छत्तीसगढ़:– समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने पर बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है कलेक्टर ने की कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर साहू गुरूर विकासखंड के मुख्यालय कुलिया एवं रवि वर्मा गुण्डरदेही विकासखंड के मुख्यालय ओडारसकरी में पदस्थ हैं। दोनों अधिकारियों को 14 नवंबर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे एवं शाम 06 बजे धान खरीदी कार्य से संबंधित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए…
Author: Tv36 Hindustan
रायपुर :– कई महीनों से विवादों में चल रही फिल्म ‘जानकी’ को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर मोहित साहू ने अपने फेसबुक पोस्ट में जानकारी साझा की कि यह फिल्म, जो पहले 13 जून को रिलीज होने वाली थी, अब 21 नवंबर को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि फिल्म एक साथ 9 भाषाओं में रिलीज की जाएगी — हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, उड़िया, भोजपुरी, बंगाली, गुजराती, सिंधी, तेलुगू और तमिल। फिल्म के मुख्य कलाकार‘जानकी – भाग 1 ’ में — अनिकृति चौहान (जानकी) दिलेश साहू (रघु) इसके अलावा फिल्म में ये कलाकार भी…
छत्तीसगढ़:– खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का शुभारंभ किया गया। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों का स्वागत तिलक एवं पुष्प भेंट कर आत्मीयता से किया गया। खरीदी केन्द्रों का माहौल आज उत्सव और गहमा–गहमी से भरा दिखाई दिया। मौके पर उपस्थित किसानों के चेहरे पर उत्साह, संतोष और शासन के प्रति आभार स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। विभिन्न जिलों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कांटा- बांट एवं धान की पूजा-अर्चना कर तौल प्रक्रिया का विधिवत आरंभ किया गया। प्रदेश में आज कुल 195 उपार्जन केन्द्रों में 19464 क्विंटल…
छत्तीसगढ़:– धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर सिटी ग्राउंड में विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुखों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। उन्हें पारंपरिक सिहाड़ी माला, साफा और विशाल गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरा आयोजन सांस्कृतिक उल्लास से भर उठा। पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभमुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र सहित जनजातीय देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।…
बिहार :– नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया अगले 48 घंटों में शुरू हो जाएगी। जेडीयू के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। जिससे नई एनडीए सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। सोमवार सुबह नीतीश कुमार अपनी सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके तुरंत बाद, वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन जाएंगे। इसके बाद वह पार्टी की एक बैठक में शामिल होंगे जहां जेडीयू के 85 नवनिर्वाचित विधायक आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे। जेडीयू की बैठक के…
नई दिल्ली:– आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, आत्मविश्वास और नए अवसर लेकर आया है। कामकाज में उन्नति के संकेत हैं। छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी। कुछ राशियों को निवेश और स्वास्थ्य में सावधानी की जरूरत है। जानिए 16 नवंबर का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा—मेष राशिआज मेष जातकों के लिए तरक्की का दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।करियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।स्वास्थ्य: हल्की थकान महसूस होगी।परिवार: घर में शांति और सहयोग।उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।लकी प्रतिशत: 86% वृष राशिवृष राशि वालों को आज आर्थिक मामलों…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में नवीन संभागायुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण अरपा नदी के तट पर लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में किया गया है।उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कार्यालय भवन में बेसमेंट सहित भूतल तथा प्रथम तल का निर्माण किया गया है। प्रत्येक तल का निर्माण क्षेत्र 1620 वर्गमीटर है। भूतल में 10 कक्ष और एक विशाल हॉल निर्मित किए गए हैं। इसी प्रकार प्रथम तल में 12 कक्ष, एक हॉल और अलग से प्रसाधन की व्यवस्था की गई है।…
छत्तीसगढ़:– उत्तर भारत की ओर से आने वाली तेज ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर और गहरा कर दिया है। रायपुर सहित कई शहरों में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि लगभग तीन साल बाद राजधानी में न्यूनतम तापमान में इतनी तेज गिरावट देखने को मिली है। अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह स्थिर रह सकता है, जिसके बाद तापमान में लगभग 3°C की बढ़ोतरी का अनुमान है। इस बीच, उत्तरी और मध्य हिस्सों में कोल्ड वेव की स्थिति बनने के भी संकेत मिल…
नई दिल्ली:– Google ने लोगों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग को और भी आसान और मजेदार बनाने के लिए अपने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मोड में एक नया अपडेट जारी किया है। जल्द ही Black Friday जैसी बड़ी सेल और छुट्टियां आने वाली हैं। शादियों का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में यह बड़ा अपग्रेड लोगों को उनकी पसंद की चीजें खरीदने में मदद करेगा। अब आप एआई मोड से शॉपिंग के लिए सजेशन मांग सकते हैं। आपको बस बताना होगा कि आप कहां के लिए, किस तरह का प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं। आपको अपनी पसंद और जरूरत बतानी है…
बिहार :– विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल फिर तेज हो गई है। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद नेतृत्व और सरकार गठन के अगले चरण को लेकर शनिवार से ही चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है। सीएम और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को आज शाम तक पटना बुलाया है। सूत्रों के अनुसार, जदयू विधायक दल की बैठक होने की संभावना है। इसके लिए नीतीश ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पटना आने का निर्देश दिया है। बैठक में नेतृत्व, सरकार गठन की प्रक्रिया, गठबंधन समन्वय और आगामी प्रशासनिक…