बिहार :– NDA की प्रचंड जीत के बाद अब सबकी निगाहें नई सरकार के गठन पर टिक गई हैं। इस बीच, केंद्रीय मंत्री और LJP (R) प्रमुख चिराग पासवान ने सबसे बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने न केवल सरकार के ‘ब्लूप्रिंट’ के तैयार होने का समय बताया है, बल्कि यह भी खुलासा किया है कि शपथ ग्रहण कब होगा। चिराग के अनुसार, 22 नवंबर से पहले ही बिहार में नई NDA सरकार का गठन हो जाएगा। यह खबर आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चिराग पासवान ने शनिवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपरेंटिस के 2700 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया हैं। योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से 1 दिसंबर 2025 आवेदन कर सकते हैं। Bank of Baroda Recruitment 2025- पात्रता मानदंडशैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उपाधि या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।आयु सीमा: आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर विजिट करें।Bank of Baroda Recruitment 2025- कैसे…
छत्तीसगढ़:– युवाओं का आसमान में उड़ान भरने का सपना अब तेजी से साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों का परिणाम है कि जशपुर जिले के पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को थर्ड सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी क्रम में यहां के एनसीसी कैडेट्स अब जगदलपुर में अगले चरण का उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के पांच कैडेट्स आकाश बंजारे, आर्यन निकुंज, अथर्व भगत, अंश कुमार भगत और उत्कर्ष यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनके कोच कमलेश विश्वकर्मा है। विभिन्न उड़ान कोर्सों का दिया जा रहा है…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय प्रेस दिवस भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है।…
नई दिल्ली:– OnePlus Nord 5 5G पर 3500 रुपये का सीधा डिस्काउंट तो नहीं मिल रहा है पर किसी और सेल में आप खास बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई ऑफर्स का फायदा लेकर इतनी छूट हासिल कर सकते हैं। OnePlus Nord 5 5G पर बैंक ऑफरकई रिटेलर्स और ऑफिशियल वन प्लस स्टोर ईएमआई ट्रांजेक्शन के लिए किसी खास बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रहे हैं। जैसे OnePlus Nord 5 खरीदने के लिए HSBC क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन्स के जरिए खरीदारी करते हैं तो आपको 3500 रुपये तक का अधिकतम 7.5 फीसदी डिस्काउंट मिल सकता है।…
नई दिल्ली:– टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। पहले मुकाबले के तीसरे दिन के खेल में टीम इंडिया को चौथी पारी में 124 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी सिर्फ 93 रनों के स्कोर पर ही ऑलआउट गई। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए सबसे ज्यादा 31 रन रन वाशिंगटन सुंदर ने बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन और अक्षर के अलावा रवींद्र…
बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की कवायद अब सहमति के मोड में पहुंच रही है। बीजेपी और जेडीयू के बीच सरकार गठन को लेकर पहले दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी को लेकर लगभग फॉर्मूला तय हो चुका है और चर्चा अगले पड़ाव की ओर बढ़ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, 6 विधायक पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू हो सकता है, जिसे लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बनती दिख रही है। इसी खाका को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं…
नई दिल्ली:– सनातन धर्म में वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र में हर काम के लिए शुभ और अशुभ दिन जरुर देखे जाते हैं। कहा जाता है कि, कुछ खास दिनों में नाखून काटना अशुभ होता है और दरिद्रता लाता हैं। शास्त्रों के अनुसार, नकारात्मक ऊर्जा से जुड़े इन चार दिनों में नाखून काटने से देवी लक्ष्मी का प्रकोप हो सकता है और आर्थिक तंगी आ सकती हैं। लेकिन आज के युग में लोग इन मान्यताओं को नहीं मानते। ऐसी मान्यता है कि सही दिन पर नाखून काटने से जहां सकारात्मक फल मिलते हैं, वहीं कुछ विशेष दिनों में यह काम करने से…
नई दिल्ली:– दाल भारतीय थाली का अहम हिस्सा है। इसके बिना तो भारतीय थाली अधूरी हैं। जैसा की आप जानते हैं कि, दाल प्रोटीन का बढ़िया स्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज हम ऐसे दाल की बात कर रहे हैं, जो पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चने की दाल सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दाल में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, फोलेट और आयरन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी…
छत्तीसगढ़:– बिलासपुर जिले में घटी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और प्रशासन की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कथावाचक आशुतोष चैतन्य द्वारा दिए गए एक विवादित कथन पर विरोध तो हुआ, लेकिन माफी के बाद भी उन्हें कथा स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया—जिसे कई लोग धार्मिक परंपराओं के अनादर के रूप में देख रहे हैं। अदालत परिसर में जब उनके समर्थक शांतिपूर्वक उपस्थित थे, तभी दूसरी ओर से आए समूह द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का उपयोग कर माहौल को तनावपूर्ण बनाने का आरोप सामने आया। जिसकावीडियो भी अब सामने आया है। केवल इतना ही नहीं,…