Author: Tv36 Hindustan

नई दिल्ली: – भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइटर सुचिका तरियाल ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। 36 साल की सुचिका ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 2025 IMMAF विश्व चैंपियन अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही सुचिका ने एशियन गेम्स में भारत के लिए MMA का पहला पदक पक्का कर दिया है। सुचिका की इस जीत को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उनके सामने विश्व चैंपियन खिलाड़ी थीं। मुकाबले में भारतीय फाइटर ने शानदार प्रदर्शन…

Read More

छत्तीसगढ़ :- मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए मौसमी सिस्टम के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से प्रदेश में बारिश का प्रभाव ज्यादा दिखाई देने लगेगा और कुछ जिलों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है। रविवार को भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने…

Read More

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अंबिकापुर में आयोजित दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अग्रवाल समाज की उद्यमिता, दानशीलता, परोपकार और समाजसेवा की समृद्ध परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। व्यापार और व्यवसाय से आगे बढ़कर समाज के उद्यमियों ने उद्योगों की स्थापना, रोजगार सृजन और जनसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समानता, करुणा, सहयोग और सहभागिता पर आधारित…

Read More

छत्तीसगढ़ :- शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत अहिवारा, मुंगेली और कांकेर नगर पालिका क्षेत्रों में आधुनिक उद्यान विकसित किए जाएंगे। तीनों उद्यानों के निर्माण के लिए कुल 7 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों को बेहतर और सुविधायुक्त जीवन उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। शहरों में ऐसे सार्वजनिक स्थलों का विकास किया…

Read More

नई दिल्ली:- रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने प्रतिबंधों को और कड़ा करने की दिशा में कदम उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दे दिया है। इस कानून के बाद अमेरिकी प्रशासन के पास रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मौजूद होंगे। भारत और चीन रूस से कच्चे तेल के बड़े खरीदारों में शामिल हैं, ऐसे में इस कदम का असर भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ने को…

Read More

नई दिल्ली:- एशियाई खेलों के 20वें संस्करण का आगाज जापान के आइची-नागोया में हो गया है। खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे भारतीय दल का उत्साह बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भारतीय खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि “आइची नागोया में एशियाई खेलों के शुभारंभ पर भारतीय दल को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।” उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है और अद्भुत समर्पण…

Read More

नई दिल्ली:- रविवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ खास बदलाव लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में नई उपलब्धि मिल सकती है, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। परिवार और रिश्तों के लिहाज से भी दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशिरविवार का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रह सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार…

Read More

छत्तीसगढ़:- अग्रवाल समाज के आराध्य एवं सेवा, सहयोग, समानता, सामाजिक समरसता और उद्यमिता के प्रतीक महाराजा अग्रसेन जी की 5180वीं जयंती को लेकर पूरे समाज में उत्साह का माहौल है। इसी बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश की घोषणा किए जाने से अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर है। समाजजनों ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का हृदय से स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। अग्रवाल सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का जताया आभारअग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस घोषणा के लिए पूरे…

Read More

नई दिल्ली:- पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और पैकेज्ड स्नेक्स का स्वाद आज हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। जीभ को भाने वाला यह स्वाद सेहत के लिए कितना हानिकारक है, यह जानते हुए भी इसे छोड़ना आसान नहीं होता। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप जंक फूड से दूरी बना लेते हैं, तो आपका शरीर किस तरह प्रतिक्रिया देता है? फास्ट फूड छोड़ने का असर अचानक और लंबी अवधि—दोनों तरह से शरीर पर पड़ता है। हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप पहले कितना जंक फूड खाते थे और अब…

Read More

छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ_• ‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ विषय पर 500 से अधिक राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय विशेषज्ञ और 11 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ जुटे वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की इकाई और मध्य भारत में कैंसर उपचार के प्रमुख केंद्र बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। 18 से 20 सितंबर तक नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ, चिकित्सक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़…

Read More