मध्यप्रदेश:– सरकारी महाविद्यालयों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी (दैवेभो) कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। उच्च शिक्षा विभाग ने उन्हें स्थायी करने से संबंधित आदेश वापस ले लिया है। विभाग के अवर सचिव वीरन सिंह भलावी ने 24 अक्टूबर को आदेश जारी करते हुए 9 मई 2023 और 5 अक्टूबर 2023 को जारी स्थायीकरण संबंधी पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए। इसके साथ ही जिन महाविद्यालयों में दैवेभो कर्मचारियों को स्थायी घोषित किया गया था, वे अब पुन: दैनिक वेतनभोगी की श्रेणी में आ गए हैं।दिए गए थे निर्देशगौरतलब है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 अक्टूबर 2016 को सभी…
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– निर्वाचन आयोग जल्द ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान का पहला चरण शुरू करेगा, जिसकी शुरुआत 10-15 राज्यों से होगी। 2026 में चुनाव वाले असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में यह काम पहले होगा। बिहार में एसआइआर का कार्य पूरा हो चुका है, और अंतिम सूची प्रकाशित हो गई है। आयोग स्थानीय निकाय चुनावों वाले राज्यों में एसआइआर बाद में करेगा। तमिलनाडु में भी अगले सप्ताह से एसआइआर शुरू होगा। निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह से मतदाता सूची के अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के पहले चरण की शुरुआत कर सकता है। इस…
नई दिल्ली:– रेल यात्रा में यात्रियों की सुविधा और आराम बनाए रखने के लिए भारतीय रेलवे ने लोअर बर्थ और मिडिल बर्थ के इस्तेमाल के स्पष्ट नियम बनाए हैं। अक्सर यात्रियों के बीच यह समझ नहीं हो पाती कि बर्थ का उपयोग कब और कैसे करना है, खासकर रात के समय जब सभी सो रहे होते हैं। इसलिए सफर शुरू करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि कौन सी बर्थ कब इस्तेमाल की जा सकती है। लोअर बर्थ के लिए नियमलोअर बर्थ का मुख्य फायदा यह है कि इसे दिन और रात दोनों समय यात्रियों के बैठने और…
नई दिल्ली:– माइनस 10 डिग्री में भी करेगी कामरिपोर्टों के अनुसार, रिबॉक स्मार्ट रिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान से 52 डिग्री तापमान में काम कर सकती है। इसमें दी गई लीथियम पॉलिमर बैटरी को 5 से 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है यानी स्मार्ट रिंग एक बार चार्ज होकर एक हफ्ता चल जाएगी। दावा है कि यह सिर्फ 2 घंटे में चार्ज हो जाती है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है और 7 दिनों तक डेटा स्टोर करके रखती है। इसे पहनकर साफ पानी में 5…
नई दिल्ली:– माइनस 10 डिग्री में भी करेगी कामरिपोर्टों के अनुसार, रिबॉक स्मार्ट रिंग को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान से 52 डिग्री तापमान में काम कर सकती है। इसमें दी गई लीथियम पॉलिमर बैटरी को 5 से 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है यानी स्मार्ट रिंग एक बार चार्ज होकर एक हफ्ता चल जाएगी। दावा है कि यह सिर्फ 2 घंटे में चार्ज हो जाती है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है और 7 दिनों तक डेटा स्टोर करके रखती है। इसे पहनकर साफ पानी में 5…
नई दिल्ली:– आज के समय में सड़क यात्रा करने वालों के लिए बहुत जरूरी है। लोग अपनी सड़क यात्रा चालू करने से पहले गूगल मैप्स ओपन करते हैं ताकि वह उन्हें सही रास्ता दिखा सके। इतना ही नहीं, गूगल मैप्स आपके समय और पैसा भी बचाता है। Google Maps आज हर ड्राइवर का सबसे भरोसेमंद साथी बन चुका है। यह तब और उपयोगी हो जाता है, जब आपको नेविगेशन के दौरान सही दिशा और आसान कंट्रोल के लिए खास जेस्चर पता होने चाहिए। चाहे जूम इन‑आउट करना हो, मैप घुमाना हो या रूट चेंज करना, इन सभी के लिए लोगों…
नई दिल्ली:–अगर आपको टेक्नोलॉजी या खासकर स्पेस टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है तो आपने 2001: A Space Odyssey फिल्म जरूर देखी होगी. जब इस फिल्म में जब HAL 9000 नाम के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस सुपरकंप्यूटर को यह पता लगाता है कि ज्यूपिटर पर गए एक मिशन पर सवार अंतरिक्ष यात्री इसे बंद करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खुद जीवित रहने के प्रयास में उन्हें मारने की साजिश रचता है. अब कुछ हद तक अपनी धरती पर काम कर रहे असली AI मॉडल खुद को जिंदा रखने की कोशिश में इंसानों से बगावत करते दिख रहे हैं.…
नई दिल्ली:– प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन से हर वर्ग के लोगों को प्रभावित करते हैं। उनकी कही गई बातों को लोग खूब मानते हैं। एक प्रवचन के दौरान उन्होंने तीर्थ यात्रा को लेकर बात की और बताया कि इस दौरान किन-किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए?दौड़ती-भागती जिंदगी में लोग सुकून के चार पल ढूंढ लेना चाहते हैं और ऐसे में लोगों ये शांति मंदिर के आसपास बहुत मिलती है। पहले अमूनन बड़े-बुजुर्ग लोग ही तीर्थ यात्रा वगैरह करते थे। वहीं अब हर वर्ग के लोग तीर्थ यात्रा पर दिख जाते हैं। लगभग हर तीर्थ स्थल पर खूब…
‘ छत्तीसगढ़:– मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख होना प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबिकापुर के ‘गार्बेज कैफे’ और भारतीय नस्ल के श्वानों की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसे पूरे प्रदेश के लिए सम्मान बताया। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर के शांति नगर में ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण का श्रवण किया। मुख्यमंत्री साय ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशभर में हो रहे नवाचारी, प्रेरणादायी और जनहितकारी कार्यों…
छत्तीसगढ़ :– शासन प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह (IAS) को कोरबा जिले का नया कलेक्टर बनाया जा सकता है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही कई जिलों में कलेक्टर स्तर पर तबादला आदेश जारी कर सकती है। चर्चा यह भी है कि कुछ अधिकारियों के जिला बदलने की प्रक्रिया फाइल स्तर पर अंतिम चरण में है। डॉ. गौरव कुमार सिंह वर्तमान में रायपुर जिले में अपने कुशल प्रशासन, जनसंपर्क और त्वरित निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। रायपुर में उनकी कार्यशैली को लेकर शासन…