नई दिल्ली:- कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए एक दुखद हवाई हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। भारतीय मिशन ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरन तिरुज्ञानसंबंधम की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र कनाडा में पायलट बनने के लिए फ्लाइट ट्रेनिंग ले रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान हुई इस दुर्घटना ने उनके परिवारों और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है।भारतीय मिशन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मिशन की…
Author: Tv36 Hindustan
छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
छत्तीसगढ़:- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान आज भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता श्री विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।
छत्तीसगढ़ :- उच्च शिक्षा अब केवल किताबों और कक्षाओं के पारंपरिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य के लाखों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की मूल भावना को धरातल पर उतारते हुए राज्य सरकार युवाओं को केवल डिग्री देने के बजाय उन्हें आत्मनिर्भर, हुनरमंद और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का अभूतपूर्व कार्य कर रही है। सेवा का संकल्प: गुणवत्ता और समावेशी विकास का ‘मिशन मोड’ सेवा आपके द्वार: वनांचल से शहरों तक उच्च शिक्षा की आसान पहुँच कहानी बदलाव की: आधुनिक तकनीक और स्वावलंबन से युवाओं का सशक्तीकरण…
छत्तीसगढ़:- सेवा केवल किसी जरूरतमंद की मदद करना नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए अपनी जिम्मेदारी समझना भी है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। इस संकल्प को हम बच्चों के पोषण से भी जोड़ सकते हैं। जंक फूड पर होने वाले अनावश्यक खर्च को कम कर उसी राशि का उपयोग पौष्टिक भोजन के लिए करना है।आज चिप्स, नमकीन, क्रीम बिस्कुट, चॉकलेट और मीठे पेय बच्चों की पसंद बनते जा रहे हैं। एक दिन का 20-30 रूपये का खर्च छोटा लग सकता है, लेकिन यही राशि महीने में 600-900 रूपये तक…
कोरबा:- जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 33 वर्षीय महिला की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया। करीब एक महीने बाद दुर्गंध और परिजनों के संदेह से पूरे मामले का खुलासा हुआ। मृतका संतोषी, अपने लिव-इन पार्टनर मनोज उरांव के साथ बरपाली में रह रही थी। बताया जा रहा है कि 27 अगस्त को दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद मनोज ने संतोषी के साथ मारपीट की। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि…
नई दिल्ली:- होर्मुज स्ट्रेट के पास मर्चेंट जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार को लाइबेरिया के झंडे वाले LPG टैंकर MT Al Maria को ड्रोन से निशाना बनाया गया। हमले के दौरान जहाज पर 9 भारतीय नागरिकों समेत कुल 19 क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह है कि हमले में सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। ड्रोन के टकराने के बाद भी सामान्य रहा इंजन और पावर सिस्टमरिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन के जहाज से टकराने के बाद भी टैंकर का मुख्य इंजन और पावर सिस्टम…
छत्तीसगढ़ :- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल-कॉलेजों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 16 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक चलने वाले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को तीन अलग-अलग मौकों पर कुल 15 दिनों का अवकाश मिलेगा। यह अवकाश व्यवस्था राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगी। इसके साथ ही D.Ed, B.Ed और M.Ed से जुड़े शिक्षण संस्थानों को भी इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है।दशहरा पर 5 दिन की छुट्टी आदेश के अनुसार दशहरा…
नई दिल्ली:- घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा अहम नियम बदलने जा रहा है. सरकार ने शनिवार को कहा कि रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर लागू सब्सिडी के साथ LPG रिफिल बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करना होगा. सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचे. हालांकि, जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा कोई प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी. पेट्रोलियम…
नई दिल्ली:- घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से सिलेंडर बुकिंग से जुड़ा अहम नियम बदलने जा रहा है. सरकार ने शनिवार को कहा कि रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर लागू सब्सिडी के साथ LPG रिफिल बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) पूरा करना होगा. सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का लाभ केवल पात्र परिवारों तक पहुंचे. हालांकि, जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा कोई प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी. पेट्रोलियम…