रयोगशालाओं की संयुक्त जांच में पाया गया कि 52 नमूने केंद्रीय प्रयोगशालाओं में और 60 नमूने राज्य प्रयोगशालाओं में अमानक (NSQ) घोषित किए गए। छत्तीसगढ़…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़ :– कांकेर जिले में 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इन 21 आत्मसमर्पित नक्सलियों में 13 महिला और 08 पुरुष कैडर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुएमांरी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एरिया कमेटी के नक्सलियों ने हथियार छोड़ पुलिस के सामने सरेंडर किए है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडर केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी/ किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश सहित 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 पार्टी सदस्य शामिल हैं।
मध्यप्रदेश:– बाबा महाकाल की नगरी वन्य जीव और सफारी प्रेमियों की राजधानी बनने की होड़ में शामिल होगी। मक्सी रोड स्थित ईको पार्क या नवलक्खी पार्क में अंबानी समूह 200 हेक्टेयर में जू और सफारी पार्क बनाने जा रहा है। तैयारी शुरू हो गई है। 21 अक्टूबर को ग्लोबल जू एंड रेसक्यू रिसर्च सेंटर (जीजेडआरआरसी) और लैंडस्कैप आर्किटेक्ट सहित अंबानी समूह की वनतारा टीम के सदस्यों ने निरीक्षण किया। यहां जानें क्या है सीएम मोहन यादव का ड्रीम प्रोजेक्टईको पार्क को जू के रूप में विकसित करने को हरी झंडी दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर का जू एंड सफारी पार्क सीएम डॉ.…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दे दिया है। राज्य बजट में शामिल 9 नवीन नर्सिंग महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य के लिए 78 करोड़ 15 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देगा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन तैयार करने में मदद करेगा। प्रत्येक संस्था के भवन निर्माण के लिए…
नई दिल्ली। छोटे कारोबारियों और नए स्टार्टअप्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार 1 नवंबर, 2025 से एक नई सरल GST रजिस्ट्रेशन स्कीम लागू कर रही है, जिसके तहत नए व्यवसायियों को केवल तीन कामकाजी दिनों में GST नंबर मिल जाएगा। लंबे इंतजार और जटिल प्रक्रियाओं से तंग छोटे व्यापारियों के लिए यह कदम किसी राहत से कम नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार यह कदम छोटे कारोबारियों के लिए टैक्स प्रक्रिया को आसान बनाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है। सरल रजिस्ट्रेशन स्कीम का उद्देश्यसरकार ने इस कदम का मकसद साफ…
नई दिल्ली:– महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर किए जाने के तीन साल बाद, मध्य रेलवे ने औरंगाबाद रेलवे स्टेशन का आधिकारिक नाम भी बदलकर छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड़ डिवीजन के अंतर्गत आता है।
नई दिल्ली:– व्यापार का संसार लेन-देन पर ही टिका है. कभी किसी को उधार देना पड़ता है, तो कभी किसी से लेना भी पड़ता है. यही कारोबार की प्रकृति है. खासकर सोने-चांदी के व्यवसाय में, जहां उधारी का सिलसिला चलता ही रहता है. चाहो या न चाहो, कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि बिना उधार के व्यापार पर असर पड़ने लगता है.लेकिन इसी के साथ मन को यह चिंता सताती है कि अगर जीवन के अंत तक कोई लेन-देन बाकी रह गया तो क्या होगा? यही सवाल एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज जी से पूछा. उसने कहा कि…
छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने से बवाल मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। संगठन के सदस्यों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है मिली जानकारी के अनुसार, मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का सर तोडा फिर पूरी मूर्ति उखाड़ कर फेंक दी गई। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया…
नई दिल्ली:– बाज़ार में खरीदारी का तरीका तेज़ी से बदल गया है. एक ज़माना था जब किस्तों पर कुछ भी खरीदने का ज़िक्र आते ही सबसे पहले ‘क्रेडिट कार्ड’ का ख्याल आता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. HDFC बैंक, SBI, Axis और ICICI बैंक समेत लगभग सभी बड़े बैंकों ने अपने ग्राहकों को ‘डेबिट कार्ड EMI’ की सुविधा देनी शुरू कर दी है. इसका सीधा मतलब है कि अब आप बिना क्रेडिट कार्ड के भी महंगा मोबाइल, लैपटॉप, टीवी या कोई दूसरा गैजेट आसानी से किस्तों में घर ला सकते हैं. यह सुविधा उन लोगों के लिए किसी वरदान…
मध्यप्रदेश:– जैसे ही हल्की ठंड या मौसम बदलने का समय आता है, छोटे-छोटे उड़ने वाले कीड़े मच्छर, पतंगे या नन्हे मक्खी जैसे कीट रोशनी के आसपास मंडराने लगते हैं. इन दिनों लगभग हर घर में यही समस्या देखने को मिल रही है. कीड़ों का आतंक कई बार इतना बढ़ जाता है कि बैठना मुश्किल हो जाता है. लेकिन आज हम यहां एक देसी जुगाड़ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिससे आप इनसे काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं. देसी जुगाड़: तेल और साबुन वाला पानी सामग्री: एक बर्तन या थालीथोड़ा पानीकुछ बूंदें सरसों का तेल या रिफाइंड तेलकुछ बूंदें…