Author: Tv36 Hindustan

छत्तीसगढ़:– सहकारी समिति कर्मचारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। जिले के सभी कर्मचारी आज से अपने-अपने धान खरीदी केंद्रों पर वापस काम पर लौट रहे हैं। पिछले कई दिनों से जारी यह हड़ताल धान खरीदी व्यवस्था को लगातार प्रभावित कर रही थी। समितियों के कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर काम से दूर थे, जिसके कारण खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएँ धीमी पड़ गई थीं। लेकिन अब संघ ने सामूहिक निर्णय लेते हुए हड़ताल को रोकने का फैसला लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से लगातार काम पर…

Read More

छत्तीसगढ़ :– नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़ में कल जवानों ने नक्सली लीडर माडवी हिड़मा की पत्नी समेत 6 नक्सलियों का एनकाउंटर किया था। वही जिस इलाके में हिड़मा मारा गया था वही आज सुरक्षाबलों ने 7 और नक्सलियों को मार गिराया है। इसी बीच बस्तर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 SZCM समेत करीब 50 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जगरगुंडा और केरलापाल एरिया कमेटी का प्रमुख नक्सली कमांडर लखमा समेत लंबे समय…

Read More

छत्तीसगढ़ :– युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। कुल 11 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है। कांकेर, बस्तर और जगदलपुर में नए नेतृत्व को जिम्मेदारीजारी आदेश के अनुसार, कांकेर जिले में राजेंद्र राजू दुबे और महेंद्र नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस्तर रूरल में अभिषेक डेविड को नेतृत्व सौंपा गया है, जबकि जगदलपुर शहर के लिए नीलकेत राज झा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुकमा जिले की कमान आर्यन चौहान के हाथों…

Read More

छत्तीसगढ़:– बुधवार सुबह एसीबी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीमों ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत राज्य के कई हिस्सों में लगभग 20 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। कार्रवाई उन अधिकारियों पर केंद्रित है, जो पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) के पद पर पहुंचे हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत 7 शहरों में दबिशमिल रही जानकारी के अनुसार, एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद में तड़के से ही एक्शन मोड में हैं। छापेमारी उन अधिकारियों के घरों, कार्यालयों और व्यक्तिगत ठिकानों पर की जा रही है, जिन पर…

Read More

बिहार :– नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल गुरुवार को सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में शपथ लेंगे। यह समारोह खास होगा, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसकी पुष्टि की है। वहीं आज भाजपा विधायक दल की बैठक पार्टी कार्यालय में बुलाई गई थी। बैठक में भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी विधायक दल के नेता चुना गया। विजय सिन्हा को उप नेता चुना गया है। दोनों ही इस बार भी डीप्टी सीएम बने रहेंगे। अंततः NDA की ओर से नीतीश…

Read More

छत्तीसगढ़ :– सरकार ने 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा कर दी है। इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है। CM विष्णुदेव साय ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी। योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा। 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 42 लाख से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।

Read More

कोरबा:–स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर किसान का किया स्वागत पूरे राज्य सहित कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया है। इसी कड़ी में आज कोरबा ब्लॉक के भैंसमा, करतला ब्लॉक के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा धान विक्रय के लिए आए किसान का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया साथ ही तौल मशीन एवं अन्य उपरकणो की पूजा अर्चना कर विधिवत शुरुआत की गई। समिति में कृषको ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते…

Read More

कोरबा :–कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टी.एल.) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए। विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में जारी विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने तथा निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने…

Read More

कोरबा:–पुलिस की कार्यवाही में कल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया अपराध क्रमांक:- थाना बालको अपराध क्रमांक: 707/2025 धारा:- 310(2), 310(4), 61 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्टमाननीय पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री विमल पाठक के कुशल निर्देशन में थाना बालको क्षेत्र में हुई संदिग्ध घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश के आधार पर पुलिस के पांच अलग-अलग टीम बनाया गया जिसमें विभिन्न थाना के…

Read More

कोरबा :–भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एकजुट होकर शपथ ली। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई और इस अवसर पर युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। सभी अधिकारियों ने संकल्प लिया कि- युवा किसी भी राष्ट्र की शक्ति होते हैं, जिनका समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ें। “देश के सामने मौजूद इस चुनौती को स्वीकार…

Read More