रायपुर :–सांसद खेल महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज आंजनेय यूनिवर्सिटी परिसर, नरदहा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य और सफल आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम में कुल नौ खेल—कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और कैरम का आयोजन किया गया। प्रत्येक खेल में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा और अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री बृजमोहन अग्रवाल जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन किया गया है। ग्रहों के मुताबिक रत्न धारण किए जाते हैं। कुछ रत्न बेहद प्रभावशाली व शक्तिशाली माने जाते हैं। रत्न धारण करने से भी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, कुछ रत्नों को धारण करने से धन-संपदा में वृद्धि भी होती है। आइए जानते हैं फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए कौन से रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। बेहद चमत्कारी माने जाते हैं ये 5 रत्न, धारण करने से दूर होती है पैसों की तंगीसिट्रीन स्टोनसिट्रीन स्टोन को द लक मर्चेंट स्टोन…
छत्तीसगढ़:– जांजगीर-चांपा में यूनिसेफ द्वारा आयोजित World Children’s Day कार्यक्रम के तहत बुधवार को एक विशेष पहल देखने को मिली। हाई स्कूल में अध्ययनरत छात्रा संगीता धीवर को 15 मिनट के लिए जिले का प्रतीकात्मक एसपी बनाया गया। छात्रा ने समझी पुलिस विभाग की कार्यप्रणालीकार्यक्रम के दौरान संगीता ने वास्तविक एसपी संतोषी धीवर की मौजूदगी में पुलिस विभाग के दफ्तर संचालन, फाइल वर्क और निर्णय प्रक्रिया को नजदीक से समझा। यह अनुभव बच्चों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से दिया गया। एसपी संतोषी धीवर ने दिए दो अहम निर्देशइस अवसर पर वास्तविक एसपी संतोषी धीवर ने बाल…
छत्तीसगढ़:– प्रदेश में किसानों की समृद्धि और कृषि को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लागू की गई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था अब और अधिक पारदर्शी, सरल एवं किसान-केंद्रित बन चुकी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर से पूरे छत्तीसगढ़ में हो चुका है, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। धमतरी जिले में धान खरीदी के प्रति किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिले के 100 उपार्जन केंद्रों में 19 नवंबर तक 3 हज़ार 431 किसानों से कुल 1 लाख 56 हज़ार 761 क्विंटल धान…
छत्तीसगढ़ :– धमतरी जिले में बुधवार का दिन ग्रामीण आजीविका, महिला उद्यमिता और वित्तीय समावेशन को नई ऊर्जा देने वाला दिन रहा। जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त के राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम के अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति में बहुप्रतीक्षित एकीकृत राज्य ब्राण्ड छत्तीसकला तथा डिजिटल फाइनेंस बुकलेट का विमोचन किया। राज्य की ग्रामीण गरीब महिलाओं द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को एक ही पहचान और एकीकृत बाजार मंच प्रदान करने के उद्देश्य से…
छत्तीसगढ़:– राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ आगमन पर अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उन्हें भित्ती चित्र की पेंटिंग भेंट की। भित्ती कला चित्रकला का यह रूप है, जिसमें घर की दिवारों पर उभरी हुई आकर्षक आकृतियों का प्रदर्शन होता है।
छत्तीसगढ़ :– अग्निशमन सेवा भर्ती 2025 में वाहन चालक / वाहन चालक कम आपरेटर पद के लिए दस्तावेज जांच, शारीरिक नाप-जोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा में चयनित हो चुके अभ्यर्थियों को अब अंतिम चरण के तहत ट्रेड टेस्ट देना होगा।वाहन चालक पद एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का ट्रेड के लिए अंतिम टेस्ट 26 नवंबर 2025 सुबह 8 बजे केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, माना कैम्प में आयोजित की जाएगी।वाहन चालक पद एवं वाहन चालक कम आपरेटर पद का ट्रेड के लिए अंतिम टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ भर्ती समिति के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
नई दिल्ली:– कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर देकर कहा है कि बीएलओ…
मध्य प्रदेश:– श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां जन्मी मादा चीता मुखी ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। यह पहली बार है जब भारत में जन्मी किसी चीता ने देश की ही धरती पर शावकों को जन्म दिया है। इस सफलता को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक बताते हुए चीता प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर कहा है। मुखी बनी भारत में जन्मी पहली मादा चीता जिसने शावकों को जन्म दियारिपोर्टों के अनुसार करीब तीन वर्षीया चीता मुखी ने पाँच शावकों को जन्म दिया है और सभी शावक…
नई दिल्ली:– नीतीश कुमार ने इतिहास रचते हुए 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ ली. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद थे. नीतीश कुमार साल 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं. सम्राट चौधरीविजय कुमार सिन्हाविजय कुमार चौधरीबिजेंद्र प्रसाद यादवश्रवण कुमारमंगल पांडेयडॉक्टर दिलीप जायसवालअशोक चौधरीलेसी सिंहमदन सहनीनितिन नवीनरामकृपाल यादवसंतोष कुमार सुमनसुनील कुमारमो. जमा खानसंजय सिंह टाइगरअरुण शंकर प्रसादसुरेंद्र मेहतानारायण प्रसादरमा निषादलखेंद्र कुमार रोशनश्रेयसी सिंहडॉ. प्रमोद…