छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर अंचल के समग्र विकास पर केंद्रित ले रहे हैं उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बस्तर में शांति और विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने मूलभूत सुविधाओं को तेजी से विस्तार देने पर हो रहा है मंथन बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद
Author: Tv36 Hindustan
नई दिल्ली:– भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 19-20 जनवरी को होगा। 19 जनवरी को नामांकन किया जाएगा और 20 जनवरी को चुनाव होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी और संगठन के 10 नेता नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावक बनेंगे।
मध्य प्रदेश :– माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइमटेबल में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हिंदी समेत कई विषयों की परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 तक किया जाएगा। टाइमटेबल में हुए बदलाव से लाखों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 10वीं कक्षा में इन विषयों की बदली तारीख: हिंदी विषय की परीक्षा अब 6 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।मराठी विषय…
नई दिल्ली:– पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खुशखबरी फैंस के साथ साझा की है। सोमवार, 12 जनवरी 2026 को शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई करने की आधिकारिक घोषणा कर दी। सगाई की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस, क्रिकेटर्स और सेलेब्रिटीज की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। इंस्टाग्राम पोस्ट में जताया प्यार:शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा “मुस्कुराहट से लेकर सपनों तक, सब कुछ…
नई दिल्ली:– उच्च शिक्षा विभाग ने पीएम-उषा मद में वित्तीय अनियमितताओं और खरीदी नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले अधिकारियों पर उच्च शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। महासमुंद के बाद नारायणपुर जिले के कॉलेज में बिना निविदा (टेंडर) प्रक्रिया अपनाए करोड़ों रुपये की खरीदी करने के मामले में प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों समेत पांच को निलंबित कर दिया गया है। नारायणपुर के नवीन वीरांगना रमोतिन माड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेन्द्र कुमार पटेल, सहायक प्राध्यापक भूषण जय गोयल, किशोर कुमार कोठारी, हरीश चंद बैद और नोहर राम को निलंबित किया गया है। विभाग इनके विरुद्ध अलग से…
नई दिल्ली:– जब पश्चिम बंगाल में जब 34 साल का वामपंथी निजाम खत्म हुआ, तो तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। 2011 से कोई भी दूसरी राजनीतिक पार्टी पश्चिम बंगाल में टीएमसी को चुनौती नहीं दे पाई है। न तो लोकसभा चुनावों में और न ही राज्य विधानसभा चुनावों में कोई भी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सामने टिक पाई है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 2011, 2016 और 2021 के राज्य विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी दबदबा बनाए रखा। डेढ़ दशक में न तो तृणमूल कांग्रेस के…
नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट आज निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। बिहार, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में SIR प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल की गईं। इन याचिकाओं में चुनाव आयोग के अधिकार, नागरिकता की पहचान और मतदान के अधिकार से जुड़े अहम मुद्दे उठाए गए हैं। इस मामले की सुनवाई CJI सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ कर रही है। SIR कराने का उसे पूरा संवैधानिक अधिकारइससे पहले 6 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच से जोड़ने वाला ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के किसानों, एफपीओ (Farmer Producer Organisations) और निर्यातकों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़कर राज्य की कृषि को नई ऊँचाई देगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के मंच से शुरू हुई यह पहल छत्तीसगढ़ को उच्च-मूल्य कृषि निर्यात के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगी। जीआई टैग प्राप्त विशिष्ट चावल किस्में जैसे जीराफूल और…
नई दिल्ली:– मेष (Aries): आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी। वृषभ (Taurus):धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। मिथुन (Gemini): आज का दिन अनुकूल है। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। कर्क (Cancer): भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। धैर्य से काम लें। सिंह (Leo): सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ हो सकता…
नई दिल्ली:– सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है। याचिका में SC/ST आरक्षण व्यवस्था में क्रीमी लेयर सिस्टम लागू करने की मांग की गई है। यह याचिका वकील अश्विनी उपाध्याय ने दायर की है। उनका तर्क है कि SC/ST वर्ग के जिन परिवारों में एक व्यक्ति को सरकारी या संवैधानिक पद मिल जाता है, उसके बच्चों को इस वर्ग के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए। याचिकाकर्ता का कहना है कि आरक्षण का उद्देश्य दबे-कुचले वर्गों तक लाभ पहुंचाना था, लेकिन वर्तमान व्यवस्था…