नई दिल्ली:– बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 391 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें पुरुषों के लिए 197 और महिलाओं के लिए 194 पद निर्धारित हैं। शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (माध्यमिक) पास की हो। साथ ही, उम्मीदवार ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी खेल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो। आयु सीमा (Age Limit)न्यूनतम आयु: 18 वर्ष अधिकतम आयु:…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– 2 नवंबर 2025 भारत के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया।भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप जीत लिया। यह ऐतिहासिक जीत नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हासिल हुई, जिसने पूरे देश को गर्व और उत्साह से भर दिया। बॉलीवुड ने मनाया जश्नइस ऐतिहासिक जीत पर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी खुशी जाहिर की और टीम इंडिया की सराहना की। अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा — “जीत गए! इंडिया विमेंस क्रिकेट… वर्ल्ड चैंपियंस! आपने हम सबका सिर गर्व…
छत्तीसगढ़:– प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा ने कांकेर जिले में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
रायपुर:–भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा — जमीन से आसमान तक छाया तिरंगा..धरती पर बेटियों ने विश्व विजेता का तमगा जीता और ISRO ने आसमान में दिखाया तिरंगे का दम।भारत मां की बेटियों ने दिल भी जीता और विश्व क्रिकेट…
रायपुर :–नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025” में जनसंपर्क विभाग की भव्य डिजिटल प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 01 नवंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद से प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आगंतुकों ने प्रदर्शनी को देखकर अपनी उत्सुकता साझा किया। रायपुर के श्री उकेश्वर पटेल ने कहा- राज्य की 25 वर्षों की यात्रा को इतनी आधुनिक और भावनात्मक प्रस्तुति में देखना गर्व की बात है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न…
रायपुर:–जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणीप्रदेश की जल परियोजनाओं के जीवंत मॉडल आकर्षण का केन्द्र छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत नवा रायपुर में लगाई गई जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में राज्य में सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि को दर्शाया गया है। राज्य में सिंचाई क्षमता 13.28 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 21.76 लाख हेक्टेयर हो गई है। इस अवधि में सिंचाई क्षमता में 8.48 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। जल संसाधन विभाग की प्रदर्शनी में सिंचाई क्षमता में वृद्धि को आकर्षक मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसको देखने के लिए युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों की…
रायपुर :– नवा रायपुर में चल रहे पांच दिवसीय राज्योत्सव में इस बार परंपरा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से आए नाबार्ड सहायतित स्व-सहायता समूहों ने अपने-अपने क्षेत्र की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और नवाचार को मंच पर प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। राजनांदगांव जिले के जय सेवा हस्तशिल्प आर्ट गायत्री स्व-सहायता समूह ने राज्योत्सव में अपनी कलात्मकता और उद्यमशीलता की झलक प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समूह की महिलाएँ मिट्टी और बांस कला से लेकर वस्त्र कला तक में अपनी पहचान बना रही हैं। समूह द्वारा निर्मित…
रायपुर 02 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की प्रदर्शनी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सीताफल से पल्प और आइसक्रीम तैयार करने का प्रशिक्षण और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के डीन डॉ. नारायण साहू ने बताया कि सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण के जरिए अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किया गया सीताफल के पल्प से आईसक्रीम निर्माण का प्रोजेक्ट एक ‘मॉडल प्रोजेक्ट’ बन गया है, जो आत्मनिर्भर भारत…
छत्तीसगढ़ :– राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना को विलुप्ति के खतरे से बचाने के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान ने बड़ा कदम उठाया है। अब इस पक्षी की वंशवृद्धि और संरक्षण के लिए उसे जीपीएस टैग लगाकर ट्रैक किया जाएगा। इसी तरह, हाल ही में इंद्रावती टाइगर रिजर्व में दो गिद्धों को भी जीपीएस से लैस कर छोड़ा गया था। अब उसी मॉडल पर पहाड़ी मैना की निगरानी और व्यवहार अध्ययन की तैयारी की जा रही है। मैना की गतिविधियों पर रहेगी टीम की नज़रपहाड़ी मैना के टैगिंग के बाद उसकी हर गतिविधि को जीपीएस सिस्टम से ट्रैक किया जाएगा। एक…
कोरबा:–उप शीर्षक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़ सरल भाषा में समझाएं जा रहे अधिकार और विधिक सहायता के उपाय। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा स्थापित विधिक जागरूकता इंस्टॉल नागरिकों की आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ” कानून अब जनता के बीच– राज्योत्सव में सजी विधिक जागरूकता की पाठशाला”प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संतोष शर्मा सचिव कुमारी डिंपल के मार्गदर्शन में पैरलीगल वॉलिंटियर्स रमाकांत दुबे, गोपाल चंद्रा, सतीश यादव, द्वारा लोगों को कानून की जानकारी सरल और जनसुलभ भाषा में दी जा…