छत्तीसगढ़ :– रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे तथा सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ 1 नवंबर को अपनी विकास यात्रा के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में सुबह से अलग-अलग कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। दोपहर…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा टाइमटेबल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगी। परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तय किया गया है। CBSE ने पहले ही दी थी जानकारीजब सीबीएसई ने 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए थे, तब बोर्ड ने पहले ही यह घोषणा की थी कि 2026 में बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा प्रणाली में…
छत्तीसगढ़ :– उच्च न्यायालय ने लैब टेक्नीशियनों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि सभी लैब टेक्नीशियनों को 2800 रुपये का ग्रेड पे प्रदान किया जाए। न्यायालय ने माना कि समान योग्यता, समान कार्य और समान जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों को अलग-अलग वेतनमान देना न्याय और समानता के सिद्धांतों के विरुद्ध है। नियुक्ति तिथि से लागू होगा संशोधित ग्रेड पेहाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि याचिकाकर्ताओं का ग्रेड पे उनकी नियुक्ति तिथि से ही 2800 रुपये तय किया जाए। साथ ही, सरकार को दो माह के भीतर सभी बकाया वेतन और…
नई दिल्ली:– बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पांच साल बाद भी यह मामला रहस्यों से घिरा हुआ है। CBI की क्लोजर रिपोर्ट आने के बावजूद अब अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या थी, और इसमें दो लोगों का हाथ था। श्वेता का दावा — “दो लोग आए थे और उसका मर्डर करके गए”हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में श्वेता सिंह कीर्ति ने बताया कि दो साइकिक्स (भविष्यवक्ता) ने उनसे कहा कि सुशांत की मौत प्राकृतिक नहीं थी। श्वेता ने बताया, “अमेरिका…
रायपुर:– छत्तीसगढ़ सरकार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। प्रदेश के पांचों संभागीय मुख्यालयों — रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ ऐलानइस निर्णय की औपचारिक घोषणा उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में की। इसके बाद नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस पहल के लिए सभी पांच नगर निगमों को 50-50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है।यानी कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये की प्राविधिक मंजूरी सरकार द्वारा जारी की…
बिहार :– चुनाव प्रचार में लगे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को लालगंज स्थित कॉमर्स कॉलेज मैदान में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के साथ आयोजित भव्य जनसभा में भाग लेकर जनता का अभिवादन किया।इस अवसर पर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित, सशक्त और समृद्ध बिहार के संकल्प को दोहराया तथा जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि बिहार का जनमानस बिहार के उज्जवल…
महाराष्ट्र:– मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने किसानों को कर्जमाफी देने के लिए एक हाई लेवल समिति का गठन किया है। इस समिति की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद 30 जून, 2026 से पहले कर्जमाफी पर फैसला लिया जाएगा। इस बात की घोषणा सीएम फडणवीस ने की है। सरकार की इस घोषणा पर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने बिफरते हुए कहा कि कर्ज की वजह से पहले ही कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। ऐसे में अब और किसानों की आत्महत्या का इंतजार न करते हुए सरकार को तुरंत कर्जमाफी का ऐलान करना चाहिए। इसके लिए 6 महीने का…
नई दिल्ली:– देश के कई हिस्सों में मौसम की दोहरी मार देखने को मिल रही है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते पारा जीरो से नीचे चला गया है, जिसके बाद रेड अलर्ट जारी हुआ है। दूसरी तरफ, चक्रवात मोंथा ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत-चीन सीमा से लगे इलाकों में शुक्रवार को जबरदस्त बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरे सिक्किम में तापमान में भारी गिरावट आई है। नाथुला, कुपुप और त्सोम्गो (चांगू) झील और उसके आसपास के कई इलाकों में पारा जीरो से नीचे चला गया है,…
नई दिल्ली:– मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष अब पूरी तरह से आक्रामक हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य की देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की महायुति सरकार वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के कारण सत्ता में आई है। चुनाव आयोग विपक्ष की शिकायतों एवं चिंताओं को संज्ञान में नहीं ले रहा है। इसलिए विपक्षी गठबंधन महाविकास आधाड़ी में शामिल सभी विपक्षी दलों ने ‘संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’, ‘सत्ता की नहीं, सत्य की लड़ाई, ऐसे उद्घोषों के साथ शनिवार…
बिहार:– राजनीति में कुछ सीटें महज संख्या नहीं होतीं, वे इतिहास, जातीय समीकरण और दबदबे का प्रतीक होती हैं। पटना जिले की बाढ़ विधानसभा क्षेत्र ऐसी ही एक सीट है, जिसे इसके गहरे राजपूत प्रभाव के चलते ‘पटना का मिनी चित्तौड़गढ़’ कहा जाता है। 1951 में अस्तित्व में आने के बाद, बाढ़ का चुनावी सफर कुल 17 चुनावों का साक्षी रहा है, और यह उपनाम बताता है कि यहां की राजनीति की चौखट राजपूत मतदाताओं की इच्छाशक्ति से ही होकर गुजरती है। भाजपा का अभेद्य किला और ‘ज्ञानू’ का दबदबाएक समय कांग्रेस का मजबूत किला रही यह सीट, 1985 के…