नई दिल्ली:– महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से महिलाओं की आय में बढ़ोतरी होगी। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में महिलाएं रात 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक काम कर सकेंगी। खास बात यह है कि रात की शिप्ट में काम करने वाली महिलाओं को दोगुना वेतन मिलेगा। इसके अलावा महिलाओं को ट्रांसपोर्ट, हेल्थ और कई तरह की सिक्योरिटी सुविधाएं भी मिलेंगी। रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए CCTV निगरानी…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली: – उच्चतम न्यायालय ने सहारा ग्रुप की कंपनियों से अपने लंबित वेतन के भुगतान की मांग करने वाले कर्मचारियों की अंतरिम याचिकाओं को 17 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर शुक्रवार को सहमति व्यक्त की। प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने सहारा इंडिया कमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसआईसीसीएल) की एक याचिका पर केंद्र, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और अन्य हितधारकों से 14 अक्टूबर को जवाब मांगा था। इस याचिका में अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को अपनी 88 प्रमुख संपत्तियां बेचने की अनुमति मांगी गई थी।एसआईसीसीएल की याचिका पहले ही 17 नवंबर…
छत्तीसगढ़:– राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। राजभवन में राज्यपाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ”जनजातीय गौरव दिवस“ की प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को विशेष रूप से सभी जनजातीय भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ :– आज से राज्यव्यापी धान खरीदी प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों के परिश्रम और सरकार पर उनके भरोसे का उत्सव बताते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध खरीदी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी उपार्जन केंद्रों में तैयारियां पूरी: सीएममुख्यमंत्री साय के अनुसार, धान खरीदी के लिए प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाएँ पहले से ही उपलब्ध करा दी गई हैं। जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी किसान को प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी…
छत्तीसगढ़:– आयुष्मान भारत योजना में अनियमितताएं पकड़े जाने के बाद बांसटाल स्थित श्री गोविंद हॉस्पिटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला को हार्निया मरीज बताकर गलत इलाज करने और फर्जी क्लेम लगाने के आरोप में अस्पताल को पूरे एक वर्ष के लिए योजना से निलंबित कर दिया गया है। गंभीर गड़बड़ियों की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर अस्पताल द्वारा किए गए लगभग डेढ़ सौ क्लेम की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। विभाग ने अस्पताल को बंद करने की भी सिफारिश की है। जांच में खुली अनियमितताएँनेशनल फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन…
छत्तीसगढ़:– डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं बृजेशनाथ पाण्डेय ,अध्यक्ष महाविद्यालय जन-भागीदारी समिति के सहयोग से अर्थशास्त्र एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वं डॉ विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा,विख्यात अर्थशास्त्री की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।जिसका उद्घाटन डॉ रमन सिंह,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्षता गणेश शंकर मिश्रा (से.नि.भा.प्र.सेवा) पूर्व प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा बनाए गए…
नई दिल्ली:– तेलंगाना में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। राज्य की स्टेट कमेटी के दो शीर्ष नेताओं समेत कुल आठ नक्सलियों ने वारंगल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी है। जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सली कुछ दिन पहले ही गुपचुप तरीके से सरेंडर हो चुके थे और सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे प्रमुख नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ़ आज़ाद है, जो बीकेएसआर डिवीज़न कमेटी के सचिव रह चुके हैं। आज़ाद लंबे समय से संगठन में रणनीतिक भूमिका निभा रहे थे। इसके…
नई दिल्ली:– बहुचर्चित एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ से जाह्नवी कपूर का नया दमदार पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में राम चरण और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसकी शूटिंग लगभग 60% पूरी हो चुकी है।मेकर्स द्वारा जारी किए गए लुक पोस्टर में जाह्नवी बेहद मजबूत और शानदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जिसने फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है। हाल ही में राम चरण और जाह्नवी श्रीलंका में फिल्म के एक गाने की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं, जिसकी कोरियोग्राफी जानी मास्टर ने की है।फिल्म को निर्देशक बुची बाबू सना…
कोरबा :–छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशानुसार कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोरबा में आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षा के ऐतिहासिक विस्तार उसके विकास सुगमता और कानूनी साक्षरता की महत्ता पर चर्चा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सचिव कु0 डिंपल ने अपने उद्बोधन में प्राचीन गुरूकुल की परंपरा से लेकर ब्रिटिश काल की औपचारिक शिक्षा पद्धाति और स्वतंत्रता के बाद की क्रमिक शैक्षणिक विकास सुगम और सर्वसुलभ यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया। ज्ञान जितना व्यापक न्याय उतना सशक्त मूल…
रायपुर:– तेलंगाना के हैदराबाद की प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर आरती बलदवा आज 14 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंची जहां जीवन बीमा मार्ग पंडरी स्थित औररा ज्वेलर्स में दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक आरती ने राजधानीवासियों से मिलकर उनसे व्यापक अनुभव साझा किया। इस दौरान सटीक और सार्थक रीडिंग प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, वह व्यक्तियों को उनके जीवन में स्पष्टता और समझ हासिल करने में सहायता की। साथ ही दिशा चाहने वाली युवतियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ ही अपनी रीडिंग के माध्यम से लोगों को सही निर्णय लेने और जीवन की यात्रा को आगे…