नई दिल्ली:– टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच के दौरान पसलियों में चोट लगी थी. वही इसी बीच अब आ रही है कि उपकप्तान अय्यर को सिडनी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वह आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनी में खेले गए मुकाबले में बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़ते हुए जब उन्होंने कैच लपका, तो असंतुलन बिगड़ने से वह जोर से ज़मीन पर गिरे और बाईं पसलियों पर गंभीर चोट लग गई. श्रेयस अय्यर को तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ़…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जो रोजाना 2.3 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को ढोता है। 1.35 लाख किलोमीटर से अधिक ट्रैक पर दौड़ने वाली ये ट्रेनें न सिर्फ देश को जोड़ती हैं, बल्कि हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ट्रेन का वो पांच अंकों वाला नंबर- जैसे 12345 या 22641 आखिर कैसे तय होता है? ये कोई रैंडम संख्याएं नहीं हैं। ये एक वैज्ञानिक, तार्किक और ऐतिहासिक प्रणाली का हिस्सा हैं, जो ट्रेन की पहचान, प्रकार, जोन और दिशा सब कुछ बताती हैं। आज हम इसी…
नई दिल्ली:– बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 से 28 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तटीय कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मछुआरों को समुद्र तट पर न जाने की भी चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु में जताया बारिश का अनुमानमौसम विभाग के अनुसार, मध्य और पूर्वी बंगाल की खाड़ी के हिस्सों में निम्न दबाव सक्रिय है, जिससे तमिलनाडु के तटीय इलाकों में तेज हवाएं और लगातार बारिश हो रही है। चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम, रानीपेट…
नई दिल्ली :–:दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) शिखर सम्मेलन मलेशिया में होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप रविवार को मलेशिया पहुंच गए। यहां ट्रंप अपने समकक्षी शी चिनफिंग से व्यापार वार्ता करेंगे। लेकिन ट्रंप की प्रधानमंत्री मोदी से बहुप्रतीक्षित वार्ता नहीं हो पाएगी। दरअसल, आसियान शिखर सम्मेलन पर काफी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है , क्योंकि इस दौरान व्यापार और शांति समझौते जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। वहीं, आसियान शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से भाग ले रहे हैं। ऐसे में वहां ट्रंप…
नई दिल्ली:– वास्तु शास्त्र को कई लोग नजरअंदाज करते हैं। तो वहीं कुछ लोग इससे जुड़े हर एक नियम को फॉलो करते हैं। इस शास्त्र में कई ऐसे नियम और उपाय बताए गए हैं जिससे जिंदगी को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों का भी जिक्र है, जिसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इनमें से एक है घोड़े की नाल। इसे घर में रखने से कई फायदे मिलते हैं और मान्यता है कि इसकी वजह से आर्थिक तंगी दबे पांव घर से बाहर लौट जाती है। आज जानेंगे इसके कई…
नई दिल्ली :– आत्मनिर्भर भारत की सोच और डेटा प्राइवेसी की बढ़ती चिंता ने भारतीय डेवलपर्स को नए, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली ऐप बनाने के लिए प्रेरित किया है। आज कई ऐसे मेड-इन-इंडिया ऐप्स हैं, जो वाट्सएप, जीमेल या गूगल मैप्स जैसे लोकप्रिय विदेशी ऐप्स को चुनौती दे रहे हैं। ये ऐप्स सिर्फ सुरक्षित ही नहीं हैं, बल्कि भारतीय यूजर्स की जरूरतों और पसंद के हिसाब से डिजाइन किए गए हैं।ज्यादातर लोगों को यह भी नहीं पता कि वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे ऐप्स के भारतीय विकल्प भी मौजूद हैं। अगर आप भी इनसे अनजान हैं, तो…
मध्यप्रदेश:– सरकारी महाविद्यालयों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी (दैवेभो) कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। उच्च शिक्षा विभाग ने उन्हें स्थायी करने से संबंधित आदेश वापस ले लिया है। विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने 24 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए 9 मई 2023 और 5 अक्टूबर 2023 को जारी स्थायीकरण संबंधी पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। इसके साथ ही जिन महाविद्यालयों में दैवेभो कर्मचारियों को स्थायी घोषित किया गया था, वे अब पुन: दैनिक वेतनभोगी की श्रेणी में आ गए हैं।दिए गए थे निर्देशगौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 अक्टूबर 2016 को सभी…
नई दिल्ली:– निर्वाचन आयोग जल्द ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान का पहला चरण शुरू करेगा, जिसकी शुरुआत 10-15 राज्यों से होगी। 2026 में चुनाव वाले असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में यह काम पहले होगा। बिहार में एसआइआर का कार्य पूरा हो चुका है, और अंतिम सूची प्रकाशित हो गई है। आयोग स्थानीय निकाय चुनावों वाले राज्यों में एसआइआर बाद में करेगा। तमिलनाडु में भी अगले सप्ताह से एसआइआर शुरू होगा। निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह से मतदाता सूची के अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के पहले चरण की शुरुआत कर सकता है। इस…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त पर बड़ी अपडेट सामने आई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा है कि पात्र किसानों के खातों में जल्द ही 2,000 रुपये की किस्त डाली जाएगी. इसके लिए उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की है कि वे जरूरी औपचारिकताएं जैसे आधार सीडिंग और ई-केवाईसी पूरी करके लाभार्थी किसानों की लिस्ट दिल्ली भेजें. पिछले महीने भी कृषि मंत्री ने इसी तरह की बात आपदा प्रभावित जम्मू-कश्मीर में फसलों का जायजा लेने के दौरान की थी. उन्होंने 19 सितंबर 2025 को जम्मू-कश्मीर…
छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित विशिष्ट चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की पवित्र मूर्ति का कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया अपमान और खंडन, राज्य की वर्तमान सरकार की पूर्णतः असफलता, उदासीनता और अराजकता को दर्शाने वाली एक और कड़ी है। यह घटना केवल एक पत्थर की मूर्ति को नुकसान नहीं है। यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति, नारी के सम्मान और हमारी सामूहिक आस्था पर एक घिनौना हमला है। हैरानी की बात यह है कि राजधानी के इतने संवेदनशील विशिष्ट चौक पर प्रशासन इतनी बड़ी घटना को रोकने में विफल रहा, जो सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल देता है।गौरेला…