नई दिल्ली:– वास्तु शास्त्र में झाड़ू को सिर्फ सफाई का साधन नहीं, बल्कि मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि सही तरीके से रखा गया झाड़ू घर में समृद्धि, धन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है, जबकि लापरवाही और गलत दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता बढ़ सकती है।
संध्या के समय झाड़ू लगाने को वास्तु में अशुभ माना गया है, क्योंकि सूर्यास्त के बाद झाड़ू चलाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होती है और लक्ष्मी जी की कृपा दूर हो सकती है। इसके अलावा झाड़ू को कभी कूड़ेदान या गंदे स्थान के पास नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह घर में नकारात्मकता को बढ़ाता है।
वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा जमीन पर लेटा कर रखना चाहिए, खड़ा रखना अपशगुन माना जाता है, और किसी का पैर झाड़ू पर पड़ना लक्ष्मी का अपमान समझा जाता है जिससे आर्थिक हानि संभव है। घर में टूटी या घिसी हुई झाड़ू रखना भी अशुभ माना गया है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर धीरे-धीरे धन हानि का कारण बन सकती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार झाड़ू से जुड़ी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
