नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ उत्साह साझा किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई दी। कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दिन पार्टी के लिए ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत और समर्पण आज सफलता के रूप में सामने आया है, जिसे पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:- इन 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे साफ हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी को मजबूत बढ़त मिलती दिख रही है। पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली स्थित मुख्यालय में जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम करीब 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां वे जीत का जश्न मनाने के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया: पीएम मोदीबंगाल जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,’पश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं…
मध्य प्रदेश :– श्योपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। करीब दो साल की एक मासूम बच्ची सुनसान हाईवे पर अकेली और असहाय अवस्था में मिली। यह मामला 18 अप्रैल को तब सामने आया, जब नेशनल हाईवे-552 पर सोईकलां के पास दांतरदा बैरियर के करीब बच्ची को बिना किसी सहारे के पाया गया।बच्ची की स्थिति और वहां मौजूद हालात ने पुलिस को भी हैरान कर दिया। शुरुआती जांच के दौरान ही यह आशंका जताई गई कि किसी ने जानबूझकर उसे वहां छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मामले…
छत्तीसगढ़ :– बिजली की बढ़ती कीमतों को लेकर फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत मिली है। नए वित्तीय सत्र 2026-27 के लिए प्रस्तावित बिजली टैरिफ अभी तक लागू नहीं हो सका है, जिससे अप्रैल और मई महीने में लोगों को पुराने रेट पर ही बिजली मिल रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी द्वारा बिजली दरों में संशोधन के लिए लगाई गई याचिका पर बिजली नियामक आयोग पिछले ढाई महीने से मंथन कर रहा है। कंपनी ने करीब 6300 करोड़ रुपये के घाटे का हवाला देते हुए नए टैरिफ की मांग की है, जिससे मामला जटिल हो गया है। घाटे की गणित…
तमिलनाडु :– राजनीति में वर्षों से कायम द्रविड़ दलों का वर्चस्व इस बार टूटता नजर आ रहा है। अभिनेता से नेता बने Vijay और उनकी पार्टी Tamilaga Vetri Kazhagam ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया है। ताजा रुझानों में पार्टी करीब 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो बहुमत के आंकड़े 118 के बेहद करीब है। पिता ने जताई खुशी और गर्व विजय की इस सफलता पर उनके पिता और मशहूर फिल्म निर्देशक S. A. Chandrasekhar ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि विजय पिछले तीन दशकों से समाज के…
छत्तीसगढ़ :– राजनांदगांव जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी पहल की गई है। जिले में 794 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 6 मई को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र (मॉडल कैरियर सेंटर) में आयोजित होगा, जहां पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक होगा आयोजन रोजगार मेला 6 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले में कुल 8 कंपनियां भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती करेंगी। इच्छुक उम्मीदवारों…
नई दिल्ली:– सुशासन तिहार के अंतर्गत आज कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निर्माणाधीन पंचायत भवन के औचक निरीक्षण के दौरान सीधे श्रमिकों के बीच पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उनका यह दौरा केवल कार्यों की समीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आमजन के साथ उनके सहज जुड़ाव और संवेदनशील नेतृत्व का जीवंत उदाहरण बन गया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से वहां कार्यरत श्रमिकों में उत्साह का माहौल बन गया और सभी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान वहां काम कर रही महिला श्रमिकों…
छत्तीसगढ़:– कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक अत्यंत भावनात्मक, आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक सामान्य ग्रामीण के सादे निमंत्रण को न केवल स्वीकार किया, बल्कि उसे अपने व्यवहार से एक यादगार क्षण में परिवर्तित कर दिया। गांव में उनके आगमन से जहां उत्साह और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ था, वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने शासन और आमजन के बीच के आत्मीय संबंधों को भी जीवंत रूप में सामने रखा।ग्राम लोखान निवासी मोहन मरावी के नए पक्के घर का आज गृह प्रवेश कार्यक्रम था। जैसे ही उन्हें…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हौसला बुलंद रखना सबसे आवश्यक है।बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की, वहीं कुछ ने भारतीय प्रशासनिक सेवा…
नई दिल्ली:– बंगाल चुनाव के दौरान जिस स्ट्रीट फूड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह है झालमुड़ी। बंगाल में अपने दौरे में पीएम नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी की एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई। इसका तीखा, चटपटा और झटपट बनने वाला यह स्नैक अब हर किसी की जुबान पर है। अगर आप भी इसका असली स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आ सकती है। आइए आपको बताते हैं कि इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं। झालमुड़ी बंगाल का फेवरेट स्ट्रीट फूड है, जो मुरमुरे, मसाले और ताजी सब्जियों के साथ तैयार किया…