Author: Tv36 Hindustan

दिल्ली : किसानों के लिए बड़ी खबर, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जल्द ही जारी होने जा रही है। बता दें कि अभी तक इस योजना की 12वी किस्त जारी कर दी गई है। वही अब इस योजना की 13वीं किस्त मिलने वाली है । जिसकी तारीख भी तय कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार यह राशि आने वाले अगले साल यानि की जनवरी 2023 में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। अभी तक इस योजना का लाभ देश भर के कोई किसानों को मिल चुका है। वही अब किसानों को आगामी 13वीं क‍िस्‍त…

Read More

कोरबा। मंगलवार को कोरबा निवासी कारोबारी अभिषेक अग्रवाल (35 वर्ष) का निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा के पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारी लाल अग्रवाल के बेटे थे। उनको कुछ दिनों पहले तबीयत खराब होने पर कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत में सुधार न होने पर उन्हें अपोलो बिलासपुर ले जाया गया। यहां आज दोपहर उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों और भाजपा नेताओं में शोक की लहर है।

Read More

रायपुर।  राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित खादी भंडार मैदान में झाड़ियों के बीच कीचड़ सनी एक बुजुर्ग की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग 21 दिसंबर से अपने घर से लापता था। बहरहाल पुलिस पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी के खादी भंडार मैदान में कीचड़ से सनी हुई लाश पड़ी है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती ताज नगर निवासी मोहम्मद मुस्लिम…

Read More

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा साजा विधानसभा के ग्राम बोरी में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को आप सभी के खाते में आ जाएगी। छत्तीसगढ़ में धान का सबसे अधिक मूल्य दिया जा रहा है। हमने 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने का वादा किया था। अब 26 सौ 40 और 26 सौ 60 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं, जो देश में सबसे ज्यादा है। भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों का…

Read More

**बालकोनगर/ वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम लिमिटेड (बालको) को आसपास के नागरिकों कर्मचारियों के स्वास्थ्य भलाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आरोग्य वर्ल्ड द्वारा हेल्दी वर्कप्लेस श्रेणी में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आरोग्य वर्ल्ड गैर-लाभकारी वैश्विक स्वास्थ्य संगठन है जो बड़ी बीमारियों की रोकथाम की दिशा में काम कर रहा है। यह स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की दिशा में निश्चित कदम उठाने के लिए लोगों को शिक्षित,सशक्त बनाता है। पुरस्कार कर्मचारियों के स्वास्थ्य और भलाई के प्रति बालको के सर्वोत्तम सामुदायिक विकास संस्कृति का प्रमाण है। बालको अपने 75 सुपर स्पेशिएलिटी बेड युक्त…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई का कर्नाटक के मैसूर में एक्सीडेंट हुआ है। मंगलवार को कार से जाते वक्त यह हादसा हुआ है। यह एक्सीडेंट मैसूर के बाहरी क्षेत्र कडकल्ला में हुआ। कार में ड्राइवर समेत परिवार के अन्य पांच लोग सवार थे। कार सवार सभी घायलों को शहर के जेएसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने पीएम के भाई प्रह्लाद मोदी को खतरे से बाहर बताया है। यह दुर्घटना उनकी मर्सिडीज बेंज कार के डिवाइडर में टकराने से हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक मर्सिडीज बेंज कार…

Read More

न्यूयार्क। बैंगलोर के एक भारतीय छात्र ने 5,000 पाउंड की प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति अर्जित की है जो ब्रिटेन में डंडी विश्वविद्यालय में एक स्नातक छात्र को दी जाती है जो उपलब्ध 24 विषयों में से किसी में नामांकित है। उत्कृष्टता के लिए 2022 जयंती दास सागर मेमोरियल स्कॉलरशिप मनोविज्ञान और फ्रेंच का अध्ययन करने वाले डंडी विश्वविद्यालय के 18 वर्षीय छात्र राजवीर सिंह को दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो अपने समुदाय को वापस देना चाहते हैं। पुरस्कार, जो प्रत्येक वर्ष भारत के एक इच्छुक छात्र को प्रदान किया जाता है, का नाम डॉक्टर…

Read More

क्या आप भी फोन की ब्राइटनेस हमेशा बढ़ाकर रखते हैं? यह खतरनाक हो सकता है। टेक एक्सपर्ट हमेशा ही स्मार्टफोन की ब्राइटनेस मीडियम रखने की सलाह देते हैं। उनके मुताबिक, ब्राइटनेस को हाई पर सेट रखने से कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। इससे स्मार्टफोन डैमेज हो सकता है। उसे बनवाने में ज्यादा खर्च लग सकता है। आंखों की सेहत के लिए भी यह ठीक नहीं। इतना ही नहीं इससे बैटरी तक फटने का खतरा होता है। जानते हैं फोन की फुल ब्राइटनेस से क्या-क्या नुकसान हो सकता है..अगर आप अपने स्मार्टफोन की ब्राइटनेस हमेशा बढ़ाकर रखते हैं तो इसका…

Read More

रायपुर, 27 दिसम्बर | मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इस साल एक करोड़ 10 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य है। 4 साल में धान खरीदी कितनी ज्यादा बढ़ गई। धान का रकबा 7 लाख बढ़ गया। लोग खेती में वापस आ गए। मुख्यमंत्री ने आगे कहते हुए पूछा कि इससे क्या फर्क पड़ा…इस पर चंद्रिका वर्मा ने बताया कि उनकी 100 एकड़ जमीन है। 28 लाख कर्ज माफ हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रिका जी इतना आंकड़ा तो मैंने पहली बार किसी भेंट-मुलाकात में सुना।चंद्रिका ने बताया कि 2500 कट्टा धान बेच चुका हूं। 2 दिन में पैसा…

Read More